Hindi

यूपीएससी परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्न व उत्तर हिंदी में (भाग 7)

UPSC GK Quiz Part-7 in Hindi – यहाँ हमने कुछ यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण UPSC-भाग-7 के सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर प्रकशित किए है. ये सभी UPSC भाग-7 के सामान्य ज्ञान (GK) प्रश्नोत्तरी आने वाली यू.पी.एस.सी. (UPSC – Union Public Service Commission ) की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सहायक होंगे.

सेट-7 यूपीएससी परीक्षा की प्रश्नोत्तरी

Q1. इनमे से कौन 2015 की मिस साउथ अफ्रीका है?
क. अदिति आर्या
ख. लिएसल लॉरी
ग. रोलेन स्ट्रॉस
घ. सुष्मिता सेन

Show Answer
उत्तर: ख. लिएसल लॉरी
संछिप्त में जरूर पढ़े: 2015 की मिस साउथ अफ्रीका लिएसल लॉरी है. मिस साउथ अफ्रीका कांटेस्ट मार्च 29, 2015 को सुपेर्बोवल शहर में हुआ था.

Q2. इनमे से किस राज्य की राजधानी बेंगलुरु है?
क. कर्नाटक
ख. केरल
ग. पंजाब
घ. हरियाणा

Show Answer
उत्तर: क. कर्नाटक
संछिप्त में जरूर पढ़े: कर्नाटक जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है. इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था. पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। 1973 में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया.

Q3. पश्चिम बंगाल राज्य में कुल कितने जनपद या जिले हैं?
क. 45
ख. 23
ग. 60
घ. 15

Show Answer
उत्तर: ख. 23
संछिप्त में जरूर पढ़े: पश्चिम बंगाल भारत के पूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है. इसके पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य मे 23 जनपद या जिले है.

Q4. इनमे से किस स्थान पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का मुख्यालय है?
क. दिल्ली
ख. चेन्नई
ग. मुंबई
घ. कोलकाता

Show Answer
उत्तर: ग. मुंबई
संछिप्त में जरूर पढ़े: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत का सबसे बड़ी एवं सबसे पुरानी बैंक है. 1 जुलाई 1944 को स्टेट बैंक आफ़ इंडिया की स्थापना की गई. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय मुंबई में है.

Q5. इनमे से कुल कितने जोन में इंडियन रेलवे (भारतीय रेल )को बांटा गया है?
क. 25
ख. 30
ग. 17
घ. 50

Show Answer
उत्तर: ग. 17
संछिप्त में जरूर पढ़े: इंडियन रेलवे को 17 जोन में बांटा गया है.

Q6. इनमे से किस स्थान पर मदर टेरेसा का जन्म हुआ था.
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
घ. स्कोप्जे मकदूनिया

Show Answer
उत्तर: घ. स्कोप्जे मकदूनिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: मदर टेरेसा जिन्हें रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया है. मदर टेरेसा का जन्म स्कोप्जे मकदूनिया में हुआ था. मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं. जिन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। इन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी की स्थापना की. 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ और मरते हुए लोगों की इन्होंने मदद की और साथ ही मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया.

Q7. अब तक भारत के पास कितने मिस वर्ल्ड टाइटल्स हैं?
क. 5
ख. 8
ग. 7
घ. 4

Show Answer
उत्तर: क. 5
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत के पास अब तक 5 मिस वर्ल्ड टाइटल्स हैं.

Q8. रीता फरिआ किस वर्ष देश से पहली मिस वर्ल्ड बनी थी?
क. 1965
ख. 1966
ग. 1967
घ. 1964

Show Answer
उत्तर: ख. 1966
संछिप्त में जरूर पढ़े: रीता फारिया पॉवेल ने 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय और एशियाई मूल की महिला हैं. वे पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं, जिन्होने चिकित्सा शास्त्र में विशेषज्ञता हासिल की.

Q9. इनमे से किस राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम है?
क. कर्नाटक
ख. केरल
ग. पंजाब
घ. हरियाणा

Show Answer
उत्तर: ख. केरल
संछिप्त में जरूर पढ़े: केरल भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम है. मलयालम यहां की मुख्य भाषा है. हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं. भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है.

Q10. पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा कितने देशों से लगती है?
क. 5
ख. 2
ग. 6
घ. 3

Show Answer
उत्तर: घ. 3
संछिप्त में जरूर पढ़े: पश्चिम बंगाल राज्य की सीमा 3 देशों से लगती है.

Read More:

gksection
Gk Section is the administrator of the Gksection.com portal. The admin provides articles and blogs that are relevant to education.
https://www.gksection.com/