Set-32 Quantitative Aptitude Quiz : Here you will read set-32 Quantitative Aptitude questions answers in Hindi for competitive examinations. These all set-32 Quantitative Aptitude questions will be helpful for various exams.
सेट-32 मात्रात्मक योग्यता पर प्रश्नोत्तरी
प्रश्न 1. एक मिसाइल 1260 कि.मी./घंटा की गति से चलती है। एक सेकंड में वह कितने मीटर की दूरी तय करती है?
क. 322 मीटर
ख. 369 मीटर
ग. 384 मीटर
घ. 350 मीटर
प्रश्न 2. यदि cotA + cotB = x, तो x का मान क्या है?
क. (cotAcotB + 1)/(cotB – cotA)
ख. (cotAcotB + 1)/(cotB + cotA)
ग. (cotAcotB – 1)/(cotB + cotA)
घ. (cotAcotB – 1)/(cotB – cotA)
प्रश्न 3. एक दुकानदार 1250 रु प्रति किलोग्राम की दर से बादाम बेचता है और 7% हानि वहन करता है। अब यदि उसने 1375 रु प्रति किलोग्राम से बेचने का फैसला किया है, तो इसकाक्या परिणाम होगा?
क. 4.6 प्रतिशत लाभ
ख. 2.3 प्रतिशत हानि
ग. 2.3 प्रतिशत लाभ
घ. 4.6 प्रतिशत हानि
प्रश्न 4. यदि एक सिलेंडर का आयतन 3850 घन से.मी. है और ऊंचाई 25 से.मी. है, तो इसकी त्रिज्या क्या है? (π = 22/7 लीजिये)
क. 7 से.मी.
ख. 14 से.मी.
ग. 3.5 से.मी.
घ. 10.5 से.मी.
प्रश्न 5. यदि tan2A – sin2A = x, तो x का मान क्या है?
क. tan2A sin2A
ख. cot2A cosec2A
ग. tanA sinA
घ. cotA cosecA
प्रश्न 6. मधुर, सागर से 2 गुना तेज़ काम करता है। यदि सागर अकेले एक काम 18 दिन में कर सकता है, तब वे दोनों मिलकर कितने दिन में काम पूरा कर सकते हैं?
क. 5 दिन
ख. 2 दिन
ग. 6 दिन
घ. 4 दिन
प्रश्न 7. दो शहरों के बीच का बस का भाड़ा 11:18 के अनुपात में बढ़ाया गया है। यदि मूल भाड़ा 550 रु है, तो भाड़े में कितनी वृद्धि हुई?
क. 350 रु
ख. 900 रु
ग. 180 रु
घ. 360 रु
प्रश्न 8. एक बारहभुज (Dodecahedron) के 30 किनारें है। उसके कितने शिरोबिन्दु हैं?
क. 12
ख. 16
ग. 20
घ. 10
प्रश्न 9. यदि xy = 22 और x2 + y2 = 100 है, तो (x + y) का मान क्या है?
क. 12
ख. 144
ग. 72
घ. 6
प्रश्न 10. निम्नलिखित समीकरणों में से किसके मूल बराबर है?
क. x2 – 13x + 22 = 0
ख. x2 – 7x + 10 = 0
ग. x2 – 2x + 26 = 0
घ. 4×2 + 8x + 4 = 0