10 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 10 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi
- Gk Section
- Posted on
10 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams
10 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 10 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘10 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 10 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.
Q: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किस यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह के नाम रखने की घोषणा की है?
क. दिल्ली विश्वविद्यालय
ख. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
ग. गुजरात विश्वविद्यालय
घ. बेंगलुरु विश्वविद्यालय
Answer:- बेंगलुरु विश्वविद्यालय – कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विश्वविद्यालय को एक आदर्श संस्थान बनाने के उद्देश्य से बेंगलुरु विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. मनमोहन सिंह बेंगलुरु विश्वविद्यालय रखने की घोषणा की है. इसमें गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज और गवर्नमेंट आरसी कॉलेज को संबद्ध कॉलेजों के रूप में शामिल करेगी.
Q: भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर-XII का कौन सा संस्करण किर्गिस्तान में होगा?
क. 5वां
ख. 7वां
ग. 11वां
घ. 12वां
Answer:- 12वां – 10 मार्च से 23 मार्च 2025 तक किर्गिस्तान में भारत-किर्गिस्तान संयुक्त विशेष बल अभ्यास खंजर-XII का 12वा संस्करण किर्गिस्तान में होगा. इस अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी और विशेष बलों के अभियानों में अनुभवों और सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करना है.
Q: असम सरकार ने जगीरोड इलेक्ट्रॉनिक सिटी का नाम बदलकर किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?
क. लाल बहादुर शाश्त्री
ख. रतन टाटा
ग. नरेंद्र मोदी
घ. राजनाथ सिंह
Answer:- रतन टाटा – असम सरकार ने जगीरोड इलेक्ट्रॉनिक सिटी का नाम बदलकर रतन टाटा के नाम पर रखने की घोषणा की है. इस कदम का उद्देश्य उद्देश्य असम में उद्योगपति रतन टाटा के योगदान को सम्मानित करना है, जिन्होंने टाटा समूह के माध्यम से राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाई है.
Q: मर्सिडीज-बेंज इंडिया और किसने भारत में विनिर्माण, सड़क सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए समझोता ज्ञापन किया है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. शिक्षा आयोग
घ. उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग
Answer:- उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग – स्टार्टअप्स को बुनियादी ढांचा, मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता और बाजार से जुड़ाव के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मर्सिडीज-बेंज इंडिया और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने भारत में विनिर्माण, सड़क सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए समझोता ज्ञापन किया है. साथ ही इससे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और ज्ञान विनिमय को भी बढ़ावा मिलेगा.
Q: विश्व के सबसे बड़े हिमखंड का नाम बताइए जो ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र साउथ जॉर्जिया के पास फंस गया है?
क. A-76
ख. A23a
ग. A43a
घ. A93a
Answer:- A23a – अपनी विविध वन्यजीव आबादी के लिए प्रसिद्ध विश्व का सबसे बड़े हिमखंड A23a ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र साउथ जॉर्जिया के पास फंस गया है. यह स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को कैसे प्रभावित करेगा। यह हिमखंड वन्यजीवों के लिए भोजन मार्ग बाधित कर सकता है.
Q: लेफ्टिनेंट जनरल हेरज़ी हेलवी की जगह किस देश ने ईयाल जमीर को नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है?
क. ईराक
ख. ईरान
ग. जापान
घ. इजराइल
Answer:- इजराइल – लेफ्टिनेंट जनरल हेरज़ी हेलवी की जगह इजराइल ने ईयाल जमीर को नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है. ईयाल का जन्म इजराइल में हुआ, उनका यमनी और सीरियाई मूल है, 1984 में इज़राइली सेना में शामिल हुए, जहां उन्होंने आर्मर्ड कॉर्प्स में सेवा शुरू की.
Q: भारत के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किस मिशन के तहत कंप्यूट पोर्टल और AIKosha डेटासेट प्लेटफॉर्म सहित कई अन्य पहलें लॉन्च कीं है?
क. जिज्ञासा मिशन
ख. विज्ञान मिशन
ग. मेक इन इंडिया मिशन
घ. इंडियाAI मिशन
Answer:- इंडियाAI मिशन – केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इंडियाAI मिशन के तहत कंप्यूट पोर्टल और AIKosha डेटासेट प्लेटफॉर्म सहित कई अन्य पहलें लॉन्च कीं है. यह कदम AI संसाधनों तक पहुंच को बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और भारत की AI क्षमताओं को विकसित करने के लिए हैं.
Q: किस राज्य सरकार ने हाल ही में महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ शुरू किया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. गुजरात सरकार
ग. महाराष्ट्र सरकार
घ. पंजाब सरकार
Answer:- पंजाब सरकार – पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ का आधिकारिक शुभारंभ किया है. इस अवसर पर उन्होंने बिना किसी भय के अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर ‘181’ अपने मोबाइल में सेव करने की अपील की है.
Q: मंगोलिया में पर्यटन और जातीय कजाख संस्कृति को बढ़ावा देने कौन सा गोल्डन ईगल फेस्टिवल शुरू हुआ है?
क. 5वां
ख. 7वां
ग. 9वां
घ. 19वां
Answer:- 19वां – मंगोलिया में पर्यटन और जातीय कजाख संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 19वां गोल्डन ईगल फेस्टिवल शुरू हुआ है. यह दो दिवसीय उत्सव में अपने विशेष रूप से प्रशिक्षित गोल्डन ईगल्स के साथ भरवां जानवरों को पकड़ने के लिए प्रतिस्पर्धा करेगा, जिसमें पक्षियों और उनके प्रशिक्षकों दोनों के कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा.