Hindi

रेलवे (आरआरबी) परीक्षा जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (भाग 49)

Preparation here for set-49 Railway Recruitment Board exam previous solved paper. Collect set-49 RRB questions and answers of previous year in Hindi.

सेट-49 रेलवे परीक्षा की प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1. 2015 में निम्न में से कौनसा बैंक अपनी वेबसाइट के माध्यम से रेल टिकट बेचने के लिए भारतीय रेल के साथ जुड़ने वाला बैंक था?
[क] एच दी ऍफ़ सी बैंक
[ख] आई सी आई सी आई बैंक
[ग] पंजाब नेशनल बैंक
[घ] स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: आई सी आई सी आई बैंक

प्रश्न 2. 34 का 15% क्या हैं?
[क] 5
[ख] 5.1
[ग] 4.9
[घ] 5.2

सही उत्तर देखे
उत्तर: 5.1

प्रश्न 3. ऑप्टिकल फाइबर किसके सिद्धांत पर काम करता हैं?
[क] विसरण
[ख] अपवर्तन
[ग] पूर्ण आंतरिक परावर्तन
[घ] प्रकीर्णन

सही उत्तर देखे
उत्तर: पूर्ण आंतरिक परावर्तन

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से यहूदियों की धार्मिक किताब कौनसी हैं?
[क] तोरा
[ख] त्रिपिटक
[ग] धम्मपद
[घ] कोई सही नहीं हैं

सही उत्तर देखे
उत्तर: तोरा

प्रश्न 5. यदि एक कोड भाषा में ENTRY को 98462 एवं STEADY को 749312 के रूप में लिखा जाता हैं तो उस कोड में NEATNESS को कैसे लिखा जाएगा?
[क] 89348977
[ख] 89341977
[ग] 89343977
[घ] 89348967

सही उत्तर देखे
उत्तर: 89348977

प्रश्न 6. सभी परिमेय संख्याएँ _______ संख्याएँ हैं|
[क] पूर्ण/प्राकर्तिक
[ख] वास्तविक
[ग] अपरिमेय
[घ] पूर्णांक

सही उत्तर देखे
उत्तर: वास्तविक

प्रश्न 7. यदि चिन्ह ‘+’ और ‘/’ का तथा संख्या ‘2’ एवं ‘4’ का स्थान परस्पर बदल दिया जाता हैं, तो निम्नलिखित चार समीकरणों में से कौनसा सही होगा?
[क] 2 + 4 / 6 = 8
[ख] 4 / 2 + 6 = 6
[ग] 4 + 2 / 6 = 1.5
[घ] 2 + 4 / 3 = 3

सही उत्तर देखे
उत्तर: 2 + 4 / 6 = 8

प्रश्न 8. किस टीम ने 2015 प्रो कुश्ती लीग का खिताब जीता था?
[क] हरियाणा हैमर्स
[ख] मुंबई गरुडा
[ग] बेंगलुरु योद्धास
[घ] पंजाब रॉयल्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: बेंगलुरु योद्धास

प्रश्न 9. निम्नलिखित के बीच समानता ढूंढे:
मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, बैसाखी
[क] इन सब में कोई समानता नहीं हैं
[ख] सभी फसल की कटाई से संबंधित त्यौहार हैं
[ग] सभी उत्तर भारत के त्यौहार हैं
[घ] सभी जनवरी के महीने में मनाए जाने वाले त्यौहार हैं|

सही उत्तर देखे
उत्तर: सभी फसल की कटाई से संबंधित त्यौहार हैं

प्रश्न 10. कितने भारतीय राज्यों और संघ शासित प्रदेशो में समुद्र-तट आते हैं?
[क] 12 राज्य और 3 संघ शासित प्रदेश
[ख] 9 राज्य और 5 संघ शासित प्रदेश
[ग] 5 राज्य और 3 संघ शासित प्रदेश
[घ] 7 राज्य और 3 संघ शासित प्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: 9 राज्य और 5 संघ शासित प्रदेश

Read More:

gksection
Gk Section is the administrator of the Gksection.com portal. The admin provides articles and blogs that are relevant to education.
https://www.gksection.com/

2 Replies to “रेलवे (आरआरबी) परीक्षा जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (भाग 49)

  1. This page has nice information and tips about NTPC thanks sir.

  2. Very nice ntpc questions Thanx gksection. Achi taiyari hogi eshase

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *