csir-ugc-net-june-2025-exam-schedule-out

CSIR UGC NET 2025 Exam Date Out | सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा की तारीख जारी

CSIR UGC NET June 2025 exam date released will conduct on 28 July

CSIR-UGC NET Exam Dates 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) जून 2025 परीक्षा (CSIR UGC NET June 2025) के लिए आज यानी 8 जुलाई 2025 को तारीखों की ऑफिसियल घोषणा कर दी है. कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट एग्जाम शेड्यूल 2025 को डाउनलोड कर सकते हैं.

CSIR-UGC NET Exam Dates 2025 official notice link

एनटीए द्वारा जारी यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) जून 2025 परीक्षा 28 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. नोटिस में कहा गया है कि “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को उम्मीदवारों से बहुत सारे अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2024 परीक्षा भी जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के साथ ही उसी तिथि यानी 26 और 27 जुलाई 2025 को निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों के हित में जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा अब एक ही दिन में यानी 28 जुलाई 2025 को सभी पांच विषयों के लिए आयोजित की जाएगी.”

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा शेड्यूल 2025

28 जुलाई 2025- मैथमेटिकल साइंस
28 जुलाई 2025- अर्थ, एटमोस्फेरिक, ओशियन और प्लैनेटरी साइंस
28 जुलाई 2025- केमिकल साइंस
28 जुलाई 2025- लाइफ साइंस
28 जुलाई 2025- फिजिकल साइंस

CSIR-UGC NET JUNE-2025 Exam Schedule कैसे डाउनलोड करें-

  1. CSIR UGC-NET की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाना होगा.
  2. होम पेज पर दिए गए ‘CSIR-UGC NET JUNE-2025 Exam Schedule’ लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. आपकी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल ओपन हो जाएगा.
  4. आप परीक्षा शेड्यूल को ध्यान से चेक कीजिए.
  5. आप परीक्षा शेड्यूल को डाउनलोड कर सकते हैं.
Read Also...  What is salary of Bank PO?

उम्मीदवारों के लिए CSIR-UGC NET JUNE-2025 परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड को जल्द ही ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर अपलोड कराया जाएगा.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *