2-3 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 2, 3 march 2025 Current Affairs Questions in Hindi

2-3 march 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 2-3 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘2-3rd march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 2-3 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

2-3 march 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

Q: हाल ही में 7वें जन औषधि दिवस 2025 पर आयोजित मेले का शीर्षक क्या है?
क. विज्ञान औषधि – विरासत के साथ
ख. महिला औषधि – विरासत के साथ
ग. सुरक्षित औषधि – विरासत के साथ
घ. जन औषधि – विरासत के साथ
Answer:- जन औषधि – विरासत के साथ – हाल ही में 7वें जन औषधि दिवस 2025 पर मेले का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक ‘‘जन औषधि – विरासत के साथ’’ था, की शुरुआत देश भर के 25 विभिन्न स्मारकों के विरासत स्थलों के प्रातः भ्रमण के साथ हुई. विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए 500 से अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (जन आरोग्य मेला) आयोजित किए गए है.

Q: किस मंत्रालय द्वारा 4 मार्च 2025 को एक राष्ट्रीय कार्यशाला में “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” शुरू किया जायेगा?
क. विज्ञान मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. शिक्षा मंत्रालय
घ. पंचायती राज मंत्रालय
Answer:- पंचायती राज मंत्रालय – पंचायती राज मंत्रालय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह और श्रीमती अन्नपूर्णा देवी इस अवसर पर 4 मार्च 2025 को एक राष्ट्रीय कार्यशाला में “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” शुरू करेगा. उनकी सशक्त पंचायत – नेत्री अभियान एक महत्‍वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य पूरे देश में पंचायती राज संस्थाओं की महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण को सशक्‍त करना है

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 6 January 2021 Questions and Answers

Q: किस मंत्रालय ने गुजरात के गांधीनगर में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर तीसरा रोड शो आयोजित करने की घोषणा की है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख विज्ञान मंत्रालय
ग. महिला मंत्रालय
घ. कोयला मंत्रालय
Answer:- कोयला मंत्रालय – कोयला मंत्रालय ने हाल ही में खनन को बढ़ावा देने और निजी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से गुजरात के गांधीनगर में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी पर तीसरा रोड शो आयोजित करने की घोषणा की है. इससे पहले कोलकाता और मुंबई में इसका सफल आयोजन किया गया.

Q: किस परियोजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जन औषधि केंद्र मॉडल का उद्घाटन गया है?
क. जिज्ञासा परियोजना
ख. सुकन्या परियोजना
ग. शिशु परियोजना
घ. प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना
Answer:- प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना – भारत सरकार के औषधि विभाग के सचिव श्री अमित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के बारे में देश को लोगो के बीच जागरूकता फैलाने के लिए नई दिल्ली में आईएनए के दिल्ली हाट में जन औषधि केंद्र मॉडल का उद्घाटन किया है.

Q: भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किस राज्य में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा का दौरा किया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. महाराष्ट्र
घ. पंजाब
Answer:- गुजरात – भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुजरात के कच्छ जिले के खादिर नामक शुष्क द्वीप पर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल धोलावीरा का दौरा किया है. हड़प्पा सभ्यता की विरासत को संरक्षित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा किए गए सावधानीपूर्वक संरक्षण प्रयासों की सराहना की, भले ही वह सुदूर स्थान पर भी स्थित हो.

Read Also...  February 2021 Current Affairs in Hindi

Q: किस वर्ष के आईडीएएस के बैच के अधिकारी रहे डॉ. मयंक शर्मा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का कार्यभार संभाला है?
क. 1981
ख. 1983
ग. 1987
घ. 1989
Answer:- 1989 – भारतीय रक्षा लेखा सेवा (आईडीएएस) के 1989 बैच के अधिकारी हैं और सरकार में उनका तीन दशकों से अधिक का विशिष्ट करियर के अनुभव वाले डॉ. मयंक शर्मा ने रक्षा लेखा महानियंत्रक का कार्यभार संभाला है. उन्होंने कैबिनेट सचिवालय में भी महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है.

Q: भारतीय वायु सेना ने किस शहर में डेजर्ट हंट-2025 नामक एक एकीकृत त्रि-सेवा विशेष बल अभ्यास का आयोजन किया?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. दिल्ली
घ. जोधपुर
Answer:- जोधपुर – भारतीय वायु सेना ने वायु सेना स्टेशन, जोधपुर में डेजर्ट हंट-2025 नामक एक एकीकृत त्रि-सेवा विशेष बल अभ्यास का आयोजन किया है. जिसका उद्देश्य उभरती सुरक्षा चुनौतियों के प्रति त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तीन विशेष बल इकाइयों के बीच अंतर-संचालन, समन्वय और सामंजस्‍य को बढ़ाना था.

Q: जनवरी 2025 के लिए ICI रिपोर्ट जारी कितने मुख्य उद्योगों का सूचकांक जारी किया है?
क. तीन
ख. पांच
ग. सात
घ. आठ
Answer:- आठ – हाल ही में जनवरी 2025 के लिए ICI रिपोर्ट जारी आठ मुख्य उद्योगों का सूचकांक जारी किया है. जो भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों के प्रदर्शन को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतक है. इसके मुताबिक, जनवरी 2025 में ICI ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 4.2% की वृद्धि दर्ज की है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *