22 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 22 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

22 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

22 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 22 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘22 February 2025 current affairs quiz in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 22 फरवरी 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप कॉन्क्लेव के कौन से संस्करण का उद्घाटन किया है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे
उत्तर: पहले – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली के भारत मंडपम में स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (एसओयूएल) लीडरशिप कॉन्क्लेव 2025 का उद्घाटन किया है. इस अवसर पर मोदी जी ने कहा है की राष्ट्र निर्माण के लिए बेहतर नागरिकों का विकास आवश्यक है, प्रत्येक क्षेत्र में अच्छे नेताओं का विकास आवश्यक है.

Q: केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान किस शहर में 22 फरवरी को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. दिल्ली
घ. चेन्नई
उत्तर: दिल्ली – केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला (PKVM) 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI) का पूसा कृषि विज्ञान मेला (PKVM) 2025, 22-24 फरवरी 2025 के दौरान आयोजित होने जा रहा है। मेले का विषय उन्नत कृषि-विकसित भारत है.

Read Also...  Current Affairs - 20 February 2018 - Questions and Answers in Hindi

Q: किस मंत्रालय ने बैराइट, फेल्सपर, अभ्रक और क्वार्ट्ज को प्रमुख खनिजों के रूप में वर्गीकृत किया है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. विज्ञान मंत्रालय
ग. बाल विकास मंत्रालय
घ. खान मंत्रालय
उत्तर: खान मंत्रालय – खान मंत्रालय ने हाल ही में राजपत्रित अधिसूचना के माध्यम से बैराइट, फेल्सपर, अभ्रक और क्वार्ट्ज को लघु खनिजों की सूची में से निकालकर प्रमुख खनिजों की श्रेणी में शामिल कर दिया है. इस मिशन में देश के भीतर महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन की परिकल्पना की गई है.

Q: भारत सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
क. जनवरी 2027
ख. मार्च 2027
ग. सितम्बर 2027
घ. दिसम्बर 2027
उत्तर: मार्च 2027 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा हाल ही में मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल मार्च 2027 तक के लिए बढ़ा दिया है. नागेश्वरन ने FY26 के लिए 6.3% से 6.8% जीडीपी वृद्धि का अनुमान प्रस्तुत किया है.

Q: किस राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षित दवा निपटान के लिए nPROUD का शुभारंभ किया है?
क. केरल
ख. पंजाब
ग. महाराष्ट्र
घ. दिल्ली
उत्तर: केरल – केरल के स्वास्थ्य विभाग ने खराब और अनुपयोगी दवाओं के सुरक्षित निपटान के लिए nPROUD (न्यू प्रोग्राम फॉर रिमूवल ऑफ अनयूज्ड ड्रग्स) पहल का शुभारंभ किया है. इस nPROUD का उद्देश्य गलत तरीके से दवाओं के निपटान से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी खतरों को रोकना है.

Q: भारत के किस राज्य के फॉरेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (NFMP) को SKOCH अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है?
क. केरल
ख. पंजाब
ग. महाराष्ट्र
घ. नागालैंड
उत्तर: नागालैंड – राष्ट्रीय विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित 100वें SKOCH समिट के दौरान नागालैंड फॉरेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट (NFMP) को SKOCH अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 19 July 2019 Questions and Answers

Q: किस बैंक ने RBIDATA नामक एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है?
क. बैंक ऑफ़ इंडिया
ख. केनरा बैंक
ग. यस बैंक
घ. भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर: भारतीय रिजर्व बैंक – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित वृहद आर्थिक और वित्तीय डेटा तक आसान पहुंच प्रदान करने की उद्देश्य से RBIDATA नामक एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है. यह एप्प शोधकर्ताओं, छात्रों, नीति-निर्माताओं और आम जनता के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है.

Q: किस राज्य के वित मंत्री वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ₹8.08 लाख करोड़ को राज्य का बजट पेश किया है?
क. केरल
ख. पंजाब
ग. महाराष्ट्र
घ. उत्तर प्रदेश
उत्तर: उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के वित मंत्री वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ₹8.08 लाख करोड़ को राज्य का बजट पेश किया है. जो की पिछले वर्ष 2024-25 के ₹7,36,437 करोड़ के बजट से 9.8% अधिक है। इस बजट का मुख्य ध्यान अनुसंधान एवं विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा, कल्याणकारी योजनाओं और शहरी विकास पर केंद्रित है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *