28 जून 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 28 June 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers

28 June 2022 Current Affairs in Hindi – 28 जून 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (28 June 2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 28 जून 2022 करेंट की अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Latest Current Affairs of 28 June 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.

28 June 2022 Current Affairs in Hindi – Read 28 June 2022 latest gk in Hindi with questions and answers for upcoming competitive exams.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशा मुक्ति का अभियान के तहत नशा मुक्त गांव को विशेष रूप से कितने रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा?

  1. दो लाख
  2. दस लाख
  3. 8 लाख
  4. 12 लाख
Show Answer
Ans. दो लाख - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समरस पंचायतों में नशा मुक्ति का अभियान चलाया जाए। नशा मुक्त गांव को विशेष रूप से दो लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश में किस नदी पर भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची आदम कद प्रतिमा स्थापित की जाएगी?

  1. दिबांग
  2. कुंड लोहित
  3. इमरा
  4. नमका
Show Answer
Ans. कुंड लोहित - उत्तर पूर्व के राज्य अरुणाचल प्रदेश में कुंड लोहित नदी पर भगवान परशुराम की 51 फुट ऊंची आदम कद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मशहूर राजनीतिक पत्रकार व लेखक विजय भोंसले हाल ही में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किए गए?

  1. दादा साहेब
  2. पीके अत्रे पुरस्कार
  3. पद्मश्री
  4. भारत रत्न
Show Answer
Ans. पीके अत्रे पुरस्कार - मशहूर राजनीतिक पत्रकार व लेखक विजय भोंसले रविवार को यहां पद्मश्री गिरीश प्रभुने के हाथों पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पीके अत्रे पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

निम्नलिखित में से कौन हाल ही में इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022 से सम्मानित किए गए है?

  1. कार्तिकेय शर्मा
  2. विनोद शर्मा
  3. मनु शर्मा
  4. अजय माकन
Show Answer
Ans. कार्तिकेय शर्मा - खेल प्रमोटर और राज्य सभा के नवनिर्वाचित सांसद हरियाणा के कार्तिकेय शर्मा को भारतीय खेलों में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए इंडियन स्पोर्ट्स फैन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।

कोसानोव मेमोरियल 2022 एथलेटिक्स मीट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 200 मीटर स्प्रिंट में किस भारतीय शीर्ष धावक ने स्वर्ण पदक जीता?

  1. सीमा पुनिया
  2. धनलक्ष्मी सेकर
  3. नीरज चोप्रा
  4. नवजीत ढिल्लोन
Show Answer
Ans. धनलक्ष्मी सेकर - भारत की शीर्ष धावक धनलक्ष्मी सेकर ने कोसानोव मेमोरियल 2022 एथलेटिक्स मीट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए 200 मीटर स्प्रिंट में स्वर्ण पदक जीता।

30 जून को पूरे झारखंड राज्य में आजसू पार्टी निम्नलिखित में से कौनसा दिवस मनाएगी?

  1. पर्यावरण दिवस
  2. हूल दिवस
  3. मृदा दिवस
  4. वृक्ष दिवस
Show Answer
Ans. हूल दिवस - आजसू पार्टी 30 जून को पूरे राज्य में हूल दिवस मनाएगी। हूल क्रांति दिवस 30 जून को मनाया जाता है. इसे संथाल विद्रोह भी कहा जाता है.

निम्नलिखित में से कौन इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले सकते है?

  1. जोस बटलर
  2. इयोन मोर्गन
  3. जो रूट
  4. विराट कोहली
Show Answer
Ans. इयोन मोर्गन - इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप-2019 का विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन इस सप्ताह क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर सकते हैं।
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 01 March 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *