Set-25 Quantitative Aptitude Quiz : Here you will read set-25 Quantitative Aptitude questions answers in Hindi for competitive examinations. These all set-25 Quantitative Aptitude questions will be helpful for various exams.
सेट-25 मात्रात्मक योग्यता पर प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1. बिंदु (x,0) और बिंदु (0,y) को जोड़ने वाले खंड को बिंदु P(5,-2), 2:5 के अनुपात में विभाजित करता है। x और y का मान क्या है?
क. x = -7; y = 7
ख. x = 3; y = -3
ग. x = 7; y = -7
घ. x = -3; y = 3
प्रश्न 2. दो छात्र एक परीक्षा में बैठे। उनमें से एक ने दूसरे की तुलना में 20 अंक अधिक हासिल किये और उसके अंकों उन दोनों के अंक के योग का 55% थे। उन दोनों ने कितने अंकप्राप्त किये?
क. 92 और 72
ख. 83 और 63
ग. 110 और 90
घ. 64 और 44
प्रश्न 3. लोकल ट्रेन के दैनिक टिकट का मूल्य 140 रु है और मासिक पास का मूल्य 3276 रु हैं। यदि मोहन मासिक पास खरीदता है और एक महीने में 30 दिन यात्रा करता है, तो उसकी कितनी बचत होगी?
क. 18 प्रतिशत
ख. 16 प्रतिशत
ग. 15 प्रतिशत
घ. 22 प्रतिशत
प्रश्न 4. खंड AB और खंड CD समानांतर है। AD, BC को E बिंदु पर काटती है। यदि AE, BC और ED की लंबाई क्रमशः 10 से.मी., 15 से.मी. और 15 से.मी. हैं, तो EC की लंबाई क्या है?
क. 10 से.मी.
ख. 6 से.मी.
ग. 5 से.मी.
घ. 9 से.मी.
प्रश्न 5. एक बैंक अर्द्ध वार्षिक रूप से 5% चक्रवृद्धि ब्याज की पेशकश करता है। एक ग्राहक एक वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को 8000 रु जमा करता है। वर्ष के अंत में ब्याज के माध्यम से उसे कितनी राशि का लाभ होगा?
क. 2440 रु
ख. 610 रु
ग. 1220 रु
घ. 305 रु
प्रश्न 6. यदि 16qxy = (2x + y)2 – (2x – y)2 है तो q का मान क्या होगा?
क. 0.5
ख. 0.25
ग. 4
घ. 2
प्रश्न 7. चार अंकों की महत्तम संख्या जो 15 और 35 दोनों से विभाज्य हो क्या है?
क. 9970
ख. 9965
ग. 9975
घ. 9980
प्रश्न 8. निम्नलिखित बिंदुओं में से कौन रेखा 5x + 4y = 2 पर स्थित है?
क. (2,3)
ख. (-2,-3).
ग. (-2,3)
घ. (2,-3)
प्रश्न 9. एक अर्द्धगोल की कुल सतह का क्षेत्रफल 1848 वर्ग से.मी. है, तो इसकी त्रिज्या क्या होगी? (π = 22/7 लीजिये)
क. 28 से.मी.
ख. 7 से.मी.
ग. 21 से.मी.
घ. 14 से.मी.
प्रश्न 10. बिंदु P और Q त्रिभुज ABC के क्रमशः भुजा AB और भुजा AC पर इस प्रकार से स्थित हैं कि खंड PQ भुजा BC के समानांतर है। यदि त्रिभुज APQ और त्रिभुज ABC के क्षेत्रफलों का अनुपात 9 :16 है तो AP:PB का अनुपात क्या होगा?
क. 3:4
ख. 9:7
ग. 9:16
घ. 3:1