Hindi

यूपीएससी परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्न व उत्तर हिंदी में (भाग 2)

UPSC GK Quiz Part-2 in Hindi – यहाँ हमने कुछ यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण UPSC-भाग-2 के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर प्रकशित किए है. ये सभी UPSC भाग-2 के सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी आने वाली यू.पी.एस.सी. (UPSC – Union Public Service Commission ) की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहायक होंगे.

सेट-2 यूपीएससी परीक्षा की प्रश्नोत्तरी

Q1. इनमे से किसका पुत्र औरंगजेब था?
क. अकबर
ख. पृथिवी राज चौहान
ग. क़ुतुबुद्दीन ऐबक
घ. शाहजहां

Show Answer
उत्तर: घ. शाहजहां
संछिप्त में जरूर पढ़े: शाह जहाँ पांचवे मुग़ल शहंशाह था। शाह जहाँ अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने काल में बड़े लोकप्रिय रहे है. औरंगजेब शाहजहां का पुत्र था.

Q2. इनमे से कौन फेमिना मिस इंडिया 2014 की विजेता हैं?
क. अदिति आर्या
ख. ऐश्वारिया राय
ग. कोयल राणा
घ. सुष्मिता सेन

Show Answer
उत्तर: ग. कोयल राणा
संछिप्त में जरूर पढ़े: कोयल राणा एक भारतीय मॉडल और सोंदर्य प्रतियोगिता शीर्षक धारक है. कोयल राणा 2014 के फेमिना मिस इंडिया की विजेता हैं. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज दीन दयाल कॉलेज से बैचलर ऑफ़ बिजनेस स्टडीज में अपना स्नातक कार्यक्रम पूरा किया.

Q3. इनमे से किसने छायावाद नामक ग्रंथ लिखा है?
क. प्रेमचंद्र
ख. सुमित्रानंदन पंत
ग. लाला लाजपत राय
घ. इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: ख. सुमित्रानंदन पंत
संछिप्त में जरूर पढ़े: सुमित्रानंदन पंत हिंदी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक हैं. सुमित्रानंदन पंत ने छायावाद नामक ग्रंथ लिखा है. छायावाद विशेष रूप से हिंदी साहित्य के रोमांटिक उत्थान की वह काव्य-धारा है.

Q4. फेमिना मिस इंडिया 2014 की विजेता कोयल राणा भारत के किस शहर की निवासी हैं?
क. कोलकाता
ख. नई दिल्ली
ग. जयपुर
घ. बंगलोर

Show Answer
उत्तर: ख. नई दिल्ली
संछिप्त में जरूर पढ़े: कोयल राणा एक भारतीय मॉडल और सोंदर्य प्रतियोगिता शीर्षक धारक है. कोयल राणा 2014 के फेमिना मिस इंडिया की विजेता हैं. कोयल राणा नई दिल्ली की निवासी हैं. कोयल राणा दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज दीन दयाल कॉलेज से बैचलर ऑफ़ बिजनेस स्टडीज में अपना स्नातक कार्यक्रम पूरा किया.

Q5. इनमे से कौन 2014 मिस साउथ अफ्रीका है?
क. अदिति आर्या
ख. लिएसल लॉरी
ग. रोलेन स्ट्रॉस
घ. सुष्मिता सेन

Show Answer
उत्तर: ग. रोलेन स्ट्रॉस
संछिप्त में जरूर पढ़े: रोलेन स्ट्रॉस ने 2014 में मिस साउथ अफ्रीका का ताज जीता है. रोलेने स्ट्राउस दक्षिण अफ्रीका की एक मॉडल है.

Q6. यूनेस्को के सदस्य देशों की संख्या कितनी होती है?
क. 200
ख. 195
ग. 352
घ. 89

Show Answer
उत्तर: ख. 195
संछिप्त में जरूर पढ़े: यूनेस्को के सदस्य देशों की संख्या 195 होती है. यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन का लघुरूप है. यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस में स्थित है.

Q7. मुहम्मद बिन तुग़लक़ ने दिल्ली पर कब से कब तक राज किया था?
क. 1325–1351
ख. 1355–1371
ग. 1385–1398
घ. 1400-1425

Show Answer
उत्तर: क. 1325–1351
संछिप्त में जरूर पढ़े: मुहम्मद बिन तुग़लक़ दिल्ली सल्तनत में तुग़लक़ वंश का शासक था. मुहम्मद बिन तुग़लक़ ने 1325–1351 तक दिल्ली पर राज किया था. मुहम्मद बिन तुग़लक़ दिल्ली के सभी सुल्तानों में सर्वाधिक कुशाग्र, बुद्धि सम्पन्न, धर्म-निरेपक्ष, कला-प्रेमी एवं अनुभवी सेनापति था.

Q8. इनमे से कौन पूँजी बाजार का विनियामक (Capital Market Regulator ) है?
क. स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
ख. म्यूच्यूअल फण्ड
ग. पंजाब नेशनल बैंक
घ. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

Show Answer
उत्तर: घ. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भारत में प्रतिभूति और वित्त का नियामक बोर्ड है। इसकी स्थापना सेबी अधिनियम 1992 के तहत 12 अप्रैल 1992 में हुई थी. सेबी का मुख्यालय मुंबई में बांद्रा कुर्ला परिसर के व्यावसायिक जिले में हैं.

Q9. फेमिना मिस इंडिया 2015 की विजेता अदिति आर्या भारत के किस शहर की निवासी हैं ?
क. कोलकाता
ख. नई दिल्ली
ग. चेन्नई
घ. बंगलोर

Show Answer
उत्तर: ख. नई दिल्ली
संछिप्त में जरूर पढ़े: अदिति आर्य एक भारतीय मॉडल, अनुसंधान विश्लेषक, और सौंदर्य प्रतियोगिता शीर्षक धारक हैं. अदिति आर्या भारत के नई दिल्ली की निवासी हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी की अदिति आर्या 2015 की फेमिना मिस इंडिया विजेता हैं.

Q10. भारत देश में सबसे ज्यादा जज किस उच्च न्यायालय में बैठते हैं?
क. इलाहबाद उच्च न्यायालय
ख. दिल्ली उच्च न्यायालय
ग. बंगलोर उच्च न्यायालय
घ. हरियाणा उच्च न्यायालय

Show Answer
उत्तर: . क. इलाहबाद उच्च न्यायालय
संछिप्त में जरूर पढ़े: इलाहाबाद उच्च न्यायालय भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का उच्च न्यायालय है. भारत में स्थापित सबसे पुराने उच्च न्यायालयों में से एक है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय मूल रूप से ब्रिटिश राज में भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861 के अन्तर्गत आगरा में 17 मार्च 1866 को स्थापित किया गया था.

Read More:

gksection
Gk Section is the administrator of the Gksection.com portal. The admin provides articles and blogs that are relevant to education.
https://www.gksection.com/