Q: निम्नलिखित कथनों में से सही कथनों की पहचान कीजिए-
Asked in: यू.जी.सी.-नेट/जे.आर.एफ. परीक्षा, दिसम्बर 2022 (3.3.2023) का हल प्रश्न-पत्र
Options:
1. उत्तरी पश्चिमी हिमालयी राज्य भूकम्प और भूस्खलन से अधिक सुभेद्ध हैं.
2. हिमालय पर्वत श्रृंखला में ज्वालामुखी प्रस्फुटन की सम्भावना अधिक है.
3 . आजकल भूकम्प का पूर्वानुमान सम्भव है.
4. मानवजनिक गतिविधियाँ हिमालयी राज्यों में भू-आकृतिक खतरों को त्वरित कर रही हैं. नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन कीजिए-
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3
(D) केवल 1 और 4
Answer: (D) हिमालय का परिदृश्य भूस्खलन और भूकम्प के प्रति संवेदनशील है, जो भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के टकराव के कारण बनता हैं, पूर्व की उत्तर की ओर की गति चट्टानों पर लगातार दबाव डालती हैं, जिससे वे कमजोर हो जाती हैं और भूस्खलन और भूकम्प का कारण बनती हैं. मानवजनित गतिविधियाँ हिमालयी राज्यों में भू-भौगोलिक खतरों को बढ़ा रही हैं, भूस्खलन, अचानक बाढ़ आदि जैसी प्राकृतिक आपदाएं पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष रूप से हिमालय में अक्सर होती हैं.