Q: भूमंडलीय तापन के प्रभावों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
Asked in: यू.जी.सी.-नेट/जे.आर.एफ. परीक्षा, दिसम्बर 2022 (3.3.2023) का हल प्रश्न-पत्र
Options:
1. भूमंडलीय तापन के कारण माना जाता है कि भविष्य में उष्णता लहरों में वृद्धि हो सकती है.
2. उष्णकटिबंधी चक्रवात अधिक प्रबल होंगे.
3. सूखे से प्रभावित क्षेत्र के घटने की सम्भावना है.
4. मॉडल इंगित करते हैं कि कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षण और जल प्रवाह (रन ऑफ) होगा.
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल 1 और 3
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1,2 और 4
(D) केवल 1,3 और 4
Answer: (C) जलवायु संकट ने औसत वैश्विक तापमान में वृद्धि की है और इसके कारण बार-बार उच्च तापमान की चरम सीमाएं बढ़ रही हैं, जैसेकि गर्मी की लहरें, समुद्र की सतह का तापमान गर्म होना, उष्णकटिबंधीय तूफान हवा की गति को तेज कर देता है, जिससे यदि वे जमीन पर गिरते हैं, तो वे अधिक नुकसान पहुँचाने की क्षमता रखते हैं. जो वर्षा और प्रचलित हवाओं, पहाड़ों और मौसमी हवाओं की उपस्थिति को प्रभावित करते है. जो प्रत्येक गोलार्द्ध को सूर्य से प्राप्त ऊर्जा की मात्रा को बदलते हैं.