Current Affairs in Hindi – 16 April 2019 Questions and Answers

16 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “16 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘16 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


16 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. यूएन की रिपोर्ट के मुतबिक, किस देश की जनसंख्या वर्ष 2010 से 2019 के बीच प्रति वर्ष 1.2 फीसदी बढ़ी है?
क. अमेरिका
ख. चीन
ग. भारत
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारत - संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के द्वारा जारी की गयी के रिपोर्ट के मुतबिक, भारत देश की जनसंख्या वर्ष 2010-19 के बीच प्रति वर्ष 1.2 फीसदी बढ़ी है. इस बढ़ोतरी के साथ देश की जनसंख्या की औसत वार्षिक दर से बढ़कर 1.36 अरब हो गई है.

प्रश्‍न 2. उत्तर प्रदेश के किस शहर में “पहाड़ी बया” चिड़िया के संरक्षण के लिए विश्व का पहला बया प्रजनन केंद्र बनेगा?
क. हमीरपुर
ख. कानपुर
ग. मेरठ
घ. बुलंदशहर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मेरठ - उत्तर प्रदेश वन विभाग के द्वारा हस्तिनापुर (मेरठ) में "पहाड़ी बया" चिड़िया के संरक्षण के लिए विश्व का पहला बया प्रजनन केंद्र बनेगा. जिसकी ज़िम्मेदारी बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी को दी गयी है.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किसने हाल ही में प्रचार करने के लिए योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे और मायावती पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. चुनाव आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चुनाव आयोग - हाल ही में चुनाव आयोग ने प्रचार करने के लिए योगी आदित्यनाथ पर 72 घंटे और मायावती पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है.

प्रश्‍न 4. मुकेश अम्बानी की रिलायंस जियो की ग्राहकों की संख्या कितने वर्ष में 30 करोड़ से अधिक हो गयी है?
क. दो वर्ष
ख. ढाई वर्ष
ग. चार वर्ष
घ. साढ़े पांच वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ढाई वर्ष - मुकेश अम्बानी की रिलायंस जियो की ग्राहकों की संख्या ढाई वर्ष में 30 करोड़ से अधिक हो गयी है. साथ ही रिलायंस जियो दुनिया में सबसे तेज 100 मिलियन कस्टमर जोड़ने वाली कंपनी बन गयी है.

प्रश्‍न 5. 16 अप्रैल का भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. भारतीय सेना दिवस
ख. भारतीय रेल परिवहन दिवस
ग. भारतीय वायुसेना दिवस
घ. भारतीय डाक दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारतीय रेल परिवहन दिवस - 16 अप्रैल का भारत में भारतीय रेल परिवहन दिवस मनाया जाता है. आज के दिन वर्ष 1853 में भारत में मुंबई से ठाणे के बीच पहली रेल चली थी.

प्रश्‍न 6. मोहम्मद इश्ताये को हाल ही में किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है?
क. इराक
ख. इण्डोनेशिया
ग. फिलिस्तीन
घ. युगान्डा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. फिलिस्तीन - मोहम्मद इश्ताये को हाल ही में फिलिस्तीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. उन्हें 24 मंत्रियो के साथ राष्ट्रपति महमूद अब्बास के समक्ष शपथ दिलाई गयी है.

प्रश्‍न 7. अमेरिका के गोल्फ खिलाडी टाइगर वुड्स ने बैक नाइन रैली के साथ हाल ही में ________वां मास्टर्स गोल्फ खिताब जीता है?
क. 48वां
ख. 55वां
ग. 78वां
घ. 83वां

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 83वां - अमेरिका के गोल्फ खिलाडी टाइगर वुड्स ने बैक नाइन रैली के साथ हाल ही में 83वां मास्टर्स गोल्फ खिताब जीता है और अपने कैरियर का 15वां खिताब जीता है.

प्रश्‍न 8. हाल ही में जारी की गयी ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में कौन सी भारतीय महिला टेनिस खिलाडी टॉप 200 में पहुच गयी है?
क. सानिया मिर्ज़ा
ख. अंकिता रैना
ग. ईशा लखानी
घ. निरुपमा संजीव

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अंकिता रैना - हाल ही में जारी की गयी ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में भारतीय महिला टेनिस खिलाडी अंकिता रैना 23 स्थान के उछाल के साथ 203 नंबर से 180वें स्थान पर पहुच गयी है. अभी अंकिता रैना के 333 रेटिंग अंक हैं.

प्रश्‍न 9. कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2019 का आयोजन किस देश में किया गया है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. जर्मनी
घ. इण्डोनेशिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जर्मनी - जर्मनी के कोलोन में कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2019 का आयोजन किया गया है. इस बॉक्सिंग विश्व कप में 5 मेडल जीते है. कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप को पहले केमिस्ट्री कप के नाम से भी जाना जाता था.

प्रश्‍न 10. कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2019 में भारत की मीना कुमारी ने कितने किलोग्राम भारवर्ग में एकमात्र गोल्ड मेडल जीता है?
क. 42 किलोग्राम
ख. 48 किलोग्राम
ग. 54 किलोग्राम
घ. 59 किलोग्राम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 54 किलोग्राम - कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2019 में भारत की मीना कुमारी ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में एकमात्र गोल्ड मेडल जीता है. और साथ ही युवा चैंपियन साक्षी ने 57 किलोग्राम भारवर्ग और सिल्वर मेडल जीता है.

प्रश्‍न 11. हाल ही में किस देश में हुए आम चुनाव में एंटी रिनी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेट्स ने जीत दर्ज की है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. जापान
घ. फिनलैंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फिनलैंड - हाल ही में फिनलैंड में हुए आम चुनाव में एंटी रिनी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेट्स जीत दर्ज की है. इस जीत के बाद एंटी रिनी के नेतृत्व वाली सोशल डेमोक्रेट्स 16 वर्षों में पहली बार सरकार का नेतृत्व करेगी. फिनलैंड देश दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 8 March 2021 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *