15 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 15 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

15 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

15 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 15 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘15 February 2025 current affairs quiz in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 15 फरवरी 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: हाल ही में किसने ‘आईआईटीयन प्रशिक्षण केंद्र ’ पर भ्रामक विज्ञापन के लिए तीन लाख का जुर्माना लगाया है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. शिक्षा आयोग
घ. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण
Answer:- केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण – सीसीपीए ने हाल ही में आईआईटी-जेईई परीक्षा के परिणाम के बारे में भ्रामक दावे करने वाले विज्ञापन देने के लिए कोचिंग संस्थान “आईआईटीयन प्रशिक्षण केंद्र प्राइवेट लिमिटेड” पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Q: कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने देश में 50 नये फ्यूचर स्किल सेंटर और कितने इंटरनेशनल एकेडमी स्थापित किये जाने की घोषणा की है?
क. 5 इंटरनेशनल एकेडमी
ख. 10 इंटरनेशनल एकेडमी
ग. 15 इंटरनेशनल एकेडमी
घ. 20 इंटरनेशनल एकेडमी
Answer:- 10 इंटरनेशनल एकेडमी – एनएसडीसी ने देश भर में कौशल विस्तार की योजना के तहत कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिये 50 नये फ्यूचर स्किल्स सेंटर और 10 एनएसडीसी इंटरनेशनल एकेडमी स्थापित किये जाने की घोषणा की है.

Q: किस पोलिटिकल पार्टी ने हर्षवर्धन सपकाल महाराष्ट्र प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है?
क. कांग्रेस
ख. भाजपा
ग. आप
घ. साइकिल
Answer:- कांग्रेस

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 12 November 2017 for SSC Exam

Q: ब्लूमबर्ग की 2025 एशिया के सबसे अमीर परिवारों की रैंकिंग सूची में किसका परिवार पहले स्थान पर रहा है?
क. गोदरेज परिवार
ख. अदानी परिवार
ग. मोदी परिवार
घ. मुकेश अम्बानी परिवार
Answer:- मुकेश अम्बानी परिवार- ब्लूमबर्ग की 2025 एशिया के सबसे अमीर परिवारों की रैंकिंग सूची में मुकेश अंबानी और अंबानी परिवार ने शीर्ष स्थान बनाए रखा है, जिससे उनकी व्यापारिक श्रेष्ठता और संपत्ति सृजन की क्षमता प्रमाणित होती है.

Q: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए किसे ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
क. शिखर धवन
ख. महेंद्र सिंह धोनी
ग. अक्षय कुमार
घ. राहुल द्रविड़
Answer:- शिखर धवन – आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए शिखर धवन को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है. यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई में 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक की जाएगी.

Q: आरबीआई ने Zulia Investments को किस बैंक में अपनी हिस्सेदारी 7% तक बढ़ाने की अनुमति दी है?
क. बैंक ऑफ़ इंडिया
ख. केनरा बैंक
ग. यस बैंक
घ. AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
Answer:- AU स्मॉल फाइनेंस बैंक – आरबीआई ने Zulia Investments, Temasek Holdings की एक सहायक कंपनी को AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपनी हिस्सेदारी 7% तक बढ़ाने की अनुमति दी है. जयपुर स्थित AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, भारत का सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक है.

Q: निम्न में से कौन सा देश अगला ग्लोबल एआई समिट की मेजबानी करेगा?
क. ईराक
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अमेरिका
घ. भारत
Answer:- भारत -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की यात्रा के दौरान घोषणा की है की भारत अगला ग्लोबल एआई समिट की मेजबानी करेगा. इस समिट में भारत की एआई क्षेत्र में बढ़ती भूमिका, समावेशिता के प्रति प्रतिबद्धता और प्रमुख एआई पहलों की शुरुआत पर जोर दिया गया है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 20 January 2021 Questions and Answers

Q: किस शहर में आयोजित IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन भारत पहली बार कर रहा है?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. नई दिल्ली
Answer:- नई दिल्ली – भारत पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (IIAS) के वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। IIAS-DARPG इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन 10-14 फरवरी 2025 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *