यहाँ पढ़े भौतिक विज्ञान भाग-7 प्रश्न और उत्तर हिंदी भाषा में, प्रकाशित भाग-7 भौतिक विज्ञान सामान्य ज्ञान सवाल जवाब आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकेंगे.
सेट-7 भौतिक विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी
Q1. वह कौन-सा बल है जिसके कारण पिण्ड धरती के केन्द्र की और खींचा चला जाता है?
A. संवेग
B. द्रव्यमान
C. गुरुत्वाकर्षण
D. आवेगी बल
Q2. प्रथमतः सौरमण्डल के बारे में विश्व के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करने का श्रेय किस विद्वान को है?
A. कैपलर
B. कॉपरनिकस
C. गैलीलियो गैलिलो
D. स्ट्रैबो
Q3. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस तरह बर्ताव करता है?
A. एक समतल प्लेट
B. एक अवतल लेंस
C. एक उत्तल लेंस
D. एक समतल लेंस
Q4. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है?
A. उत्तल दर्पण
B. समतल दर्पण
C. अवतल दर्पण
D. कोई नहीं
Q5. भिन्न-भिन्न द्रव्यमान के दो पत्थरों को एक भवन के शिखर से एक साथ गिराया जाता है तो इसका क्या परिणाम होगा?
A. बड़ा पत्थर जमीन पर पहले पहुँचता है
B. पत्थर की रचना पर निर्भर करता है
C. दोनों पत्थर जमीन पर एक साथ पहुँचते हैं
D. छोटा पत्थर जमीन पर पहले पहुँचता है
Q6. निम्नलिखित में से किसकी इकाई न्यूटन-मीटर नहीं है?
A. बल
B. कार्य
C. ऊर्जा
D. गतिज ऊर्जा
Q7. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस इकाई की मात्रा समान होती है?
A. घनत्व
B. विशिष्ट गुरुत्व
C. गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण
D. दबाव
Q8. एक लड़की झूला झूल रही है, उसके पास एक अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का आवर्तकाल क्या होगा?
A. घट जायेगा
B. पहले घटेगा, फिर बढ़ेगा
C. अपरिवर्तित रहेगा
D. बढ़ जायेगा
Q9. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4 मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ प्रतीत होगा?
A. 7 मीटर/सेकेण्ड
B. 5 मीटर/सेकेण्ड
C. 9 मीटर/सेकेण्ड
D. 8 मीटर/सेकेण्ड
Q10. एक धावक लम्बी छलांग लगाने से पहले कुछ दूरी तक क्यों दौड़ता है ?
A. छलांग लगाते समय वह फिसलता नहीं
B. दौड़ने से छलांग लगाना आसान हो जाता है
C. छलांग लगाते समय उसके शरीर की गति जड़ता उसको ज्यादा दूरी तय करने में मदद करती है
D. इससे उसका शरीर गर्म हो जाता है
Q11. निम्नलिखित में से किस द्रव का घनत्व सबसे कम है?
A. मर्करी
B. स्वच्छ जल
C. पेट्रोल
D. नमकीन जल