Muhavare in Hindi – मुहावरा एक वाक्यांश होता है, जो किसी बात का अर्थ प्रकट करता है। हमारे आस-पास के लोग अक्सर रोज़मर्रा’, ‘बोलचाल में कुछ बड़ी बात को कहने के लिए एक छोटे से मुहावरे का इस्तेमाल करते है। मुहावरे के प्रयोग से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है। यहाँ हमने 400 से अधिक Hindi Muhavare के उदाहरण अर्थ सहित हिन्दी वर्णमाला की सूचि जारी की है, हिंदी में मुहावरे की इस सूचि में यदि आपको किसी मुहावरे का अर्थ जानना है तो आप इस सूचि को डाउनलोड कर सकते हो।
426 Hindi Muhavare – मुहावरे
संख्या | मुहावरे | अर्थ |
---|---|---|
1 | निन्यानबे के फेर में आना | धन बढ़ाने की धुन में रहना |
2 | दिन में तारे दिखाई देना | मानसिक कष्ट के कारण बौखला जाना |
3 | मूंछ उखाड़ना | घमंड दूर करके दंड देना |
4 | मूली गाजर समझना | अति तुच्छ समझना |
5 | खाक छानना | खूब ढूँढना |
6 | खुशी के दीये जलाना | आनंद मनाना, खुश होना |
7 | घोलकर पिला देना | अच्छी तरह से याद करा देना |
8 | जबान में लगाम न होना | अनुचित बातें कहने का अभ्यास होना |
9 | जलती आग में कूदना | जानबूझकर मुसीबत में पड़ना |
10 | डपोरशंख होना | डींग मारना |
11 | तलवे चाटना | खुशामद करना |
12 | थाह लेना | किसी चीज की गहराई मालूम करना |
13 | दाँत खट्टे करना | परास्त करना, हैरान करना |
14 | धरती पर पाँव न रखना | घमंड से चूर रहना |
15 | फक हो जाना | घबड़ा जाना |
16 | रोटियाँ तोड़नी | बिना मेहनत किये पड़े पड़े खाना |
17 | उल्टी गंगा बहाना | असंभव काम करना |
18 | उल्टे अस्तुरे से मूड़ना | मूर्ख बनाकर ठगना |
19 | उँगली पकड़कर पहुँचा पकड़ना | थोड़ा सा लेकर पूरा लेने की इच्छा करना |
20 | उँगली पर नचाना | वश में करना |
21 | न उधी का लेना न माधो का देना | किसी से कोई संबंध नहीं रखना |
22 | एँड़ी चोटी का पसीना एक करना | बहुत मेहनत करना |
23 | एक आँख न भाना | जरा भी अच्छा न लगना |
24 | एक एक ग्यारह होना | एकता के सूत्र में बँधकर शक्तिशाली होना |
25 | एक टाँग (पैर) पर खड़ा रहना | काम करने के लिए सदा तैयार रहना |
26 | एक लाठी से हाँकना | सबके साथ एकसमान व्यवहार करना |
27 | एक हाथ से ताली न बजना | बिना सहयोग के काम का नहीं होना |
28 | ऐसी तैसी करना | बेइज्जत करना |
29 | ओखल में सिर देना | जान बूझकर मुसीबत में पड़ना |
30 | औधी खोपड़ी का होना | मूर्ख होना |
31 | औधे मुँह गिरना | बुरी तरह धोखा खाना |
32 | कटक बनना | बाधक होना |
33 | ढाक के तीन पात | सदा एक सा रहना |
34 | ढिंढोरा पीटना | सबको सुनाना |
35 | ढेर करना | मार डालना |
36 | तकदीर चमकना | भले दिन आना |
37 | तख्ता उलटना | बना बनाया काम बिगाड़ना |
38 | तबीयत फड़क उठना | चित्त प्रसन्न हो जाना |
39 | तलवार के घाट उतारना | हत्या कर देना |
40 | तलवे धो धोकर पीनां | बहुत अधिक खुशामद करना |
41 | ताक में रहना | मौका देखते रहना |
42 | ताना मारना | व्यंग्य करना |
43 | तारे गिनना | चिंता में रात काटना |
44 | तारे तोड़ लाना | असंभव काम करना |
45 | तिनके का सहारा | थोड़ा सा सहारा |
46 | तिल का ताड़ कर देना | बहुत बढ़ा चढ़ाकर कहना |
47 | त्राहि त्राहि करना | रक्षा के लिए गुहार करना |
48 | थुड़ी थुड़ी करना | धिक्कारना |
49 | अपने पाँव में आप कुल्हाड़ी मारना | जानबूझकर मुसीबत में पड़ना |
50 | अढ़ाई चावल की खिचड़ी अलग पकाना | अलग रहना |
51 | अपना सा मुँह लेकर रह जाना | किसी काम में असफल होने पर लज्जित होना |
52 | अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना | अपनी बड़ाई आप करना |
53 | अरमान निकालना | हौसला पूरा करना |
54 | अरमान रहना (या रह जाना) | इच्छा पूरी न होना |
55 | आँख उठाकर न देखना | ध्यान न देना, तिरस्कार करना |
56 | आँख का काँटा होना | खटकना, शत्रु होना |
57 | आँख का काजल चुराना | सफाई के साथ चोरी करना |
58 | आँख का तारा, आँख की पुतली | बहुत प्यारा |
59 | आँख दिखाना | क्रोध से देखना, रोकना, धमकाना |
60 | आँखों में धूल झोंकना | सरे आम धोखा देना |
61 | आँखों पर चढ़ना | पसंद आ जाना, किसी चीज के लिए लोभ होना |
62 | आखें फेर लेना | पहले जैसा व्यवहार न रखना |
63 | ऑखें बिछाना | प्रेम से स्वागत करना, बाट जोहना |
64 | आँख में पानी न होना | बेहया, बेशर्म होना |
65 | आँखों में खून उतरना | अत्यधिक क्रोध होना |
66 | आँखों में गड़ना (या चुभना) | बुरा लगना, पसंद आना |
67 | आँखों में चरबी छाना | घमंड होना |
68 | आँखे लाल करना | क्रोध से देखना |
69 | आँखे सेंकना | दर्शन का सुख उठाना |
70 | आँच न आने देना | थोड़ा भी आघात न होने देना |
71 | आटे दाल का भाव मालूम होना | कठिनाइयों का ज्ञान होना |
72 | आँसू पीकर रह जाना | दु:ख अपमान को बर्दास्त कर लेना |
73 | आकाश के तारे तोड़ लाना | असंभव काम करना |
74 | आकाश पाताल एक करना | खूब परिश्रम करना |
75 | आग पर पानी डालना | शांत करना |
76 | भंडा फूटना | भेद खुलना – |
77 | भानुमती का पिटारा | वह पात्र, जिसमें तरह तरह की चीजें मौजूद रहती हैं |
78 | भार उठाना | उत्तरदायित्व लेना |
79 | भार उतारना | ऋण से मुक्त होना |
80 | भूत सवार होना | सनक सवार होना |
81 | भौंह चढ़ाना | क्रोध करना |
82 | मक्खी की तरह निकाल देना | किसी को किसी काम से बिलकुल अलग कर देना |
83 | मक्खी मारना (या उड़ाना) | बिलकुल निकम्मा रहना |
84 | मगज खाना (या चाटना ) | बकबक कर तंग करना |
85 | मजा किरकिरा होना | रंग में भंग पड़ना |
86 | मन की मन में रहना | इच्छा पूरी न होना |
87 | मन के लड्डू खाना | व्यर्थ की आशा में प्रसन्न होना |
88 | मन मैला करना | अप्रसन्न या असंतुष्ट होना |
89 | मशाल लेकर ढूँढना | अच्छी तरह ढूँढना |
90 | माथे पर बल पड़ना | चेहरे पर क्रोध, दु:ख या असंतोष आदि प्रकट होना |
91 | मारा मारा फिरना | बुरी दशा में इधर उधर घूमना |
92 | मिट्टी के मोल बिकना | खूब सस्ता बिकना |
93 | मिट्टी पलीद करना | दुर्दशा करना |
94 | मुँह की खाना | बेइज्जत होना, बुरी तरह हार जाना |
95 | मुँह काला करना | व्यभिचार करना, बदनामी का काम करना |
96 | मुँहतोड़ जवाब देना | ठोस जवाब देना |
97 | मुँहदेखी कहना | खुशामद करना, तरफदारी करना |
98 | मुँहमाँगी मुराद पाना | मनचाही वस्तु पाना |
99 | मुँह में पानी भर आना | किसी चीज को पाने के लिए लालच होना |
100 | मुँह में लगाम न होना | जो मुँह में आवे, सो कह देना |
101 | मुँह मोड़ना | विमुख होना |
102 | लाले पड़ना | आर्थिक तंगी |
103 | विष उगलना | दुर्वचन कहना |
104 | हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना | खाली बैठे रहना |
105 | कोल्हू का बैल | कठिन परिश्रम करनेवाला |
106 | तरस खाना | दया करना |
107 | तीन तेरह करना | अस्त व्यस्त करना, तितर बितर करना |
108 | पाँचों उँगलियाँ घी में होना | खूब फायदा होना |
109 | फूले अंग न समाना | अत्यधिक प्रसन्न होना |
110 | बहती गंगा में हाथ धोना | ऐसी चीज से लाभ उठाना जिससे सब लोग उठा रहे हों |
111 | यश गाना | प्रशंसा करना, एहसान मानना |
112 | श्रीगणेश करना | अच्छा काम शुरू करना |
113 | भाड़े का टट्टू | क्षणिक, निकम्मा, सिद्धांतहीन आदमी |
114 | आग में घी डालना | झगड़ा बढ़ाना |
115 | आग में कूदना | जानबूझकर मुसीबत में पड़ना |
116 | आग बबूला होना | बहुत क्रुध होना |
117 | आग लगने पर कुआँ खोदना | विपत्ति आ जाने पर प्रतिकार का उपाय खोजना |
118 | आटा गीला करना | घाटा लगाना |
119 | आधा तीतर आधा बटेर | बेमेल, बेढंगा |
120 | आपे से बाहर होना | क्रोधित होना |
121 | आबरू पर पानी फिरना | प्रतिष्ठा नष्ट होना |
122 | आवाज उठाना | विरोध करना |
123 | आसमान सिर पर उठाना | उपद्रव करना |
124 | आसमान से बातें करना | बहुत ऊँचा होना |
125 | आस्तीन का साँप | मित्र के रूप में शत्रु |
126 | इधर उधर करना | टालमटोल करना |
127 | इधर की दुनिया उधर होना | अनहोनी बात होना |
128 | इधर की उधर करना | चुगली करना |
129 | ईट से ईट बजान | अंतिम दम तक लड़ना, बर्बाद करना |
130 | ईंट का जवाब पत्थर से देना | दुष्टों के साथ दुष्टता का व्यवहार करना |
131 | ईद (दूज) का चाँद होना | मुश्किल से दिखाई देना |
132 | उड़ती खबर | अफवाह |
133 | उल्लू का पट्ठा | निरा बेवकूफ |
134 | उल्लू बनाना | बेवकूफ बनाना |
135 | उल्लू सीधा करना | काम निकालना |
136 | उधेड़बुन में पड़ना | सोच विचार में पड़ना |
137 | ककड़ी खीरा समझना | महत्वहीन समझना |
138 | कटे (जले ) पर नमक छिड़कना | दु:ख बढ़ाना |
139 | कफन सिर से बाँधना | मौत या खतरे की परवाह नहीं करला |
140 | कमर कसना | तैयार होना |
141 | कमर टूटना | उत्साहहीन होना, असहाय होना |
142 | कलेजा का टुकड़ा | बहुत प्यारा |
143 | कलेजा चीरकर दिखाना | पूरा विश्वास देना, कोई कपट न रखना |
144 | कलेजा टूक टूक होना | बहुत दु:ख होना |
145 | कलेजा ठंढा होना | संतोष होना |
146 | कलेजा थामकर रहना | मन मसोसकर रहना |
147 | कलेजा निकालकर रख देना | सच्ची बात कह देना |
148 | कलेजा मुँह को आना | घबराना |
149 | कलेजे पर साँप लोटना | ईष्या या जलन होना |
150 | काठ की हाँड़ी | अस्थायी चीज |
151 | कान ऐंठना | सुधरने की प्रतिज्ञा करना |
152 | कान काटना | मात करना |
153 | कान पर जूं न रेंगना | कुछ भी ध्यान न देना |
154 | कान भरना | शिकायत करना |
155 | कान में तेल डालकर बैठना | ध्यान न देना |
156 | काम आना | वीरगति को प्राप्त होना |
157 | काम तमाम करना | मार डालना |
158 | कीचड़ उछालना | निंदा करना, बदनाम करना |
159 | कील काँटे से दुरुस्त होना | अच्छी तरह से तैयार होना |
160 | कुएँ में भाँग पड़ना | सब की बुद्धि मारी जाना |
161 | कुत्ते की मौत मरना | बुरी तरह मरना |
162 | कुम्हड़े की बतिया | कमजोर आदमी |
163 | कुहराम मचाना | खूब रोना पीटना |
164 | कौड़ी का तीन होना | बहुत सस्ता होना, बेकदर होना |
165 | खबर लेना | दंड देना, देखभाल करना |
166 | खाक उड़ाते फिरना | भटकना |
167 | खाक में मिलना | बर्बाद हो जाना |
168 | खिलखिला पड़ना | खुश होना, खुलकर हँस पड़ना |
169 | खुशामदी टट्टू होना | चापलूस होना |
170 | खून की नदी बहाना | बहुत मार काट करना |
171 | खून खौलना | बहुत क्रोध होना |
172 | खेत आना | लड़ाई में मारा जाना |
173 | ख्याली पुलाव पकाना | बेसिर पैर की बातें करना, असंभवं बातें सोचना |
174 | गड़े मुर्दे उखाड़ना | पुरानी बातें सामने लाना |
175 | गड्ढे खोदना | दूसरे के नुकसान के लिए जाल बिछाना |
176 | गहरी छनना | गाढ़ी मित्रता होना |
177 | गाँठ बाँधना | अच्छी तरह याद रखना |
178 | गिरगिट की तरह रंग बदलना | बहुत जल्दी जल्दी विचार बदलना |
179 | गुड़ गोबर करना | बना बनाया काम बिगाड़ देना |
180 | गुल खिलाना | अनोखे काम करना |
181 | गाजर मूली समझना | छोटा या कमजोर समझना |
182 | गोटी लाल होना | लाभ होना |
183 | गोली मारना | उपेक्षा से त्याग देना |
184 | गोलमाल करना | गड़बड़ करना |
185 | घड़ों पानी पड़ जाना | अत्यधिक शर्मिदा होना |
186 | घर का न घाट का | एकदम बेकार, अनुपयोगी |
187 | घाट घाट का पानी पीना | बहुत अनुभवी होना |
188 | घुटना टेक देना | हार मान लेना |
189 | घुला घुला कर मारना | परेशान करके मारना |
190 | घोड़ा बेचकर सोना | निश्चित होकर सोना |
191 | चंगुल में आना (पड़ना) | काबू में आना |
192 | चडाल चौकड़ी | दुष्टों का दल, मनचलों का जमघट |
193 | चक्कर में डालना | परेशान करना |
194 | चक्कर में आना | धोखा खाना |
195 | चकमा देना | ठगना |
196 | चल निकलना | प्रसिद्ध होना, जम जाना |
197 | चाँदी काटना | खूब कमाना, मौज करना |
198 | चाँदी का जूता मारना | घूस देना |
199 | छाती पर मूंग दलना | किसी के सामने ही ऐसी बात कहना, जिससे उसका जी दुखें |
200 | छाती पर साँप लोटना | ईष्या या जलन होना |
201 | छान बीन करना | पूछताछ या जाँच करना |
202 | छीछालेदर करना | हँसी उड़ाना, दुर्गति करना |
203 | छू मंतर होना | भाग जाना |
204 | जंजाल में फसना | झंझट में पड़ना |
205 | जख्म (जले ) पर नमक छिड़कना | दु:ख पर दु:ख देना |
206 | जड़ उखाड़ना | समूल नाश करना |
207 | जबानी जमा खर्च करना | केवल बात करना, कुछ काम न करना |
208 | जमीन आसमान एक करना | बहुत बड़े बड़े उपाय करना |
209 | जमीन पर नाक रगड़ना | पछताना, माफी माँगना |
210 | जमीन पर पैर न रखना | बहुत घमंड करना |
211 | जलती आग में घी डालना | लड़ाई बढ़ाना |
212 | जली कटी सुनाना | डॉट फटकार करना |
213 | जहर का घूंट पीना | क्रोध को दबा लेना |
214 | जी की जी में रहना | इच्छा अधूरी रहना |
215 | जी नहीं भरना | संतोष नहीं होना |
216 | जी भर आना | दया होना |
217 | जीती मक्खी निगलना | सरासर बेईमानी करना |
218 | जीवन दान बनना | जीवन की रक्षा करना |
219 | जूतियाँ सीधी करना | बहुत खुशामद करना |
220 | जोर लगाना | बल प्रयोग करना |
221 | झक मारना | विवश होना, व्यर्थ समय बिताना |
222 | झाँसा देना | धोखा देना |
223 | झाड़ फेरना | मान नष्ट करना |
224 | झाड़ मारना | तिरस्कार करना, दूर हटाना – जरा सी बात पर माँ ने उसे झाड़ मारकर बाहर निकाल दिया झूठ का पुल बाँधना |
225 | टक्कर लेना | मुकाबला करना |
226 | टका सा जवाब देना | इनकार कर देना |
227 | टका सा मुँह लेकर रह जाना | शर्मिदा होना |
228 | टट्टी की ओट में शिकार खेलना | छिपकर गलत काम करना |
229 | टस से मस ना होना | थोड़ा सा भी न हिलना |
230 | टाएँ टाएँ फिस होना | असफल हो जाना |
231 | टाल मटोल करना | बहाने करना |
232 | टूट पड़ना | वेग से धावा बोलना |
233 | टाँग अड़ाना | दखल देना, अडचन डालना |
234 | टेढ़ी उँगली से घी निकालना | आसानी से काम न होना |
235 | टेढ़ी खीर होना | मुश्किल काम |
236 | ठंढा करना | शांत करना |
237 | ठंढा होना | शांत होना, मर जाना |
238 | ठकुर सुहाती करना | मुँहदेखी करना, चापलूसी करना |
239 | ठनठन गोपाल होना | निर्धन होना |
240 | ठोकर खाना | नुकसान सहना, मारा मारा फिरना |
241 | डंक मारना | कटु वचन कहना |
242 | डंके की चोट पर कहना | खुल्लम खुल्ला कहना |
243 | डूबते को तिनके का सहारा होना | असहाय का कुछ भी सहारा होना |
244 | डेढ़ चावल की खिचड़ी अलग पकाना | अपनी तुच्छ राय अलग रखना |
245 | ढाई दिन की बादशाहत | क्षणिक सुख |
246 | थू थू करना | धिक्कारना |
247 | थूककर चाटना | वादा से मुकर जाना |
248 | थूक से सत्तू सानना | बहुत कंजूसी करना |
249 | थोथी बात होना | सारहीन बात होना |
250 | दबी जबान से कहना | धीरे धीरे कहना |
251 | दम भरना | भरोसा करना, हर समय किसी की तारीफ करना |
252 | दर दर मारा फिरना | दुर्दशाग्रस्त होकर घूमना |
253 | दलदल में फसना | मुश्किल में पड़ना |
254 | दाँतों उँगली दबाना (दाँत तले उँगली दबाना) | आश्चर्य करना, अफसोस करना |
255 | दाँतकटी रोटी होना | गहरी दोस्ती होना |
256 | दाँत तोड़ना | परास्त करन |
257 | दाँतों में तिनका लेना | अधीनता स्वीकार करना |
258 | दाई से पेट छिपाना | ऐंसी जगह भेद छिपाना जहाँ ऐसा करना संभव नहीं हो |
259 | दाना पानी उठना | अन्न जल न मिलना |
260 | दाने दाने को मुँहताज | भोजन न पाना, अत्यंत दरिद्र |
261 | दाल गलना | मतलब निकलना |
262 | दाल भात का कौर समझना | बहुत आसान समझना |
263 | दाल में काला होना | संदेह की बात होना |
264 | दिन दूना रात चौगुना होना (या बढ़ना) | खूब तरक्की करना |
265 | दिल के फफोले फोड़ना | मन की भडास निकालना |
266 | दिल्ली दूर होना | लक्ष्य दूर होना |
267 | दीन दुनिया भूल जान | सुध बुध भूल जाना |
268 | दीया लेकर ढूँढना | हैरान होकर ढूँढना |
269 | दुनिया की हवा लगना | सांसारिक अनुभव होना |
270 | दुम दबाकर भागना | कायरतापूर्वक भागना |
271 | दूज (ईद) का चाँद होना | मुश्किल से दिखाई देना |
272 | दूध का दूध पानी का पानी करना | पक्षपातरहित न्याय करना |
273 | दूध की लाज रखना | माँ की प्रतिष्ठा रखना |
274 | दूध की नदियाँ बहाना | संपन्नता की भरमार होना |
275 | दूध के दाँत न टूटना | अनुभवहीन होना |
276 | दूधो नहाओ, पूतों फलो | धन और संतान की वृद्धि होना |
277 | दो दिन का मेहमान | शीघ्र ही मरनेवाला, या कहीं बाहर जानेवाला |
278 | दो नावों पर पैर रखना | दो विरोधी काम एकसाथ करना |
279 | द्रविड़ प्राणायाम करना | सीधी बात को घुमा फिराकर कहना |
280 | धक्का लगना | नुकसान होना, दु:ख होना |
281 | धज्जियाँ उड़ाना | दुर्गति करना, दोष दिखाना |
282 | धता बताना | टाल देना |
283 | धरना देना | सत्याग्रह करना |
284 | धुएँ के बादल उड़ाना | भारी गप हाँकना |
285 | धुन सवार होना | किसी काम को पूरा करने की लगन होना |
286 | धूप में बाल सफेद करना | अनुभवहीन होना |
287 | धूल फाँकना | मारा मारा फिरना |
288 | धूल में मिलना | बर्बाद हो जाना |
289 | धोती ढीली होना | डर जाना |
290 | धोबी का कुत्ता | बेकार आदमी |
291 | नजर पर चढ़ना | पसंद आ जाना |
292 | नमक मिर्च लगाना | किसी बात को खूब बढ़ा चढ़ाकर कहना |
293 | नाक कट जाना | प्रतिष्ठा नष्ट होना |
294 | नाक का बाल होना | बहुत प्रिय होना |
295 | नाकों चने चबवा देना | खूब परेशान करना |
296 | नाक भौं चढ़ाना | नाराज होना, घृणा प्रकट करना |
297 | नाक में दम करना | खूब तंग करना |
298 | नाक रगड़ना | गिड़गिड़ाना, विनती करना |
299 | नानी याद आना | होश उड़ जाना, हौसला पस्त होना |
300 | नीचा दिखाना | अपमानित करना |
301 | नीला पीला होना | क्रोध करना |
302 | नौ दो ग्यारह होना | भाग जाना |
303 | पंचतत्व को प्राप्त करना | मृत्य होना |
304 | पगड़ी उछालना | बेइज्जत करना, हँसी उड़ाना |
305 | पगड़ी रखना | मर्यादा की रक्षा करना |
306 | पत्थर की लकीर | अमिट, स्थायी |
307 | पत्थर पर दूब जमना | अनहोनी बात या असंभव काम होना |
308 | पत्थर से सिर फोड़ना | असंभव बात के लिए कोशिश करना |
309 | पहाड़ से टक्कर लेना | जबर्दस्त से मुकाबला करना |
310 | पाँव उखड़ जाना | हार जाना |
311 | पाँव फूंक फूंक कर रखना | सोच समझकर काम करना |
312 | पजामे से बाहर होना | कुद्ध होना, जोश में आना |
313 | पानी की तरह पैसा बहाना | अंधाधुंध खर्च करना |
314 | पानी पानी होना | लज्जित होना |
315 | पानी में आग लगाना | असंभव को संभव करना |
316 | पिल पड़ना | जी जान से लग जाना |
317 | पीठ ठोंकना | शाबाशी देना, बढ़ावा देना |
318 | पीठ दिखाना | लड़ाई में भाग जाना |
319 | पेट में चूहे दौड़ना | जोरों की भूख लगना |
320 | पौ बारह होना | लाभ का अवसर मिलना |
321 | प्राण मुँह को आना | अत्यधिक कष्ट होना |
322 | प्राणों से हाथ धोना | मर जाना |
323 | प्राण हथेली में लेना | मरने के लिए तैयार रहना |
324 | प्राणों की बाजी लगाना | अत्यधिक साहस करना |
325 | पोल खोलना | रहस्य प्रकट करना |
326 | फंदे में पड़ना | धोखे में पड़ना |
327 | फटेहाल होना | बुरी हालत में होना |
328 | फूंक से पहाड़ उड़ाना | थोडी शक्ति से बड़ा काम करना |
329 | फूटी आँखों न भाना | अप्रिय लगना |
330 | फूलकर कुप्पा होना | खुशी से इतराना |
331 | फेर में डालना | कठिनाई में डालना |
332 | बगलें झाँकना | लज्जित होकर इधर उधर देखना |
333 | बट्टा लगाना | कलंक लगाना |
334 | बरस पड़ना | क्रोध में आकर खरी खोटी सुनाना |
335 | बाग बाग होना | बहुत खुश होना |
336 | बाजी ले जाना | आगे निकल जाना |
337 | बात चलाना | शुरू करना |
338 | बातों में आना | बात व्यवहार में धोखा खाना |
339 | बाल बाँका न होना | कुछ भी हानि न पहुँचना |
340 | बाल की खाल निकालना | निरर्थक बहस करना |
341 | बासी कढ़ी में उबाल आना | बुढ़ापे में जवानी की उमंग उठना, समय बीत जाने पर कुछ करने की इच्छा होना |
342 | बीड़ा उठाना | किसी काम को पूरा करने का संकल्प करना |
343 | बुखार उतारना | क्रोध करना |
344 | बेड़ा पार लगाना | कष्ट से उबारना |
345 | बे सिर पैर की बात कहना | निरर्थक बात कहता |
346 | बेवक्त की शहनाई बजाना | अवसर के विरुद्ध काम करना |
347 | बोलती बंद करना | निरुतर करना, बोलने न देना |
348 | बौछार करना | अधिक मात्रा में उपस्थित करना |
349 | मुट्ठी गरम करना | घूस देना, रुपया देना | |
350 | मैदान साफ होना | कोई बाधा न होना |
351 | मैदान मारना (मैदान मार लेना) | जीत जाना |
352 | मौत का सिर पर खेलना | विपत्ति समीप होना, मरने की होना |
353 | मेढ़की को जुकाम होना | अनहोनी होना |
354 | यश कमाना | नाम हासिल करना |
355 | यश मिलना | सम्मान मिलना |
356 | रंग उखड़ना | धाक न जमना, मजा बिगड़ जाना |
357 | रंग उड़ना (या उतरना) | भय या लज्जा से चेहरा का बेरौनक हो जाना |
358 | रंग जमना | धाक जमना, समां बँधना, खूब आनंद मजा होना |
359 | रंग में भंग पड़ना | आनंद में विध्न पड़ना |
360 | रंग लाना | असर दिखाना, विशेषता प्रकट करना |
361 | रंगे हाथों पकड़ना | अपराध करते हुए पकड लेना |
362 | राई से पर्वत करना (या बनाना) | छोटी बात को बहुत बढ़ा देना |
363 | रोंगटे खड़े होना | भयभीत होना, भयानक दृश्य देखकर शरीर के रोयें का खडा होना |
364 | रफू चक्कर होना | भाग जाना |
365 | रात दिन एक करना | कठोर परिश्रम करना |
366 | रोटी के लाले पड़ना | दाने दाने को तरसना |
367 | रोड़ा अटकाना | बाधा डालना |
368 | रौनक जाना | चमक समाप्त हो जाना |
369 | लंबी तानना | सो जाना |
370 | लकीर का फकीर होना | अंधविश्वासी होना, पुराणपंथी होना |
371 | लपेट में आ जाना | घिर जाना |
372 | लंबी चौड़ी हाँकना | डींग हाँकना |
373 | लल्लो चप्पो करना | खुशामद करना |
374 | लड़ाई में काम आना | लड़ते लड़ते मर जाना |
375 | लहू का प्यासा होना | जान लेने को तैयार होना |
376 | लुटिया डुबोना या डुबा देना | बर्बाद करना, अपमानित करना |
377 | लोहा मानना | पराजित होना, प्रभुत्व स्वीकार करना |
378 | लोहा नहीं मानना | पराजय स्वीकार नहीं करना |
379 | लोहे के चने चबाना | असंभव या कठिन काम करना |
380 | जी लगाना | किसी का ध्यान करना |
381 | वक्त पर काम आना | विपत्ति में साथ देना |
382 | वचन देना (या हारना) | वादा करना |
383 | वार खाली जाना | चाल विफल होना |
384 | वीरगति को प्राप्त करना | युद्ध में मारा जाना |
385 | शहद लगाकर चाटना | बेकार चीज की हिफाजत करना |
386 | शान में बट्टा लगना | इज्जत में कमी आना |
387 | शामत सवार होना (शामत आना ) | विपत्ति आना |
388 | शेखी बघारना | डींग हाँकना |
389 | सनक सवार होना | धुन सवार होना |
390 | सन्नाटे में आना | ठक रह जाना, कुछ कहते सुनते न बनना |
391 | सन रह जाना | हतप्रभ रह जाना |
392 | सबको एक डंडे से हाँकना | सबके साथ समान व्यवहार करना |
393 | सब्जबाग दिखाना | झूठी आशा देना |
394 | साँप छुछूदर की दशा | भारी असमंजस की दशा |
395 | सिटटी पिटटी गुम होना | भय से होश हवाश उड़ जाना |
396 | सिर आँखों पर बैठाना | बहुत आदर सत्कार करना |
397 | सिर उठाना | विरोध करना |
398 | सिर के बल जाना | विनयपूर्वक किसी के पास जाना |
399 | सिर पर खून चढ़ना (या सवार होना) | जान लेने पर उतारू होना |
400 | सिर पर कफन बाँधना | मरने के लिए तैयार होना |
401 | सीधी औगुली से घी न निकलना | नरमी से काम न होना |
402 | सीधे मुँह बात न करना | अभिमान से बात न करना |
403 | सीनाजोरी करना | जबरदस्ती करना |
404 | सूरज को दीपक दिखाना | जो स्वंय गुणवान हो, उसे कुछ बताना; सुविख्यात का परिचय देना |
405 | हँसी उड़ाना | उपहास करना |
406 | हक्का बक्का रह जाना | भौंचक रह जाना |
407 | हवा पीकर रहना | बिना आहार के रहना |
408 | हवा से बातें करना | बहुत तेज चलना या दौड़ना |
409 | हाथ धोकर पीछे पड़ जाना | किसी काम में जी जान से लग जाना |
410 | हाथ तंग होना | आर्थिक तंगी होना |
411 | हाथ के तोते उड़ना | सहसा किसी अनिष्ट के कारण स्तब्ध हो जाना, चकित रह जाना |
412 | हथियार डाल देना | हार मान लेना |
413 | हाँ में हाँ मिलाना | खुशामद करना, जी हजूरी करना |
414 | होश उड़ जाना | भय या आशंका से व्याकुल होना |
415 | हौसला पस्त होना | उत्साह न रह जाना |
416 | काल के गाल में जाना | मर जाना |
417 | किस्मत पलटना | भाग्य फिरना |
418 | किस्मत फूटना | भाग्य खराब होना |
419 | गूलर का फूल होना | दुर्लभ होना |
420 | गोबर गणेश होना | बेवकूफ होना |
421 | गागर में सागर भरना | थोड़े में अधिक करना |
422 | नकेल हाथ में होना | किसी के काबू में होना |
423 | नक्कारखाने में तूती की आवाज | महत्वहीन बात या आवाज |
424 | चलता पुरजा होना | चालाकी से काम लेना |
425 | इांझट मोल लेना | जानकर मुसीबत में पड़ना |
426 | चाँद पर थूकना | व्यर्थ कलंक लगना |