30 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

30 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 30 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

30 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

30 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 30 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘30 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 30 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q. भारतीय बैंक संघ ने अपना नया अध्यक्ष किसे चुना है?
A. चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी
B. आजाद पटेल
C. शहजाद आलम
D. मुन्नवर सिंह
Answer – चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी
भारतीय बैंक संघ (IBA) ने चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी को अपना नया अध्यक्ष चुना है. बता दें की IBA भारत के बैंकिंग क्षेत्र का प्रमुख और शीर्ष निकाय है. आगामी वित्तीय वर्ष के लिए श्रीनिवासुलु सेट्टी भारतीय बैंक संघ के अध्यक्ष रहेंगे. यह भी बता दें कि वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के अध्यक्ष हैं.

Q. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अपना कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया है?
A. अशोक देसाई
B. श्यामा रंगा
C. अनवर सिंह
D. रजनीत कोहली
Answer – रजनीत कोहली
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपना कार्यकारी निदेशक रजनीत कोहली को चुना है. बता दें कि यह नियुक्ति फूड्स और रिफ्रेशमेंट डिवीजन के कार्यकारी निदेशक के रूप में हुई है. जानकारी के लिए यह भी बता दें कि राजनीत कोहली इससे पहले ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के सीईओ के रूप में कार्यरत थे.

Q. अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस कब मनाया जाता है?
A. 25 मार्च
B. 27 मार्च
C. 28 मार्च
D. 30 मार्च
Answer – 30 मार्च
शून्य-अपशिष्ट पहलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 30 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस मनाया जाता है.

Read Also...  Global Pollution List: दुनिया के टॉप 20 सबसे ज्यादा प्रदूषित जगहों में 13 भारतीय शहर

Q. केंद्र सरकार ओला और उबर जैसी कौन सी सर्विस शुरू करने जा रही है?
A. प्रधानमंत्री टैक्सी
B. सहकार टैक्सी
C. सरकारी टैक्सी
D. केंद्रीय टैक्सी
Answer – सहकार टैक्सी
केंद्रीय सरकार ओला और उबर जैसी सहकारी टैक्सी सर्विस शुरू करने जा रही है. दरअसल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की है. इससे सीधे ड्राइवर्स को लाभ मिलेगा.

Q. सोशल मीडिया पर वायरल Ghibli क्या है?
A. एआई टेक्नोलॉजी
B. गेम्स
C. रेसिपी मेकर
D. एजुकेशन एप
Answer – आई टेक्नोलॉजी
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही Ghibli एक ऐसी AI टेक्नोलॉजी है, जो इमेज बनाती है. इसमें कुछ प्रसिद्ध एनीमेशन स्टूडियो की विशिष्ट शैली की नकल है. इसका उपयोग OpenAI के GPT-4o ने यूजर्स कर सकते हैं. इससे वे खुद की भी इमेज बना सकते हैं.

Q. किस पूर्व क्रिकेटर को ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध सलाहकार बोर्ड के केंद्र में किया गया है?
A. स्टीव वॉ
B. रिकी पोंटिंग
C. शेन वार्न
D. एडम गिलक्रिस्ट
Answer – स्टीव वॉ
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान स्टीव वॉ को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. जानकारी के लिए बता दें कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंध सलाहकार बोर्ड के केंद्र में नियुक्त किए जाने का ऐलान किया गया है.

Q. एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (LTF) ने किस भारतीय क्रिकेटर को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है?
A. भुवनेश्वर कुमार
B. जसप्रीत बुमराह
C. विराट कोहली
D. मोहम्मद शमी
Answer – जसप्रीत बुमराह
एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड (LTF) ने भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. बता दें कि एलएंडटी भारत की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में से एक है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 5 November 2022 Questions and Answers

Q. अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव किस देश में आयोजित हो रहा है?
A. श्रीलंका
B. भूटान
C. नेपाल
D. भारत
Answer – श्रीलंका
अंतरराष्ट्रीय रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन श्रीलंका में किया जा रहा है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय रामायण और वैदिक अनुसंधान संस्थान द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *