20 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 20 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi
- Gk Section
- Posted on
20 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams
20 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 20 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘20 February 2025 current affairs quiz in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 20 फरवरी 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.
Q: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी को दिल्ली में सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव के कौन से संस्करण का उद्घाटन करेंगे?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसर
घ. चौथे
Answer:- पहले – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 21फरवरी नई दिल्ली के भारत मंडपम में सोल लीडरशिप सम्मेलन के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगे. इस लीडरशिप कॉन्क्लेव में राजनीति, खेल, कला और मीडिया, आध्यात्मिक दुनिया, सार्वजनिक नीति, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र जैसे विविध क्षेत्रों के नेता अपनी प्रेरक जीवन यात्राएँ साझा होंगी.
Q: भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1 टीएस) किस देश के सिहानोकविले बंदरगाह से रवाना हुआ है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. कंबोडिया
Answer:- कंबोडिया – कंबोडिया के सिहानोकविले से भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1 टीएस) बंदरगाह से रवाना हुआ है. इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना ने विभिन्न मोर्चों पर रॉयल कंबोडियन नौसेना के साथ बातचीत की, संबंधों को ताकतवर बनाया और मैत्री के पुलों को मजबूत किया.
Q: किस मंत्रालय ने डिजिटल ब्रांड पहचान मैनुअल और मुख्य सूचना अधिकारीसम्मेलन 2025 के शुभारंभ किया है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. विज्ञान मंत्रालय
घ. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
Answer:- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय – इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में डिजिटल पहल को सुसंगत बनाने के लिए डिजिटल ब्रांड पहचान मैनुअल और मुख्य सूचना अधिकारीसम्मेलन 2025 के शुभारंभ किया है.
Q: निम्न में से किस शहर में पहली बार अखिल भारतीय ट्रांसजेंडर सम्मेलन का आयोजन किया गया है?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. दिल्ली
घ. अजमेर
Answer:- अजमेर – राजस्थान के अजमेर में ऐतिहासिक 10 दिवसीय पहली बार अखिल भारतीय ट्रांसजेंडर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसका शुभारंभ खिचड़ी तुलई अनुष्ठान से हुआ, जो किन्नर समुदाय की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ा है.
Q: किस मंत्रालय के सचिव सुश्री सुमिता डावरा ने दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जी-20 रोजगार कार्य समूह की प्रथम बैठक 2025 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. विज्ञान मंत्रालय
घ. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
Answer:- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव सुश्री सुमिता डावरा ने दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जी-20 रोजगार कार्य समूह की प्रथम बैठक 2025 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया है. इस बैठक में प्राथमिकता वाले दो मुद्दों अर्थात् पहला समावेशी विकास और युवा रोजगार, और दूसरा समावेशी कार्य के भविष्य के लिए सामाजिक सुरक्षा और डिजिटलीकरण पर चर्चा हुई है.
Q: भारत और किस देश ने हाल ही में लिथियम का पता लगाने एवं खनन संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
क. ईराक
ख. ईरान
ग. चीन
घ. अर्जेंटीना
Answer:- अर्जेंटीना – भारत के श्री जी. किशन रेड्डी ने और अर्जेंटीना के कैटामार्का के गवर्नर राउल एलेजांद्रो जलील ने हाल ही में नई दिल्ली में लिथियम का पता लगाने एवं खनन संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. साथ ही दोनों देशो ने पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी सुनिश्चित करने के लिए नीतिगत ढांचों, नियामक पहलुओं और टिकाऊ खनन विधियों पर चर्चा की.
Q: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने हाल ही में अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?
क. 2वां
ख. 12वां
ग. 22वां
घ. 32वां
Answer:- 22वां- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने हाल ही में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया है. इस अवसर पर श्री जुएल ओराम ने कहा की जनजातीय मंत्रालय, आयोग के साथ मिलकर अनुसूचित जनजाति समाज के बेहतर, सम्मानपूर्ण जीवन जीने, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण विकास के लिए साथ मिलकर लगातार कार्य करता रहेगा.
Q: किस मंत्रालय ने देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रमुख भर्ती मंच APNA के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. जनजातीय मंत्रालय
ग. विज्ञान मंत्रालय
घ. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
Answer:- श्रम एवं रोजगार मंत्रालय – श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने हाल ही में राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल पर हर साल 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर जोड़ने की उद्देश्य से प्रमुख भर्ती मंच APNA के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. जिससे देशभर में नौकरी की उपलब्धता को मजबूत किया जाएगा.