kbc

KBC Session 10 Episode 22 Quiz in Hindi – कौन बनेगा करोड़पति सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर हिंदी में – 2nd Oct 2018

Here you will find most important Kaun Banega Crorepati (KBC) general knowledge questions with answers in hindi

यहाँ हमने कौन बनेगा करोड़पति के सामान्य ज्ञान से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न व् उत्तर अंकित किये है ये सभी केबीसी क्विज पहले ही टेलीविज़न पर श्री अमिताभ बच्चन जी द्वारा पूछे जा चुके है यहाँ अंकित किये गए सभी केबीसी जीके प्रश्न विभिन्न परीक्षाओ व् इंटरव्यू में आपके लिए सहायक होंगे प्रत्येक खंड में लगभग दस से अधिक प्रश्न पूछे गए है जोकि केबीसी जीके प्रश्न पर आधारित है. Check for: KBC in Hindi Quiz Archive


KBC Session 10 Episode 22 Questions and Answers in hindi – 2nd Oct 2018


प्रश्‍न 1. किस शहर के बारे में मार्क ट्वेन ने लिखा था, “यह इतिहास से भी प्राचीन है, परम्पराओ से भी पुराना है, दंत कथाओ से भी पुरातन है और जब इन सबको एक साथ कर देंगे तो उससे भी दोगुना प्राचीन है?
A. दिल्ली
B. ढाका
C. प्रयाग
D. वाराणसी

Show Answer
उत्तर: D. वाराणसी

KBC 10 – 1 Crore Rupees Question

प्रश्‍न 2. भारत में किस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के 13 न्यायाधीशों की सबसे बड़ी संविधान बेंच द्वारा सुना गया था?
A. गोलकनाथ केस
B. अशोक ठाकुर केस
C. शाह बानो केस
D. केशवनंदा भारती केस

Show Answer
उत्तर: D. केशवनंदा भारती केस
KBC 10 – 7 Crore Rupees Question

प्रश्‍न 3. 1867 में, किसने पहला स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था?
A. एडवर्ड कैलहन
B. थॉमस एडिसन
C. डेविड गेस्तेत्नर
D. रोबर्ट बर्कले

Show Answer
उत्तर: A. एडवर्ड कैलहन

प्रश्‍न 4. इनमे से किस में दोनों शब्दों का अर्थ एक ही है?
A. ठंडा-गर्म
B. ऊँचा-नीचा
C. आज-कल
D. काम-काज

Show Answer
उत्तर: D. काम-काज

प्रश्‍न 5. हिन्दू रीतियों के अनुसार, पारम्परिक रूप से “कुमकुम तिलक” के साथ इनमे से क्या लगाया जाता है?
A. गेंहू
B. चावल
C. गुड
D. चीनी

Show Answer
उत्तर: B. चावल

प्रश्‍न 6. रामायण में, राजा दशरथ की कितनी रानियाँ थी?
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार

Show Answer
उत्तर: C. तीन

प्रश्‍न 7. इनमे से किस अभिनेत्री या अभिनेता ने “रेस” सीरीज की सभी तीन फिल्मो में अभिनय किया है?
A. अमीषा पटेल
B. सैफ अली खान
C. जक्लिन फर्नेंदिस
D. अनिल कपूर

Show Answer
उत्तर: D. अनिल कपूर

प्रश्‍न 8. आमतोर पर, धृत कुमारी पौधे का कौन सा हिस्सा सोन्दर्य प्रसाधनों में और चिकित्सिक मलहम के तोर पर प्रयोग में लाया जाता है?
A. जड़
B. पत्ते
C. फुल
D. तना

Show Answer
उत्तर: B. पत्ते

प्रश्‍न 9. इनमे से किस खेल में खिलाडी “डिफेंडर” और “रेडर” में वर्गीकृत होते है?
A. कबड्डी
B. वालीबॉल
C. खो-खो
D. मल्खाब्म

Show Answer
उत्तर: A. कबड्डी

प्रश्‍न 10. कौनसा संस्थान, 51% हिस्सेदारी खरीदकर, आईडीबीआई बैंक का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया में है?
A. एलआईसी
B. यूटीआई
C. आईएफसीआई
D. जीआईसी

Show Answer
उत्तर: A. एलआईसी

प्रश्‍न 11. भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा वीवीपैट (VVPAT) मशीन का प्रयोग किस लिए किया जाता है?
A. परिणाम घोषित करने के लिए
B. वोटर लिस्ट बनाने के लिए
C. वोट गिनने के लिए
D. वोटर को अपना वोट चेक करने के लिए

Show Answer
उत्तर: D. वोटर को अपना वोट चेक करने के लिए

प्रश्‍न 12. इनमे से कौन सा राज्य, क्षेत्रफल की तुलना में, पश्चिम बंगाल से बड़ा है?
A. छत्तीसगढ़
B. झारखण्ड
C. उत्तरखंड
D. पंजाब

Show Answer
उत्तर: A. छत्तीसगढ़

Read Also:

विवेक कुमार
विवेक कुमार Gksection.com के अनुभवी कंटेंट लेखक और संपादक हैं। इन्हें शिक्षा सम्बंधित विषयों पर लेखन, शिक्षण और अनुसंधान एवं विश्लेषण में अपने समृद्ध अनुभव हैं। यह स्कूली शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज प्रवेश से सम्बंधित ताजा जानकारी को प्रकाशित करने में रूचि रखते है।
https://www.gksection.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *