6 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 6 march 2025 Current Affairs Questions in Hindi
- Gk Section
- Posted on
6 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams
6 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 6 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘6 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 6 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.
Q: हाल ही में किसने पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) में संशोधन को मंजूरी दे दी है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. वित मंत्रालय
घ. केन्द्रीय मंत्रिमंडल
Answer:- केन्द्रीय मंत्रिमंडल – केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एलएचडीसीपी) में संशोधन को मंजूरी दे दी है. जिसके तीन घटक हैं – राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी), पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण (एलएचएंडडीसी) और पशु औषधि.
Q: भारत में कौन सी बार व्यापक नदी डॉल्फिन जनसंख्या सर्वेक्षण (2021-2023) किया गया है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार
Answer:- पहली बार – गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी घाटियों तथा ब्यास नदी में भारत में पहली बार व्यापक नदी डॉल्फिन जनसंख्या सर्वेक्षण (2021-2023) किया गया है. जिसमे देश में कुल 6,327 नदी डॉल्फिन पाई गईं है.
Q: किस विभाग के अपर सचिव श्री अजय भादू को जीईएम का सीईओ नियुक्त किया गया है?
क. शिक्षा विभाग
ख. विज्ञान विभाग
ग. महिला विभाग
घ. वाणिज्य विभाग
Answer:- वाणिज्य विभाग – वाणिज्य विभाग ने हाल ही में भारत के सबसे बड़े ई-मार्केटप्लेस जीईएम के सीईओ के रूप में वाणिज्य विभाग में अपर सचिव श्री अजय भादू को नियुक्त किया है. यह प्लेटफॉर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) द्वारा संचालित अगली पीढ़ी के डिजिटल मार्केटप्लेस में परिवर्तित हो रहा है.
Q: डॉ. मनसुख मांडविया ने 20-27 मार्च को किस शहर में होने वाले खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 की घोषणा की है?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. दिल्ली
घ. चेन्नई
Answer:- दिल्ली = 20-27 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया पैरा गेम्स की केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने घोषणा की है. यह गेम्स का दूसरा संस्करण होगा। पहला संस्करण भी दिसंबर 2023 में दिल्ली में आयोजित किया गया था.
Q: हाल ही में कौन सभी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुचने वाला पहला कप्तान बना गया है?
क. विराट कोहली
ख. रोहित शर्मा
ग. केन विलियमसन
घ. इनमे से कोई नहीं
Answer:- रोहित शर्मा – इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्राफी के टीम के फाइनल में पहुचने के साथ ही रोहित शर्मा सभी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुचने वाले पहले कप्तान बन गए है. साथ ही सिक्स वाले बैटर भी बन गए है.
Q: हाल ही में किसने विकलांगता-आधारित भेदभाव के खिलाफ अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में घोषित किया है?
क. सुप्रीम कोर्ट
ख. वित मंत्रालय
ग. जनजातीय विभाग
घ. आरबीआई
Answer:- सुप्रीम कोर्ट – भारत के सुप्रीमकोर्ट ने विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016 के अनुरूप है और न्यायिक सेवा भर्ती में नेत्रहीन उम्मीदवारों की भागीदारी को मंजूरी के तहत विकलांगता-आधारित भेदभाव के खिलाफ अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में घोषित किया है.
Q: आदित्य-एल1 मिशन, भारत की पहली समर्पित सौर वेधशाला, ने किसकी सौर फ्लेयर ‘कर्नेल’ की पहली तस्वीर ली है?
क. मंगल
ख. चन्द्र
ग. सूर्य
घ. शुक्र
Answer:- सूर्य – सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष-आधारित मिशन आदित्य-एल1 मिशन ने हाल ही में सौर फ्लेयर ‘कर्नेल’ की पहली तस्वीर ली है. यह घटना सूर्य के निचले वायुमंडल, विशेष रूप से प्रकाशमंडल और रंगमंडल में देखी गई है.