kbc

कौन बनेगा करोड़पति सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में – KBC General Knowledge Quiz in Hindi – Part 43

Here you will find most important Kaun Banega Crorepati (KBC) general knowledge questions with answers in hindi of set 43

केबीसी सामान्य ज्ञान प्रश्न हिंदी में – 43 :: यहाँ हमने कौन बनेगा करोड़पति के सामान्य ज्ञान से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न व् उत्तर अंकित किये है ये सभी केबीसी क्विज पहले ही टेलीविज़न पर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा पूछे जा चुके है यहाँ अंकित किये गए सभी केबीसी जीके प्रश्न विभिन्न परीक्षाओ व् इंटरव्यू में आपके लिए सहायक होंगे प्रत्येक खंड में लगभग दस से अधिक प्रश्न पूछे गए है जोकि केबीसी जीके प्रश्न पर आधारित है. Check for: KBC in Hindi Quiz Archive


Q1. बोकारो, भिलाई और राउरकेला मुख्य रूप से किस उद्योग के लिए जाने जाते हैं?
A. तेल शुद्धिकरण
B. सोने का खनन
C. जहाज़
D. इस्पात

Show Answer
उत्तर: D. इस्पात

Q2. द कोअलिशन इयर्स 1996-2012′ किस पूर्व भारतीय राष्ट्रपति की आत्मकथा है?
A. प्रणब मुखर्जी
B. प्रतिभा पाटिल
C. एपीजे अब्दुल कलाम
D. के आर नारायणन

Show Answer
उत्तर: A. प्रणब मुखर्जी

Q3. इनमें से किस खेल में भारतीय पुरुष खिलाड़ियों ने ओलिंपिक खेलों में कोई पदक प्राप्त नहीं किया है?
A. बैडमिंटन
B. टेनिस
C. मुक्केबाज़ी
D. निशानेबाज़ी

Show Answer
उत्तर: A. बैडमिंटन

Q4. इनमें से क्या वर्तमान में पाई जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी मछली है?
A. ब्लू व्हेल
B. व्हेल शार्क
C. ओर्का
D. स्पर्म व्हेल

Show Answer
उत्तर: B. व्हेल शार्क

Q5. ऐश्वर्या राय पर फ़िल्माए गए इस गीत की पंक्ति को पूरा करें: ‘कजरारे-कजरारे तेरे कारे-कारे ___’
A. गहना
B. लहंगा
C. ज़ुल्फ़ें
D. नैना

Show Answer
उत्तर: D. नैना

Q6. इनमें से किस जगह आप ‘काल कोठरी’ पाएंगे?
A. प्लैनेटेरियम
B. कारागार
C. पड़ोसी के घर
D. बाथरूम

Show Answer
उत्तर: B. कारागार

Q7. अगर आपने 36 केले खरीदे हैं, तो आपने कितने दर्जन केले खरीदे?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार

Show Answer
उत्तर: C. तीन

Q8. स्मैश, लॉब, और सर्व नामक स्ट्रोक तकनीकों का प्रयोग इनमें से किस खेल में होता है?
A. कुश्ती
B. फेंसिंग
C. टेबल टेनिस
D. मुक्केबाज़ी

Show Answer
उत्तर: C. टेबल टेनिस

Q9. दर-ओ-दीवार पे हसरत से नज़र करते हैं, ख़ुश रहो अहल-ए-वतन हम तो सफ़र करते हैं’ ये किस शायर का लिखा हुआ शेर है?
A. बहादुर शाह ज़फ़र
B. वाजिद अली शाह
C. हसरत मोहानी
D. मीर तक़ी मीर

Show Answer
उत्तर: B. वाजिद अली शाह

Q10. अक्टूबर 2017 में, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में किसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया?
A. डीज़ल वाहन
B. पटाखे
C. पॉलिथीन बैग
D. शराब

Show Answer
उत्तर: B. पटाखे

Q11. श्रीराम के वनवास के दौरान, उनकी कौनसी वस्तु भरत ने अयोध्या की राजगद्दी पर रखकर खुद उनके प्रतिनिधि के तौर पर राज-पाठ संभाला था?
A. पादुका
B. माला
C. अँगूठी
D. तलवार

Show Answer
उत्तर: A. पादुका

Q12. ब्रिटिश शासन के अधिकांश वर्षों में कौनसा शहर भारत की राजधानी रहा?
A. बम्बई
B. मद्रास
C. दिल्ली
D. कलकत्ता

Show Answer
उत्तर: D. कलकत्ता

Read Also:

विवेक कुमार
विवेक कुमार Gksection.com के अनुभवी कंटेंट लेखक और संपादक हैं। इन्हें शिक्षा सम्बंधित विषयों पर लेखन, शिक्षण और अनुसंधान एवं विश्लेषण में अपने समृद्ध अनुभव हैं। यह स्कूली शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज प्रवेश से सम्बंधित ताजा जानकारी को प्रकाशित करने में रूचि रखते है।
https://www.gksection.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *