Set 19 – Railway Recruitment Board 2018 ALP Technicians Solved Exam Paper in Hindi
RRB 2018 ALP Technicians Set-19 के सवालों के जवाब हिंदी भाषा में हमने यहाँ प्रकाशित किए है, जिनकी सहायता से आप अगली आने वाली सभी एएलपी तकनीशियनों (ALP Technicians) संबंधित परीक्षाओं में आपके अभ्यास के लिए सहायक साबित होंगी.
प्रश्न 191. निम्नलिखित वाक्यों को सही मानते हुए निर्णित करें की उक्त वाक्यों से कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं|
वाक्य:
भार भी एक प्रकार का बल होता हैं|
१. भार की इकाई, न्यूटन होती हैं|
२. भार की इकाई कोलोग्राम होती हैं|
क. निष्कर्ष १ और २ दोनों अनुसरण करते हैं|
ख. निष्कर्ष १ और २ दोनों ही अनुसरण नहीं करते हैं|
ग. केवल निष्कर्ष १ ही अनुसरण करता हैं |
घ. केवल निष्कर्ष २ ही अनुसरण करता है|
प्रश्न 192. दक्षिण गंगोत्री भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा स्थापित एक रिसर्च बेस स्टेशन हैं| यह कहाँ स्थित हैं|
क. कावेरी वेसिन
ख. श्री लंका
ग. अंटार्कटिका
घ. सिन्दर्वन डेल्टा
प्रश्न 193.
ऊपर दिखाए गए वृत्त में जीवा AB को बढाया जाता हैं ताकि वो स्पर्श रेखा DE से D पर मिले| AB = 5 सेंटीमीटर हो और DE = 6 सेंटीमीटर हो तो BD की लम्बाई ज्ञात करें|
क. 6 सेंटीमीटर
ख. 5 सेंटीमीटर
ग. 4 सेंटीमीटर
घ. 30 सेंटीमीटर
प्रश्न 194. निम्नलिखित समान्तर श्रेणी का पहला ऋणात्मक पद ज्ञात कीजिए|
129, 120, 111, 102, …….
क. 13वां पद
ख. 15वां पद
ग. 16वां पद
घ. 14वां पद
प्रश्न 195. निम्नलिखित में से कौन सी गैस चुने के पानी को दुधिया बना देती हैं?
क. O2
ख. CO
ग. O3
घ. CO2
प्रश्न 196. एक कंप्यूटर गेम में, बिल्डर और विध्वंसक हैं| ये कुल मिलाकर 20 हैं| इनमें से कुछ महल के चारों और एक दीवार बनाने की कोशिश करते हैं जबकि बाकी इसे ध्वस्त करने की कोशिश करते हैं| विल्द्रों में से प्रत्येक, 15 घंटे में अकेले दिवार का निर्माण कर सकते हैं, जबकि कोई भी विध्वंसक इसे 10 घंटे में ध्वस्त कर सकता हैं| दिवार के न होने पर यदि सभी 20 बिल्डर और विध्वंसक सक्रीय हो जाते हैं तो दिवार 3 घंटे में बन जाती हैं| इनमें से विध्वंसक कितने हैं?
क. 8
ख. 6
ग. 5
घ. 7
प्रश्न 197. निम्नलिखित ट्रायड में से कौन सा एक, डोबरेनर ट्रायड का प्रतिनिधित्व करता हैं?
क. Li, Na, K
ख. Li, Ca, C1
ग. Na, Sr, Br
घ. Li, K, Na
प्रश्न 198. पुजिथा की तीन वर्ष पहले की आयु के एक-तिहाई और वर्तमान आयु से दो वर्ष बाद की आयु के आधे का योग बीस वर्ष है| उसकी वर्तमान आयु क्या है?
क. 23 वर्ष
ख. 24 वर्ष
ग. 26 वर्ष
घ. 25 वर्ष
प्रश्न 199. X अपने घर से पश्चिम की और मुंह करके निकलता हैं, उसी दिशा में 100 किलोमीटर गाडी चलाने के बाद वह दाएं मुड़ता हैं और पुन: 100 किलोमीटर गाडी चलाता हैं| इसके बाद वह बाएं मुड़कर 50 किलोमीटर चलता हैं| अपने शुरूआती बिंदु के सापेक्ष X किस दिशा में सम्मुख खड़ा हैं?
क. उत्तर पूर्व
ख. दक्षिण पूर्व
ग. दक्षिण पश्चिम
घ. उत्तर पश्चिम
प्रश्न 200. निम्नलिखित प्रश्न पड़ें और तय करें की दिए गए तर्क में से कौन सा तर्क सही हैं|
हैड्रोजन एक सिलेंडर में हैं|
१: हैड्रोजन तरल स्थिति में हैं|
२: हैड्रोजन गैसीय स्थति में हैं|
क. केवल तर्क २ सही हैं|
ख. केवल तर्क १ सही हैं|
ग. १ और २ दोनों सही नहीं हैं|
घ. या तो १ या २ सही हैं|
191 | ग. केवल निष्कर्ष १ ही अनुसरण करता हैं | 196 | ख. 6 |
192 | ग. अंटार्कटिका | 197 | क. Li, Na, K |
193 | ग. 4 सेंटीमीटर | 198 | ख. 24 वर्ष |
194 | ग. 16वां पद | 199 | घ. उत्तर पश्चिम |
195 | घ. CO2 | 200 | घ. या तो १ या २ सही हैं| |