entrance exam

IIT JEE परीक्षा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

IIT JEE क्या है?

IIT का एंट्रैन्स exam भारत के 23 शीर्ष प्रौद्योगिकी संस्थानों में admission पाने के लिए दिया जाता है। यह भारत के कुछ सबसे कठिन परीक्षा में से एक है। ये 23 संस्थान “राष्ट्रीय महत्व” के संस्थान हैं जो भारत सरकार द्वारा स्थापित किए गए हैं। 2021 तक भारत में आईआईटी की कुल 16,234 सीट हैं। जिनके लिए प्रतिवर्ष लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। IIT की परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। यह परीक्षा स्नातक के लिए होती है। पहली बार इसका आयोजन सन 1960 में किया गया था। तब इसे Common Entrance Exam (CEE) नाम दिया गया था। बाद में इसका नाम JEE (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) कर दिया गया।


IIT JEE परीक्षा के लिए योग्यता?

योग्यता – इस परीक्षा में वे स्टूडेंट शामिल हो सकते हैं जिन्होंने 12th के बोर्ड एकसां में कम से कम 75% अंक हासिल किए हों और यह प्रतिशत प्रतिवर्ष बदलता रहता है। यह देश के सभी बोर्ड्स के मूल्यांकन के आधार पर तय किया जाता है।


IIT JEE की परीक्षा के लिए निर्धारित प्रक्रिया – Exam Pattern

Exam प्रक्रिया – 2013 से यह परीक्षा दो भागों में सम्पन्न कराई जाती है।
1. JEE Mains
2. JEE ADVANCE
यदि कोई स्टूडेंट IIT में आवेदन करना चाहता है तो उसे JEE mains का पेपर देना होगा। JEE mains में qualify हो जाने के बाद वह advance के लिए आवेदन कर सकता है। हर वर्ष लगभग 150000 स्टूडेंट्स advance exam में शामिल होते हैं।
इसमें दो तरीके के पेपर होते हैं

1. BE और BTECH – इसमें mathematics, chemistry और physics के 30 – 30 प्रश्न होते हैं। हर प्रश्न के 4 अंक निर्धारित होते हैं। अतः इसमें कुल 90 प्रश्न होते हैं। जिनके कुल 360 अंक निर्धारित्त होते हैं।

2. B.Arc. और B.Planing – इसमें गणित के 30 प्रश्न होते हैं। जिनके 120 अंक निर्धारित होते हैं। aptitude test के 50 प्रश्न होते हैं। इनके 200 अंक निर्धारित होते हैं। साथ ही drawing test के 2 प्रश्न होते हैं जिनके 70 अंक निर्धारित होते हैं।
पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।


भारत के टॉप आईआईटी कॉलेजों की सूची हिंदी में – Top IIT JEE Colleges in Hindi

S.No.आईआईटी कॉलेजों की सूची                     राज्य का नाम  एचएचआरडी/एनआईआरएफ़ रेंकिंग
1.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT-M) तमिलनाडू1
2.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IITD)नई दिल्ली 2
3.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IITB)महाराष्ट्र3
4.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (आईआईटी केजीपी)पश्चिम बंगाल 4
5.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IITK) उत्तर प्रदेश5
6.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IITR)उत्तराखंड6
7.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी (आईआईटीजी)असम7
8.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (IITH)तेलंगाना8
9.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बनारस, हिन्दू विश्वविध्यालय वाराणसीउत्तरप्रदेश11
10.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स) धनवाद झारखंड15
11.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर (IIT BHU)उड़ीसा17
12.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडीहिमाचल प्रदेश 20
13.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना विहार22
14.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधी नगर गुजरात24
15.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,रोपड़पंजाब29
16.राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दुर्गापुरपश्चिम बंगाल46
17.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर राजस्थान50
18.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गोवागोवा87
19.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मूजम्मू और कश्मीर 
20.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ कर्नाटक  
21.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पलक्कड केरल 
22.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुपति आंध्रा प्रदेश 
23.भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाईछत्तीसगढ़ 

Check Also:

  • Posts not found
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *