Skip to content
gksection-logo-2023
Menu
  • Home
  • Hindi Gk
  • Current Affairs in Hindi
  • Samanya Gyan
  • On this Day
  • Quiz
  • KBC Questions
  • Blog
Menu
Home – Hindi – विज्ञान के चमत्कार पर निबंध – Wonder of Science Essay in Hindi; जानें विज्ञान की भूमिका
Vigyan ke Chamatkar par Nibandh

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध – Wonder of Science Essay in Hindi; जानें विज्ञान की भूमिका

Posted on 10/09/2023
  • विज्ञान के चमत्कार पर निबंध – Essay on Vigyan ke chamatkar in Hindi – 400 शब्द
    • मानव जीवन में विज्ञान के चमत्कार
  • अंतरिक्ष के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
  • सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
  • शिक्षा के क्षेत्र में – विज्ञान के चमत्कार
  • मनोरंजन के क्षेत्र में – विज्ञान के चमत्कार
  • चिकित्सा के क्षेत्र में – विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान के चमत्कार (Wonder of Science Essay in Hindi) – विज्ञान का होना मानव जीवन में प्रगति करना है और विज्ञान का हमारे जीवन में एक बहुत बड़ा महत्व है। विज्ञान के कई पहलू है जिन्हें कवर कर पाना लगभग असंभव है। हम अपने आस पास जिस भी टेक्नोलॉजी को देखते है वे सब विज्ञानं की ही दें है और आज हम पृथ्वी से लेकर अन्तरिक्ष पर विज्ञानं की मदद से ही पहुच सकें है। इसके अलावा विज्ञान के कारण ही देश आज चंद्रमा तक पहुच चूका है इसका सबसे बड़ा उदहारण है चंद्रयान-3 जिसे भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कराया है. यहाँ पर हमने विज्ञान के चमत्कार पर निबंध जारी कर दिया है यह निबंध स्कुल के छात्रों के लिए बेहद उपयोगी है आइये देखते है विज्ञान के नवीनतम चमत्कारों से सम्बंधित निबंध। हमारे जीवन के हर मोड़ पर विज्ञान के चमत्कार देखने को मिलेंगे।

चंद्रयान-3 पर निबंध

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध – Essay on Vigyan ke chamatkar in Hindi – 400 शब्द

परिचय

विज्ञान जिसमें वि’ का अर्थ है विकास करना और विज्ञान का पूरा अर्थ हुआ विकास करने वाला ज्ञान। किसी भी वस्तु के बारे में जानकारी ग्रहण करना और इसे सही तरह से लागु करना एवं किसी भी वस्तु का सही तरीके से अवलोकन करना विज्ञान है। विज्ञान के कई प्रकार है जैसे; प्राकृतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, तथा इन प्रकारों के विभिन्न शाखाएं हैं जैसे- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान आदि।

मानव जीवन में विज्ञान के चमत्कार

बिजली – विज्ञान का मानव जाति के लिए बिजली (Electricity) देना एक बहुत उपयोगी देन है। बिजली के जरिए से सिर्फ एक घर ही में रौशनी नहीं हैं बल्कि वर्तमान में जितने भी रोबोटिक उपकरण अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल करते हैं, उसमें से अधिकतर बिजली उर्जा की मदद लेनी पढ़ती हैं। इसके आलावा अस्पताल, अद्यौगिक क्षेत्र, कार्पोरेट सेक्टर आदि क्षत्रो में में बिजली का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।

यातायात और परिवहन – आज के समय में कितनी भी लंबी यात्रा हम मात्र कुछ घंटों में तय कर लेते हैं। यह विज्ञान की देन है, साथ ही वर्तमान में विज्ञान ने सायकिल, मोटर सायकिल, रिक्सा, कार, बस, ट्रेन,तथा हवाई जहाज का अविष्कार विज्ञान की मदद से ही किया गया है। इनकी सहायता से हम अपने आमदनी के अनुसार उनका उपयोग कर अपनी यात्रा को आसान और सुरक्षित बना सकते है।

कृषि में विज्ञान की भूमिका – विज्ञान की कई प्रकार की खोज, अविष्कार ने खेती में उपज की गुणवत्ता तथा मात्रा में उन्नति एवं वृद्धि किया है। फसल काटने की मशीन, ट्रैक्टर, उन्नत बीज, खाद्य और ऑनलाइन सहयता आदि किसानों को विज्ञान का एक शानदार उपहार है।

प्राकृतिक आपदाओं से बचाव – प्राकृतिक आपदाओं पर इंसान काबू नहीं कर सकता परन्तु विज्ञान के कुछ ऐसे चमत्कारी अविष्कार हैं जिनकी मदद से इन आपदाओं के बारे में पहले से ही संकेत प्राप्त किया जा सकता है, जिससे जन-धन की कम हानि हो सकेगी।

सिस्मोग्राफ – यह भूक्मपमापी यंत्र है, जिसके मदद से किस स्थान पर भूकंप की संभावना है इसका पता लगाया जा सकता है, तथा इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल के माध्यम से मापी जाती है।

एनीमोमीटर तथा डॉप्लर रडार – यह यंत्र विज्ञान की ही देन है जिनसे चक्रवात तथा तूफान को मापा जाता हैं। इससे प्राकृतिक आपदाओं के गति का अनुमान लगाया जाता है।

निष्कर्ष

विज्ञान मानव जीवन में बहुत बड़ी और मुख्य भूमिका निभाता है। तथा मनुष्य को विज्ञान के उपहार के रूप में अनेक सुविधाएं प्राप्त हुई हैं, जिनका उपयोग वे सब अपने दैनिक जीवन के कार्यों को आसानी से पूरा करने से लेकर प्रकृति के प्रकोप से स्वयं को बचाने किया जा सकता है।

Internet Essay in Hindi

आज विज्ञान ने कई उपलब्धियां हासिल कर ली है और आने वाले समय में विज्ञान इतना आगे पहुँचने वाला है जिससे मानव जीवन को और आसान बनाया सकता है. विज्ञान वाकई अद्भुत है और हमे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है की विज्ञान सच में चमत्कार है जिसकी हम कल्पना नहीं कर सकते थे वह विज्ञान के द्वारा संभव हुआ है जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टेलीविजन, हवाई जहाज, बिजली, मेट्रो, इन्टरनेट बैंकिंग आदि ये सभी विज्ञानं के चमत्कार ही है. आइये देखते है कुछ मुख्य विषय विज्ञान के चमत्कार पर निबंध के लिए.

अंतरिक्ष के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

आज का समय अन्तरिक्ष युग है जहाँ इंसान ने अन्तरिक्ष के बारे में जानकारी अर्जित करने के लिए आये दिन कोई न कोई मिशन लांच होता रहता है और अन्तरिक्ष के बारे में ग्रहों की जानकारी लेते है साथ ही विज्ञान के जरिए अन्तरिक्ष की गैस वहां के गुरुत्वाकर्षण को पहचानना एक विज्ञान का बहुत अद्भुत चमत्कार है.

सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

आज इंसान ने दूर-संचार और इन्टरनेट को आत्मसात कर लिया इसके साथ ही कंप्यूटर, मोबाइल , टेलीविज़न आज मानव के हमारे जीवन की जरुरत बन चुकी है। दूर संचार और इन्टरनेट को शुरू करने के लिए फाइबर ऑप्टिकल नामक नई तकनीक का प्रयोग अब किया जा रहा है जोकि विज्ञान ही की देन है। आज मनुष्य इन्टरनेट की मदद से कई कार्यो को घर बैठे कर सकता है और मोबाइल के जरीय किसी भी देश में रह रहे मानव से संपर्क कर सकता है यह भी विज्ञान का चमत्कार ही है।

शिक्षा के क्षेत्र में – विज्ञान के चमत्कार

आज विज्ञान का शिक्षा के क्षेत्र में बहुत उपयोग हो रहा है, विज्ञान के माध्यम से ही छात्र अपनी पढाई घर बैठे कंप्यूटर एवं मोबाइल के जरिए कर रहे है। इन्टरनेट के माध्यम से वीडियो कॉल के जरिए हम अपने स्कूल की कक्षा ऑनलाइन ले सकते हैं।

मनोरंजन के क्षेत्र में – विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान की मनोरंजन के क्षेत्र में भी अहम भूमिका है क्युकी हमारे पास आज मनोरंजन के कई सारे विकल्प हैं। मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम्स आदि कुछ उदाहरण है इसके अलावा फेसबुक, इन्स्टाग्राम, यूट्यूब, टिकटॉक, ट्विटर सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट।

चिकित्सा के क्षेत्र में – विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी बहुत से चमत्कार किए हैं। आज कई प्रकार की छोटी से लेकर बड़ी बिमारियों की पहचान करने के लिए अस्पतालों में कई प्रकार की मशीन उपयोग में लाइ जा रही है जिनकी मदद से डॉक्टर को मरीज का इलाज करने में आसानी होती है.

You may also like to visit and read:

  • Computer Essay in Hindi
  • Essay on Education in Hindi
  • Climate Change Essay in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Us

  • Join Us Whatsapp Group
  • Join Us Telegram
  • Follow on Instagram
  • Follow on Twitter

Popular Posts

भारतीय लोक नृत्य उनके राज्यों – List of Dance Forms in different States in Indiaभारतीय लोक नृत्य उनके राज्यों – List of Dance Forms in different States in India
पक्षियों के नाम हिंदी-इंग्लिश में – Birds Name in Hindi and Englishपक्षियों के नाम हिंदी-इंग्लिश में – Birds Name in Hindi and English
सभी ग्रहों का नाम अंग्रेजी और हिंदी में – 8 Planets Names in English and Hindiसभी ग्रहों का नाम अंग्रेजी और हिंदी में – 8 Planets Names in English and Hindi
21 सितंबर:- World Peace Day 2023:- जाने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्व21 सितंबर:- World Peace Day 2023:- जाने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, महत्व
अपडेट:- भारत के हर महीने व वर्ष के पुरस्कार और सम्मान विजेताओ 2023 की सूचीअपडेट:- भारत के हर महीने व वर्ष के पुरस्कार और सम्मान विजेताओ 2023 की सूची

Exam: Quiz Section

upsc questions
ssc questions
ssc mts questions
ssc cpo questions
ssc chsl questions
ssc cgl questions
railway questions
ctet and tet questions
teaching aptitude questions
rpsc exam questions

Aptitude: Section

reasoning in hindi
quantitative aptitude hindi
idioms questions answers
english and hindi vocabulary

Useful: Section

Sarkari Yojana
Download
Papers
About us
Privacy Policy
©2023 www.gksection.com