Q: मध्य प्रदेश की जलवायु के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
Asked in: मध्य प्रदेश पी.एस.सी. राज्य सेवा (प्रा.) परीक्षा, 2025
Options:
(A) मध्य प्रदेश की जलवायु राज्य के मध्य से गुजरने वाली कर्क रेखा से प्रभावित है
(B) ग्वालियर गर्म ग्रीष्मकाल के साथ उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु का एक उदाहरण है
(C) मध्य प्रदेश में अरब सागर की शाखा और बंगाल की खाड़ी की शाखा दोनों से वर्षा होती है
(D) राज्य की लगभग 50 प्रतिशत वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्राप्त होती है
Answer: (D)
मध्य प्रदेश में तीन अलग-अलग मौसम सर्दी (दिसम्बर से फरवरी), गर्मी (मार्च से मई) और बरसात के मौसम (जून से अक्टूबर) के साथ उपोष्णकटिबंधीय जलवायु पाई जाती है.
• मध्य प्रदेश की जलवायु कर्क रेखा से प्रभावित है जो राज्य से होकर गुजरती है. गर्मियों के महीनों में ग्वालियर की जलवायु में गर्मी काबोलबाला रहता है और आर्द्रता का स्तर भी बढ़ जाता है.
• मध्य प्रदेश में अधिकांश वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून के माध्यम से प्राप्त होती है. अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण मध्य प्रदेश में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की दोनों शाखाओं से वर्षा होती है.