23-december-ka-itihas

23 December Today in History – 23 दिसंबर का इतिहास

23 December in History – Top Historical Events in Hindi

आज का इतिहास – 23 दिसम्बर (December 23) को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 23 December (23 December) के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी ’23 December’ को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.

23 December Ka Itihas (23 December की ऐतिहासिक घटनाये)

  • खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने “1672” में शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की.
  • रवीन्द्रनाथ टैगोर ने “1894” में पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया.
  • शांतिनिकेतन में “1901” में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया.
  • नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने “1912” में हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए.
  • प्रथम विश्व युद्ध: आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना “1914” में मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची.
  • विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन “1921” में हुआ.
  • बीबीसी रेडियो ने “1922” में दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया.
  • आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या “1926” में हुई.
  • मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण “1968” में हुआ.
  • हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान “1995 में आग लगने से 360 लोगों की मौत हो गयी.
  • न्यूजीलैंड ने “2000” में आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता.
  • इस्रायल ने “2003” में गाजा पट्टी पर हमला किया.
  • वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने “2005” में पौलैंड के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया.
Read Also...  19 October Today in History - 19 अक्टूबर का इतिहास

23 December Famous People Birth (23 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

  • भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष का जन्म “1845” में हुआ.
  • कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येन्द्र चंद्र मित्रा का जन्म “1888” में हुआ.
  • भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे चौधरी चरण सिंह का जन्म “1902” में हुआ.

Famous Persons Death on 23 December (23 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

  • भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का निधन “1926” में हुआ.
  • भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अर्जुन लाल सेठी का निधन “1941” में हुआ.
  • भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन “2004” में हुआ.

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 23 दिसम्बर के (23 December’s Important Events and Festivities)

  • किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *