15th to 21 August 2021 – 3rd Week Current Affairs in Hindi

15th to 21 August 2021 – 3rd Week Hindi Current Affairs

Weekly hindi current affairs Gk Section team published here very important top current affairs of Weekly Every months in Hindi with the help of you will know what happened in monthly week with questions and answers in Hindi.

15th to 21 August – 3rd Week Current Affairs 2021


भारत के कितने और आर्द्रभूमियों को रामसर सचिवालय से रामसर स्थलों के रूप में मान्यता दी गयी है?

  • एक
  • दो
  • तीन
  • चार

उत्तर: चार – भारत के चार और आर्द्रभूमियों को रामसर सचिवालय से रामसर स्थलों के रूप में मान्यता दी गयी है. यह स्थल गुजरात के थोल और वाधवाना और हरियाणा के सुल्तानपुर और भिंडावास में स्थित है. इस साथ ही भारत में रामसर स्थलों की संख्या 46 हो गई है और इन स्थलों से आच्छादित सतह क्षेत्र अब 1,083,322 हेक्टेयर हो गया है.


भारत और किस राज्य के शोधकर्ताओं के मुताबिक, भारत की पुरानी बीमारी के बोझ ने कोविड लहर को बढ़ावा दिया है?

  • लन्दन
  • दुबई
  • कैलिफोर्निया
  • टेक्सास

उत्तर: कैलिफोर्निया – भारत और कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं के मुताबिक, भारत की पुरानी बीमारी मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों ने कोविड लहर को बढ़ावा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में समृद्ध जीवन शैली उन्हें मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियों के प्रति संवेदनशील बनाती है.


तमिल स्टार एक्टर आनंद कन्नन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 48 वर्ष
  • 58 वर्ष
  • 68 वर्ष
  • 78 वर्ष

उत्तर: 48 वर्ष – तमिल स्टार एक्टर आनंद कन्नन का हाल ही में कन्नन पित्त नली के कैंसर से 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे. आनंद 1990 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता थे. उन्होंने कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 28 June 2019 Questions and Answers

19 अगस्त को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस
  • विश्व ग्राफ दिवस
  • विश्व ज्ञान दिवस

उत्तर: विश्व फोटोग्राफी दिवस – 19 अगस्त को विश्वभर में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है. यह दिवस उन लोगों के लिए खास महत्व रखता है जो किसी भी खूबसूरत चीज या नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लेना पसंद करते हैं.


20 अगस्त को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व हांथी दिवस
  • विश्व पृथ्वी दिवस
  • विश्व मच्छर दिवस
  • विश्व मक्खी दिवस

उत्तर: विश्व मच्छर दिवस – 20 अगस्त को विश्वभर में विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है. यह दिवस ब्रिटिश चिकित्सक, सर रोनाल्ड रॉस की याद में मनाया जाता है. वर्ष 1897 में सर रोनाल्ड रॉस ने पता लगाया था की “मनुष्य में मलेरिया के संचरण के लिए मादा मच्छर उत्तरदायी है”


15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष का नाम बताइए जिन्हें हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया है?

  • संजय जे महता
  • एन. के. सिंह
  • वी. की आहलुवालिया
  • संजीत जी सिंह

उत्तर: एन.के. सिंह – 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह को हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्थान लिया जो 1992 से IEG के अध्यक्ष थे. उनके नाम की सिफारिश डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी.


निम्न में से किस क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाडी शाकिब अल हसन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है?

  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम
  • इंग्लैंड क्रिकेट टीम
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
  • बांग्लादेश क्रिकेट टीम
Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 18 August 2023: Questions and Answers

उत्तर: बांग्लादेश क्रिकेट टीम – बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाडी शाकिब अल हसन को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड से सम्मानित किया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श और वेस्टइंडीज को हेडन वॉल्श जूनियर को पछाड़कर प्लेअर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है.


ब्रिटिश कंपनी होउसेफ्रेश की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में विश्वभर में सबसे प्रदूषित देश कौन सा था?

  • न्यूजीलैंड
  • इंग्लैंड
  • ऑस्ट्रेलिया
  • बांग्लादेश

उत्तर: बांग्लादेश – ब्रिटिश कंपनी होउसेफ्रेश के द्वारा तैयार की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2020 में विश्वभर में सबसे प्रदूषित देश बांग्लादेश था. जबकि दुसरे स्थान पर पाकिस्तान, तीसरे स्थान पर भारत और चौथे पायदान पर मंगोलिया रहा है. जारी रिपोर्ट के अनुसार, 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 शहर सिर्फ बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान और भारत से हैं.


निम्न में से किस पेट्रोलियम कंपनी ने डीजल की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू की है?

  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम
  • इंडियन आयल कारपोरेशन पेट्रोलियम
  • गेल
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

उत्तर: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड – भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से ‘हाई स्पीड डीजल’ की डोर-टू-डोर डिलीवरी शुरू की है. यह मोबाइल डिस्पेंसर का उपयोग करके डोर-टू-डोर डिलीवरी की पहल के परिणामस्वरूप पूरे उद्योग में 2 वर्षों के भीतर 1588 फ्यूलकार्ट और 129 फ्यूलएंट चालू हो गए हैं.


भारत ने किस वर्ष तक “ऊर्जा स्वतंत्र” बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है?

  • 2022
  • 2025
  • 2030
  • 2047

उत्तर: 2047 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की है की भारत ने वर्ष 2047 तक “ऊर्जा स्वतंत्र” बनने का लक्ष्य निर्धारित किया है. भारत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, गैस आधारित अर्थव्यवस्था और पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण के माध्यम से ऊर्जा स्वतंत्र बनने का लक्ष्य हासिल कर सकता है.

Read Also...  10 जुलाई 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 10 July 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *