SSC CGL GK Quiz in Hindi Set-12|| यहाँ पर प्रकाशित किए गए सभी Gk प्रश्न और उत्तर एसएससी सीजीएल खंड-12 के है, जिसमे लगभग एसएससी सीजीएल जीके के दस सवाल और जवाब अंकित है, जो कि एसएससी की पिछली प्रतियोगी परीक्षा से लिए गए है, यह सभी प्रश्न आपकी अगली परीक्षा के अभ्यास के लिए सहायक होंगे.
प्रश्न 1. भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को जिस दर पर अल्प कालिक ऋण देता है, उसे क्या कहते है ?
क. रेपो रेट
ख. रिवर्स रेपो रेट
ग. बैंक दर
घ. नकद आरक्षित दर
प्रश्न 2. बड़े वाणिज्यिक बैंको का राष्ट्रीयकरण कब हुआ ?
क. 1947
ख. 1956
ग. 1969
घ. 1980
प्रश्न 3. CO2 के अलावा अन्य ग्रीन हाउस गैस कौन-सी है ?
क. CH4
ख. N2
ग. Ar
घ. O2
प्रश्न 4. भारत की राष्ट्रीय आय का संकलन कौन करता है?
क. वित्त आयोग
ख. भारतीय सांख्यिकीय संस्थान
ग. राष्ट्रीय विकास परिषद
घ. केन्द्रीय सांख्यिकीय संगठन
प्रश्न 5. लोकसभा सचिवालय सीधे किसके नियंत्रण में आता है ?
क. गृह मंत्रालय
ख. संसदीय कार्य मंत्रालय
ग. लोकसभा अध्यक्ष
घ. राष्ट्रपति
प्रश्न 6. भारत के उच्चतम न्यायालय की केन्द्र और राज्यों के बीच विवादों के निर्णयन की शक्ति किसके अधीन आती है ?
क. सलाहकार क्षेत्राधिकारिता
ख. मूल क्षेत्राधिकारिता
ग. अपीली क्षेत्राधिकारिता
घ. न्यायशास्त्र
प्रश्न 7. ‘सत्यमेव जयते’ शब्द किस उपनिषद से लिया गया है ?
क. अक्षि उपनिषद
ख. मुण्डक उपनिषद
ग. गरूड़ उपनिषद
घ. महावाक्य उपनिषद
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से किस एक्ट ने मुसलमानों के लिए अलग मतदाताओं (सामुदायिक प्रतिरूप) की पेशकश की ?
क. 1892 एक्ट
ख. एक्ट ऑफ 1909
ग. 1919 का संशोधन
घ. 1935 का भारत सरकार एक्ट
प्रश्न 9. चोलों के समय का ‘बृहदेश्वर मन्दिर’ कहां स्थित है ?
क. मैसूर
ख. महाबलिपुरम
ग. तंजावुर
घ. कन्याकुमारी
प्रश्न 10. जब ग्रेफाइट चट्टानें रूपान्तरित होती है तो उनसे क्या बनता है
क. क्वार्टजाइट
ख. नाइस
ग. संगमरमर
घ. स्लेट
कुछ सम्बंधित पृष्ठ:
SSC CGL GK Questions and Answers in Hindi Set 11