Current affairs in Hindi – 19 September 2022 questions and answers

19 September 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित “19 सितंबर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी. ‘19 September 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

19 सितंबर 2022 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में

1. ‘इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे’ कब मनाया जाता है?

  • 19 सितंबर
  • 19 अगस्त
  • 19 दिसंबर
  • 19 जुलाई
Show Answer
Ans. 19 सितंबर - प्रत्येक वर्ष इंटरनेशनल टॉक लाइक ए पायरेट डे 19 सितंबर को मनाया जाता है.

2. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कितने राज्यों की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया है?

  • 5 राज्यों
  • 12 राज्यों
  • 8 राज्यों
  • 6 राज्यों
Show Answer
Ans. 5 राज्यों - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों की जनजातियों को एसटी यानी अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।

3. संयुक्त राष्ट्र ने किस क्षेत्र के लिए पहली बार कई-अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (आईएफएफईडी) की शुरूआत की है?

  • शिक्षा
  • निजी बैंक
  • सामाजिक सेवा
  • खेल
Show Answer
Ans. वैश्विक शिक्षा - हाल ही में शिक्षा के लिए पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और वैश्विक शिक्षा के लिए उनके विशेष दूत गॉर्डन ब्राउन ने कई -अरब डॉलर की अंतर्राष्ट्रीय वित्त सुविधा (आईएफएफईडी) की शुरूआत की है।

4. किस राज्य सरकार नें हाल में 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया गया है?

  • मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • गोवा
Show Answer
Ans. राजस्थान - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल हीमें जोधपुर से 512 नई इंदिरा रसोईयों का शुभारंभ किया।

5. हाल ही में किस खिलाड़ी ने अंतर्राष्ट्रीय टेनिस से संन्यास की घोषणा की है?

  • राफेल नडाल
  • नोवाक डीजेकोविक
  • एंडी मुरे
  • रोजर फेडरर
Show Answer
Ans. रोजर फेडरर - स्विट्जरलैंड के टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने हाल ही ही में टेनिस खेल से संन्यास लेने की घोषणा की. इन्होने पुरुष सिंगल्स में अब तक सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. सबसे अधिक 22 ग्रैंड स्लैम खिताब टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने जीते हैं.

6. किसे राष्ट्रपति द्वारा ‘राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड’ दिया जाएगा?

  • डॉ आशा मीना
  • डॉ सरोज मीना
  • डॉ कामिनी मीना
  • डॉ अंकिता मीना
Show Answer
Ans. डॉ सरोज मीना - ‘’राष्ट्रीय एनएसएस अवॉर्ड’ जोकि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दिया जाता है इस बार राजस्थान में राजकीय कला महाविद्यालय अलवर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सरोज मीना को दिया जाएगा।

7. अफ्रीका महाद्वीप के माराकोस में 6वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि प्रतियोगिता में किस भारतीय ने स्वर्ण पदक जीता?

  • अरशद नदीम
  • अजीत यादव
  • निखत जरीन
  • पीवी सिंधु
Show Answer
Ans. अजीत यादव - जैवलिन थ्रो एथलीट खिलाड़ी अजीत ने हाल ही में 64.77 मीटर की जैवलिन थ्रो के साथ उत्तर प्रदेश राज्य में इटावा जिले के निवासी अजीत यादव ने अफ्रीका महाद्वीप के माराकोस में 6वीं अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्रि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

8. हाल ही में किन्हें झारखंड में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन द्वारा डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है?

  • डॉ प्रमोद कुमार साहू
  • डॉ अनंत प्रसाद साहू
  • डॉ अशोक कुमार साहू
  • डॉ सागर प्रसाद साहू
Show Answer
Ans. डॉ अनंत प्रसाद साहू - रांची विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के अनुगामी प्रोफेसर डॉ अनंत प्रसाद साहू को झारखंड में सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने हाल ही में डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2022 से सम्मानित किया है।
  • Current affairs in Hindi – 18 September 2022 questions and answers
  • प्रातिक्रिया दे0

    Your email address will not be published. Required fields are marked *