4 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 4 march 2025 Current Affairs Questions in Hindi
- Gk Section
- Posted on
4 march 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 4 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘4 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 4 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.
4 march 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams
Q: श्री अमित शाह ने किस शहर में “डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला” का उद्घाटन किया है?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. कोलकाता
घ. दिल्ली
Answer:- दिल्ली – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी, कुशलता और संसाधनों की सर्कुलरिटी से सहकार से समृद्धि’ का विजन साकार करने के उद्देश्य से दिल्ली में “डेयरी क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी और सर्कुलरिटी पर कार्यशाला” का उद्घाटन किया है.
Q: 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की शुरुआत किस शहर में हुई है?
क. केरल
ख. पुणे
ग. दिल्ली
घ. जयपुर
Answer:- जयपुर – राजस्थान के जयपुर में एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की शुरूआत हुई है. साथ ही इस अवसर पर इस अवसर पर प्रो प्लैनेट पीपल दृष्टिकोण(पी-3 अप्रोच) पर बल दिया गया.
Q: कौन से वित आयोग ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 699 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया है?
क. 12वें
ख. 13वें
ग. 14वें
घ. 15वें
Answer:- 15वें – केंद्र सरकार ने हाल ही में 15वे वित्त आयोग ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 699 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया है.
Q: वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने लगातर कौन सी बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है?
क. 5वी
ख. 7वी
ग. 8वी
घ. 10वी
Answer:- 7वी – वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने हाल ही में एक बार फिर काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. यह लगातर सातवी बार है. मिश्रा ने अपने कार्यकाल में कानूनी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहलों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संशोधन विधेयक को लागू करने का प्रयास रहेगा.
Q: 97वें अकादमी अवॉर्ड्स में किस पिक्चर ने बेस्ट पिक्चर केटेगरी का ख़िताब जीता है?
क. कॉन्क्लेव
ख. दुने
ग. एमिलिया
घ. अनोरा
Answer:- अनोरा
Q: 97वें अकादमी अवॉर्ड्स में किसने बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता है?
क. शॉन बेकर
ख. ब्रैडी कॉर्बेट
ग. जेम्स मैंगोल्ड
घ. जैक्स ऑडियार्ड
Answer:- शॉन बेकर – अनोरा पिक्चर के लिए शॉन बेकर ने 97वें अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड जीता है.
Q: किस पेमेंट बैंक ने AI सर्च को एकीकृत करने के लिए स्टार्टअप पेरप्लेक्सिटी के साथ साझेदारी की है?
क. गूगल पे
ख. यस बैंक
घ. फ्री चार्ज
घ. पेटीएम
Answer:- पेटीएम – पेटीएम ने हाल ही में डिजिटल पहुंच और वित्तीय निर्णय लेने की प्रक्रिया को सशक्त बनाने के उद्देश्य से Perplexity नामक एआई-संचालित उत्तर इंजन के साथ साझेदारी की घोषणा की है.
Q: किस बैंक ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है?
क. एक्सिस बैंक
ख. एचडीएफसी बैंक
ग. बैंक ऑफ़ इंडिया
घ. सिटी यूनियन बैंक
Answer:- सिटी यूनियन बैंक – सिटी यूनियन बैंक ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. यह सहयोग सीएसके प्रशंसकों को एक अनूठा वित्तीय उत्पाद प्रदान करने के लिए बनाया गया है, जो उनकी खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाएगा.