11 April 2025 Current Affairs- 11 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर
- Gk Section
- Posted on
11 April 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams
11 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 11 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘11 April 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 11 अप्रैल 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.
Q: ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट (GTS) का कौन सा संस्करण आयोजित किया जा रहा है?
A. 7वां
B. 9वां
C. 10वां
D. 12वां
Answer – 9वां
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और कार्नेगी इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट (GTS) का आयोजन 10 से 12 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है. यह 9वां संस्करण है.
Q: भारत-रूस प्राथमिकता निवेश परियोजनाओं पर कार्यसमूह (IRWG-PIP) कौन सा सत्र आयोजित हुआ?
A. सातवां
B. छठवां
C. आठवां
D. नौवां
Answer – आठवां
भारत-रूस प्राथमिकता निवेश परियोजनाओं पर कार्यसमूह (IRWG-PIP) के 8वें सत्र का आयोजन हुआ. इस सत्र में निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए छह नई रणनीतिक परियोजनाओं पर सहमति जताई गई है.
Q: इंटर-एम्स रेफरल पोर्टल का शुभारंभ किसने किया?
A. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
B. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
C. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
D. केंद्रीय मंत्री अमित शाह
Answer – केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली द्वारा देश में इंटर-एम्स रेफरल पोर्टल विकसित किया गया है. इस पोर्टल का आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने शुभारंभ किया.
Q: ब्लैकरॉक कंपनी ने अडानी ग्रुप के कितने मिलियन डॉलर के प्राइवेट बॉन्ड को सब्सक्राइब किया है?
A. 200 मिलियन डॉलर
B. 350 मिलियन डॉलर
C. 550 मिलियन डॉलर
D. 750 मिलियन डॉलर
Answer – 750 मिलियन डॉलर
भारत के अडानी ग्रुप (Adani Group) द्वारा 750 मिलियन डॉलर का प्राइवेट बॉन्ड जारी किया गया था, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी ब्लैकरॉक (BlackRock) ने सब्सक्राइब किया है.
Q: नेपाल राष्ट्र बैंक की कार्यवाहक गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
A. राशि कपूर
B. शिवानी सिन्हा
C. डॉ. नीलम धुंगाना तिम्सिना
D. डॉ. प्रेरणा ध्यांग अवस्थी
Answer – डॉ. नीलम धुंगाना तिम्सिना
नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) की वरिष्ठ उप-गवर्नर डॉ. नीलम धुंगाना तिम्सिना को बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है. दरअसल उन्हें इस बैंक की कार्यवाहक गवर्नर नियुक्त किया गया है.
Q: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत कौन सा ऐप लॉन्च किया है?
A. जलकल ऐप
B. जीवनचक्र ऐप
C. नीर ऐप
D. भागीरथ ऐप
Answer – भागीरथ ऐप
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इसकी शुरुआत जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत की गई है.
Q: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद अपना पहला विदेशी कैंपस कहां स्थापित कर रहा है?
A. थाईलैंड
B. दुबई
C. सिंगापुर
D. अमेरिका
Answer – दुबई
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) अहमदाबाद अब वैश्विक विस्तार की ओर बढ़ रहा है. दरअसल इस कंपनी में अपना अपना पहला विदेशी कैंपस दुबई में स्थापित करने का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए हैं.
Q: भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनी कौन बनी है?
A. Juspay
B. Phonepay
C. Paytm
D. Google Pay
Answer – Juspay
बेंगलुरु स्थित पेमेंट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी Juspay ने इतिहास रच दिया है. दरअसल इस कंपनी को भारत की पहली यूनिकॉर्न कंपनी चुना गया है. इस कंपनी की फंडिंग की बात करें, तो सीरीज D फंडिंग राउंड में करीब ₹500 करोड़ रूपये जुटाए हैं.