Set-2 Reasoning Quiz : Here you will read set-2 Reasoning questions answers in Hindi for competitive examinations. These all set-2 Reasoning questions will be helpful for various exams.
सेट-2 रीजनिंग पर प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1. एक विशिष्ट कोड भाषा में, ‘कुत्ते’ को ‘भौंकना’ कहा जाता है, ‘भौंकना’ को ‘समाप्त’ कहा जाता है, ‘समाप्त’ को ‘हड्डी’ कहा जाता है, ‘हड्डी’ को ‘मुलायम’ कहा जाता है, ‘मुलायम’ को ‘आंखें’ कहा जाता है। कुत्ते क्या खाते हैं?
[क] हड्डी
[ख] समाप्त
[ग] मुलायम
[घ] आंखें
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित अक्षर युग्म को चुनिए।
ABKL : FGPQ :: ?
[क] RSAB : WXNO[ख] GHLM : LMQR
[ग] HIJK : ABCD
[घ] PRST : TSAB
प्रश्न 3. नीचे दिए गए प्रश्न में कुछ कथन और उनके बाद उन कथनों पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। दिए गए कथनों को सही माने, चाहे उनमें सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्नता हो। सभी निष्कर्ष पढ़ें और फिर निर्धारित करें कि दिए गए कौन से निष्कर्ष, दिए गए कथनों के आधार पर युक्तिसंगत हैं।
कथन:
I. सभी कलम मेज हैं।
II. कुछ कलम कुर्सियाँ हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ मेज कलम हैं।
II. कुछ कुर्सियाँ मेज हैं।
[ख] केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
[ग] दोनों निष्कर्ष I तथा II अनुसरण करते हैं
[घ] केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
प्रश्न 4. यदि ‘W’ का अर्थ ‘÷’, ‘X’ का अर्थ ‘×’, ‘Y’ का अर्थ ‘+’ तथा ‘Z’ का अर्थ ‘–’ हो, तो 6 Y 4 X 72 W 18 X 27 W 9 Y 4 Z 18 = ?
[क] 40
[ख] 56
[ग] 60
[घ] 48
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
[क] गाय
[ख] बाघ
[ग] भेड़िया
[घ] सिंह
प्रश्न 6. नीचे दिए गए प्रश्न में, चार अक्षर युग्म दिए गए हैं। (:) के बायीं ओर दिये गये अक्षर (:) के दायीं ओर दिये गये अक्षर से किसी तर्क/नियम/संबंध से संबंधित है। तीन उसी एक तर्क/नियम/संबंध के आधार पर समान हैं। दिए गए विकल्पों में से विषम को चुनिए।
[क] ABCD : FGHI
[ख] KLMN : PQRS
[ग] OQRT : TUWY
[घ] NPRT : SUWY
प्रश्न 7. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम अक्षर/अक्षरों को चुनिए।
[क] ORU
[ख] BDG
[ग] PSV
[घ] ADG
प्रश्न 8. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद गलत है। दिए गए विकल्पों में से उस गलत पद को चुनिए।
WYCD, TUXX, QRSR, NMNL
[क] TUXX[ख] NMNL
[ग] WYCD
[घ] QRSR
प्रश्न 9. श्रेया, मुकेश, साहिल, किशोर और ऋचा पाँच दोस्त है। श्रेया, साहिल से छोटी है। मुकेश, श्रेया से छोटा है लेकिन किशोर से बड़ा है। ऋचा सबसे छोटी है। इन पाँच दोस्तों में से दूसरा सबसे छोटा कौन है?
[क] मुकेश
[ख] साहिल
[ग] किशोर
[घ] श्रेया
प्रश्न 10. B, C की बहन है। A, B का भाई है। E, D की बहन है। D, B का पुत्र है। E, A से कैसे संबंधित है?
[क] भांजी
[ख] भांजा
[ग] बहन
[घ] पुत्री
Read Also: