events

8 मई को मनाया जाता है मातृ दिवस – Mother’s Day Essay in Hindi

Mother’s Day general knowledge in Hindi – हमने यहाँ पर 8 मई को मनाये जाने वाले मातृ दिवस (Mother’s Day) के बारे में जानकारी प्रकाशित की है जो की अपने सामान्य ज्ञान और सरकारी नौकरी की तैयारी के सहायक होगी. Read Also: नेशनल पेरेंट्स डे कब मनाया जाता है

Essay on Mother’s Day in Hindi – मातृ दिवस पर निबंध

मातृ का अर्थ होता है मां और दिवस का मतलब होता है दिन अर्थात मां पर समर्पित होता और इसे हर साल मई माह के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। मातृ दिवस हर साल मॉं को सम्मान और आदर देने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस पूरे विश्वभर में मनाया जाता है एक मॉं बच्चे के लिए मूल्यवान उपहार है जिसे भगवान ने हम सभी को दिया है। ऐसा कहा जाता है बच्चे की रक्षा के लिए भगवान ने मॉं को बनाया है। मॉं भगवान का ही स्वरूप है जो अपने बच्चो से बहुत प्या‍र करती है, उनकी सबसे अच्छी दोस्ता होती है। मॉं जीवन में सभी बच्चो के लिए बहुत खास होती है मॉं अपने कष्टों को भूलकर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, उन्हे प्यार करती है। मॉं जब अपने बच्चो के पास होती है तो बच्चा अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। मातृ दिवस बच्चो और माताओं दोनों के लिए खास दिन है। इस दिन स्कूोलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें मॉं से संबंधित नृत्य, गायन, कविता आदि विभिन्न गतिविधियॉं होती है। मदर्स डे पर मॉं घरों में विशेष पकवान बनाती है। बच्चे अपनी मॉं को कार्ड, केक, फूल, चॉकलेट व अन्य उपहार देते है। माताऍं भी अपने बच्चो को उपहार व ढेर सारा प्यार देती है। मदर्स डे के दिन सभी बच्चो को अपनी भावनाओं को मॉं के सामने व्यंक्त करके उनके प्यार-दुलार के लिए उन्हे धन्यदवाद देना चाहिए।

बच्चा जब दुनिया में आता है, तो उसका पहला रिश्ता मॉं से होता है। एक मॉं शिशु को पूरे 9 महीने कोख में रखने के बाद असहनीय पीडा सहते हुए उसे जन्म देती है और इस दुनिया में लाती है। इन नौ महीनों में शिशु और मॉं के बीच एक अदृश्यी प्यार भरा गहरा रिश्तार बन जाता है। यह रिश्ता शिशु के जन्म के बाद साकार होता है और जीवन पर्यन्त बना रहता है। मॉं ओर बच्चे का रिश्ता इतना प्रगाढ और प्रेम से भरा होता है, कि बच्चे को जरा ही तकलीफ होने पर भी मॉं बेचैन हो उठती है। वहीं तकलीफ के समय बच्चा भी मॉं को ही याद करता है। मॉं का दुलार और प्यार भरी पुचकर ही बच्चें के लिए दवा का कार्य करती है। इसलिए ही ममता और स्नेह के इस रिश्ते को संसार का खूबसूरत रिश्ता कहा जाता है।

हमारी मॉं हमारे लिए एक सुरक्षा कवच होती है क्योकि वह हमें परेशानियों से बचाती है कोई परेशानी हो हमें पता तक नहीं चलने देती है और हम चाहे जो कुछ कहे सब सुन लेती है मातृ दिवस के दिन हमें हमारी मां को खुश रखना चाहिए उसे कोई दुख नहीं देना चाहिए हमें उनकी हर आज्ञा का पालन करना चाहिए। मॉं हमें जीवन में एक अच्छा इंसान बनता देखना चाहती है इसलिए उसकी हर बात को मानना हमारा कर्तव्य है। हम आम लोगों के अलावा भगवान तक पूज्यनीय मॉं का स्थान नहीं ले सकता है। मॉं ईश्व‍र तुल्य होती है और उसी को एक स्थान दिलाने के लिए मातृ दिवस बहुत ही अच्छा दिन है। जिस दिन मां को महत्व और उनके प्यार को हमें एक महत्वपूर्ण स्थान देते हुए पूरा दिन उनके साथ उनके नाम कर देना चाहिए। उसका हर संकल्प मुकाम का अन्तिहम चरण होता है।

Read Also:

  • Posts not found
अरुण कुमार
अरुण को दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में कला स्नातक की डिग्री और शिक्षा के सभी क्षेत्रों में कार्य अनुभव है। उन्हें हिंदी शिक्षा क्षेत्र में लेखन का दस वर्षों से अधिक का अनुभव है।
https://www.gksection.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *