Hindi

यूपीएससी परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्न व उत्तर हिंदी में (भाग 6)

UPSC GK Quiz Part-6 in Hindi – यहाँ हमने कुछ यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण UPSC-भाग-6 के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर प्रकशित किए है. ये सभी UPSC भाग-6 के सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी आने वाली यू.पी.एस.सी. (UPSC – Union Public Service Commission ) की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहायक होंगे.

सेट-6 यूपीएससी परीक्षा की प्रश्नोत्तरी

Q1. इनमे से कौन छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी है?
क. शिमला
ख. दिल्ली
ग. जयपुर
घ. रायपुर

Show Answer
उत्तर: घ. रायपुर
संछिप्त में जरूर पढ़े: रायपुर छत्तीसगढ की राजधानी है. यह देश का 26 वां राज्य है। 01 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से विभाजित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया गया था.

Q2. भारत के राष्ट्रध्वज के अशोक चक्र में कितनी तीलियाँ होती हैं?
क. 24
ख. 28
ग. 25
घ. 30

Show Answer
उत्तर: क. 24
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत के राष्ट्रध्वज के अशोक चक्र में 24 तीलियाँ होती हैं.

Q3. इनमे से किस प्रकार की पवन भारत में वर्षा लाती है?
क. व्यापारिक
ख. पछुआ
ग. मानसूनी
घ. जलसमीर

Show Answer
उत्तर: ग. मानसूनी पवन

Q4. पवन क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
क. 7
ख. 9
ग. 12
घ. 2

Show Answer
उत्तर: क. 7

Q5. इनमे से कौन पहली भारतीय महिला मिस वर्ल्ड (विश्व सुंदरी ) है?
क. रीता फारिया
ख. वान्या मिश्रा
ग. रोलेन स्ट्रॉस
घ. नवनीत कौर ढिल्लन

Show Answer
उत्तर: क. रीता फारिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: रीता फारिया पॉवेल मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं. वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की.

Q6. इनमे से कौन फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता कौन हैं?
क. अदिति आर्या
ख. वान्या मिश्रा
ग. रोलेन स्ट्रॉस
घ. नवनीत कौर ढिल्लन

Show Answer
उत्तर: ख. वान्या मिश्रा
संछिप्त में जरूर पढ़े: चंडीगढ़ की वान्या मिश्रा फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता हैं.

Q7. इनमे से किस दिन भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है?
क. 7 जनवरी
ख. 9 जनवरी
ग. 12 फरबरी
घ. 25 जनवरी

Show Answer
उत्तर: घ. 25 जनवरी
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है. विश्व में भारत जैसे सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदान को लेकर कम होते रुझान को देखते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाने लगा था. इसके मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य था कि देश भर के सभी मतदान केंद्र वाले क्षेत्रों में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी.

Q8. इनमे से कौन हरियाणा राज्य की राजधानी है?
क. चंडीगढ़
ख. दिल्ली
ग. जयपुर
घ. रायपुर

Show Answer
उत्तर: क. चंडीगढ़
संछिप्त में जरूर पढ़े: चण्डीगढ़ भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों, पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है. इसके नाम का अर्थ है चण्डी का किला. यह हिन्दू देवी दुर्गा के एक रूप चण्डिका या चण्डी के एक मंदिर के कारण पड़ा है.

Q9. फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता वान्या मिश्रा भारत के किस शहर की निवासी हैं ?
क. चंडीगढ़
ख. हरियाणा
ग. दिल्ली
घ. बंगलोर

Show Answer
उत्तर: क. चंडीगढ़
संछिप्त में जरूर पढ़े: फेमिना मिस इंडिया 2012 की विजेता वान्या मिश्रा भारत के चंडीगढ़ शहर की निवासी हैं.

Q10. इनमे से कौन तेलंगाना राज्य की राजधानी है?
क. चंडीगढ़
ख. विजयपुर
ग. जयपुर
घ. हैदराबाद

Show Answer
उत्तर: घ. हैदराबाद
संछिप्त में जरूर पढ़े: तेलंगाना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना भारत का 29 वाँ राज्य है. हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया है. यह परतन्त्र भारत के हैदराबाद नामक राजवाडे के तेलुगूभाषी क्षेत्रों से मिलकर बना है.

Read More:

gksection
Gk Section is the administrator of the Gksection.com portal. The admin provides articles and blogs that are relevant to education.
https://www.gksection.com/