SSC CGL GK Quiz in Hindi Set-28|| यहाँ पर प्रकाशित किए गए सभी Gk प्रश्न और उत्तर एसएससी सीजीएल खंड-28 के है, जिसमे लगभग एसएससी सीजीएल जीके के दस सवाल और जवाब अंकित है, जो कि एसएससी की पिछली प्रतियोगी परीक्षा से लिए गए है, यह सभी प्रश्न आपकी अगली परीक्षा के अभ्यास के लिए सहायक होंगे.
प्रश्न 1. सरिस्का और रणथंबोर निम्नलिखित में से किसका सुरक्षित स्थान है ?
क. सिंह
ख. हिरण
ग. बाघ
घ. भालू
प्रश्न 2. अंतर्राष्ट्रीय समझदारी (इंटरनैशनल अंडरस्टेंडिंग) के लिए दिया जाने वाला जवाहरलाल नेहरू पुरस्कार किसके द्वारा दिया जाता है ?
क. राष्ट्रीय कला व सांस्कृतिक केन्द्र
ख. युवा और खेलकूद विभाग
ग. नेहरू स्मारक संग्रहालय
घ. भारतीय सांस्कृतिक संबन्ध परिषद
प्रश्न 3. सुप्रसिद्ध पुस्तक ‘ काबुलीवाला ‘ के लेखक कौन हैं?
क. बंकिम चन्द्र चटर्जी
ख. रविन्द्र नाथ टैगोर
ग. मुन्शी प्रेम चन्द
घ. खान अब्दुल गफ्फार खान
प्रश्न 4. बुली’ शब्द का प्रयोग निम्नलिखित में से कौन से खेल में किया जाता है ?
क. क्रिकेट
ख. हॉकी
ग. बैडमिन्टन
घ. टेनिस
प्रश्न 5. फॉस्फोरस को पानी में क्यों रखा जाता हैं ?
क. क्योंकि उसका ज्वलन तापमान बहुत अधिक होता है
ख. क्योंकि उसका ज्वलन तापमान बहुत कम होता है
ग. क्योंकि उसका क्रांतिक तापमान अधिक होता है
घ. क्योंकि उसका क्रांतिक तापमान कम होता है
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से किस पहलवान को ‘राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार’ दिया गया था ?
क. विजेन्द्र सिंह
ख. सुशील कुमार
ग. आनन्द कुमार सिंह
घ. ज़ोरावर सिंह फौजदार
प्रश्न 7. लोहमयता एक रोग है जो श्वास के साथ निम्नलिखित में से क्या अन्दर लेने से होता है?
क. सिलिका धूल
ख. लौह-धूल
ग. जस्त (जिंक) धूल
घ. कोयला-धूल
प्रश्न 8. आवाज की माप का मात्रक क्या है ?
क. डेसिबल
ख. हर्टज़
ग. एम्प्लिफायर
घ. एकौस्टिक्स
प्रश्न 9. रेफ्रिजरेटर में सामान्यतः किस शीतलक(कूलैंट) का प्रयोग किया जाता है ?
क. अमोनिया
ख. नाइट्रोजन
ग. फ्रेऑन
घ. ऑक्सीजन
प्रश्न 10. दोआब का क्या मतलब होता है?
क. दो पर्वतों के बीच की भूमि
ख. दो झीलों के बीच की भूमि
ग. दो नदियों के बीच की भूमि
घ. दो समुन्द्रों के बीच की भूमि
कुछ सम्बंधित पृष्ठ:
SSC CGL GK Questions and Answers in Hindi Set 27