10-april-2025-current-affairs-questions-in-hindi

10 April 2025 Current Affairs- 10 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

10 April 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

10 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 10 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘10 April 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 10 अप्रैल 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q. किस राज्य में बनेगा भारत का सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स?
A. ओडिशा
B. मध्य प्रदेश
C. राजस्थान
D. उत्तर प्रदेश
Answer – ओडिशा
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने एक विश्व स्तरीय पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की स्थापना की घोषणा की है. इसके लिए ₹61,077 करोड़ का निवेश किया गया है. जहां इसका निर्माण ओडिशा के पारादीप में होगा.

Q. विश्व होम्योपैथी दिवस कब मनाया जाता है?
A. 07 अप्रैल
B. 08 अप्रैल
C. 10 अप्रैल
D. 12 अप्रैल
Answer – 10 अप्रैल
हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है. यह दिवस होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती पर मनाया जाता है.

Q. केंद्र सरकार ने पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत कौन सा पोषण पखवाड़ा लॉन्च किया है?
A. चौथा
B. पांचवां
C. छठवां
D. सातवां
Answer – सातवां
केंद्र सरकार ने सातवां पोषण पखवाड़ा लॉन्च कर दिया है. बता दें कि इस अभियान शुरुआत पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत की गई है, जो 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक चलेगा.

Q. भारत किस देश से राफेल विमान खरीदेगा?
A. जापान
B. अमेरिका
C. फ्रांस
D. रूस
Answer – फ्रांस
भारत ने नौसैनिक विमानन शक्ति को मजबूत करने के लिए फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीद रहा है. इसके लिए ₹63,000 करोड़ (7 अरब डॉलर से अधिक) के अंतर-सरकारी समझौते को मंज़ूरी दी है.

Read Also...  30 जनवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) - राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

Q. अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी (एआईओएस) के उपाध्यक्ष कौन चुने गए हैं?
A. रामधीर सिंह
B. राकेश वर्मा
C. डॉ. पंकज त्रिपाठी
D. डॉ. मोहन राजन
Answer – डॉ. मोहन राजन
ऑल इंडिया ऑप्थाल्मोलॉजिकल सोसाइटी (AIOS) का उपाध्यक्ष डॉ. मोहन राजन को चुना गया है. बता दें कि ये राजन आई केयर हॉस्पिटल (चेन्नई) के चेयरमैन और मेडिकल डायरेक्टर हैं.

Q. भारत किस देश के साथ रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहा है?
A. म्यांमार
B. यूएई
C. अमेरिका
D. चीन
Answer – यूएई
भारत और यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत किए जाने का प्रयास जारी है. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मक्तूम के बीच नई दिल्ली में भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लेकर उच्च स्तरीय वार्ता की.

Q. दादी रतन मोहिनी का निधन 100 साल की उम्र में ही गया, वह किस संस्था से जुड़ी थी?
A. ब्रह्माकुमारी संस्था
B. ब्रह्म संस्था
C. शांति संस्था
D. वृद्ध सहायता सेवा
Answer – ब्रह्माकुमारी संस्था
दादी रतन मोहिनी का अहमदाबाद में निधन हो गया. वह ब्रह्माकुमारी संस्था की आध्यात्मिक प्रमुख थी. उन्होंने हाल ही में 25 मार्च को अपना 100वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया.

Q. भारत का पहला “एजेंटिक एआई हैकाथॉन”, किसकी मदद से बनाया गया है?
A. CrewAI
B. मेटा AI
C. Gemini
D. Chat Gpt
Answer – CrewAI
Techvantage.ai ने CrewAI की मदद से भारत का पहला “एजेंटिक एआई हैकाथॉन” लॉन्च किया. एजेंटिक एआई वीक के दौरान इसका आयोजन किया गया,.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *