Samanya Gyan

2018 के नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

List of Nobel Prize Winner 2018 in Hindi

2018 नोबेल पुरस्कार विजेता और क्षेत्र: रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार “फ्रांसेस अर्नोल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और ग्रेगोरी विंटर”

नोबेल समिति ने रसायन विज्ञान के क्षेत्र में कार्य के लिए तीन वैज्ञानिकों को वर्ष 2018 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के घोषणा की है, यह वैज्ञानिक अमेरिकी के फ्रांसेस अर्नोल्ड और जॉर्ज पी स्मिथ और एक ब्रिटिश अनुसंधानकर्ता ग्रेगोरी विंटर है, इस बार रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार से एक महिला और दो पुरुष वैज्ञानिक को सम्मानित किया जायेगा, तीनो वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार क्रमिक विकास की शक्ति का इस्तेमाल करके एंजाइम्स और ऐंटीबॉडीज को विकसित करने और नए फार्मास्युटिकल और बायोफ्युल को विकसित करने के लिए देने की घोषणा की गयी है.

2018 नोबेल पुरस्कार विजेता और क्षेत्र: चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार “जेम्स एलीसन और तासुकु होन्जो”

नोबेल समिति ने चिकित्सा के क्षेत्र में में कार्य के लिए वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के जेम्स एलीसन और जापान के तासुकु होन्जो को देने की घोषणा की है यह पुरस्कार “जेम्स एलीसन और तासुकु होन्जो को कैंसर थेरेपी की खोज करने के लिए देने की घोषणा की गयी है.

2018 नोबेल पुरस्कार विजेता और क्षेत्र: शांति का नोबेल पुरस्कार “डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद”

नोबेल समिति ने शांति क्षेत्र में कार्य करने के लिए डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को वर्ष 2018 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है, इन दोनों ने यौन हिंसा को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल होने के खिलाफ प्रयास में बड़ा योगदान दिया है, इनमे से नादिया मुराद जो की मलाला युसूफजई के बाद दूसरी सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं, दुसरे विजेता डेनिस मुकवेगे अफ्रीकी देश कांगो के गायनेकॉलॉजिस्ट हैं.

2018 नोबेल पुरस्कार विजेता और क्षेत्र: भौतिकी का नोबेल पुरस्कार “आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड”

नोबेल समिति ने भौतिकी के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को देने की वर्ष 2018 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है, ये तीन वैज्ञानिक आर्थर अशकिन और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड है, अमेरिकी वैज्ञानिक आर्थर अशकिन को यह पुरस्कार ऑप्टिकल ट्वीजर्स और बायोलॉजिकल सिस्टम्स के संबंध में किए गए प्रयोगों के लिए दिया गया है और गेर्राड मौरोउ और डोना स्ट्रिकलैंड वैज्ञानिकों को हाई-इंटेसिटी, अल्ट्रा शॉर्ट ऑप्टिकल पल्स को जेनरेट करने के तरीके के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है. महिला वैज्ञानिक डोना स्ट्रिकलैंड भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी महिला वैज्ञानिक हैं,

नोबेल समिति ने वर्ष 2018 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं देने के फैसला किया है, पिछले 70 वर्षो में पहली बार ऐसा हुआ है की साहित्य के नोबल पुरस्कार से किसको को भी सम्मानित सम्मानित नहीं किया जायेगा.

2018 नोबेल पुरस्कार विजेता और क्षेत्र: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार “विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर”

नोबेल समिति ने अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की है, विलियम डी नॉर्डहॉस और पॉल एम रोमर को यह पुरस्कार जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास पर खोज के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ इकोनॉमिक्स ने देने का फैसला किया है, ये दोनों अर्थशास्त्री मैक्रोइकनॉमिक्स (सूक्ष्म अर्थशास्त्र) से संबंध रखते हैं.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *