Q: मध्य प्रदेश के किन जिलों की सीमा राजस्थान से लगती है ?
Asked in: मध्य प्रदेश पी.एस.सी. राज्य सेवा (प्रा.) परीक्षा, 2025
Options:
1. नीमच
2. मंदसौर
3. गुना
4. राजगढ़
5. मुरैना
6. आगर मालवा
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
(A) केवल 1, 2, 3 और 5
(B) केवल 2, 3, 4 और 6
(C) केवल 1, 3 और 6
(D) उपर्युक्त सभी
Gk Section Changed status to publish
Answer: (D)
मध्य प्रदेश की सीमाएं 5 राज्यों की सीमाओं से मिलती हैं. इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है.
मध्य प्रदेश के झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना जिले राजस्थान को छूते हैं.
Gk Section Changed status to publish