Current Affairs in Hindi – 24 April 2021 Questions and Answers

GK Quiz on 24th April 2021 in Hindi (24 अप्रैल 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’24 अप्रैल 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’24 April 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 24th April 2021 in Hindi (24 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने किस ग्रह के वायुमंडल से कार्बन डाई ऑक्साइड को शुद्ध करके ऑक्सीजन में बदलकर इतिहास रच दिया है?

  • मंगल ग्रह
  • शुक्र ग्रह
  • शनि ग्रह
  • बुध ग्रह
सही उत्तर
उत्तर: मंगल ग्रह - अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने हाल ही में मंगल ग्रह के वायुमंडल से कार्बन डाई ऑक्साइड को शुद्ध करके सांस लेने योग्य ऑक्सीजन में बदलकर इतिहास रच दिया है. लेकिन मंगल ग्रह पर बहुत कम मात्रा में आक्सीजन तैयार हुई है, लेकिन यह उपलब्धि दूरगामी मानी जा रही है.

115 देशों की ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

  • 72वें स्थान
  • 82वें स्थान
  • 87वें स्थान
  • 95वें स्थान
सही उत्तर
उत्तर: 87वें स्थान - विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के द्वारा जारी 115 देशों की ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक में भारत 87वें स्थान पर रहा है. इस सूचकांक में टॉप 10 देशों में पश्चिमी और उत्तरी यूरोप के देश हैं जबकि पहले स्थान पर स्वीडन और नार्वे और यूरोप क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे है.

कोरोना के इलाज के लिए हाल ही में जायडस कोडिला कंपनी की दवा को वयस्कों पर इस्तेमाल के लिए किसने मंजूरी दे दी है?

  • बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल इंडिया
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया
  • निति आयोग
सही उत्तर
उत्तर: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया - ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने हाल ही में कोरोना के इलाज के लिए जायडस कोडिला कंपनी की दवा को वयस्कों पर इस्तेमाल के लिए इमरजेंसी मंजूरी दे दी है. कंपनी के मुताबिक, इस पेगिलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा 2b, वीराफिन की एक डोज से कोरोना मरीज 7 दिन में ठीक हो जायेगा.

एशिया फोर्ब्स की अंडर 30 सूची में भारत के किस शहर की विभा हरीश का नाम शामिल हुआ है?

  • दिल्ली
  • पुणे
  • चेन्नई
  • बेंगलुरु
सही उत्तर
उत्तर: बेंगलुरु - हाल ही में एशिया फोर्ब्स की अंडर 30 सूची में बेंगलुरु शहर की विभा हरीश का नाम शामिल हुआ है. उन्होंने 25 साल की उम्र में कॉस्मिक्स के नाम से अपने स्टार्ट अप की शुरुआत की थी. वे कॉस्मिक्स के अंतर्गत वे हर्ब्स, पौधों और बेरीज को मिलाकर नैचुरल फूड मिक्स तैयार करती हैं.

भारतीय पर्वतारोही अनीता कुंडू ने लगातार 24 घंटे चढ़ाई करके 6 हजार 119 मीटर ऊंचाई वाले किस पर्वत पर तिरंगा फहराया है?

  • के2
  • एवेरस्ट
  • लोबूचे
  • नीलगिरि
सही उत्तर
उत्तर: लोबूचे - 12 साल की भारतीय पर्वतारोही अनीता कुंडू ने लगातार 24 घंटे चढ़ाई करके 6 हजार 119 मीटर ऊंचाई वाले नेपाल की सबसे खतरनाक चोटी लोबूचे पर्वत पर तिरंगा फहराया है. उन्होंने विश्व में 8000 से ज्यादा ऊंचाई की 14 चोटियो पर चढ़ाई की है.

इनमे से कौन सी भारतीय-अमेरिकी महिला अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के तौर पर कार्य करेगी?

  • सुमन वर्मा
  • वनिता गुप्ता
  • सुशीमा शेन
  • सुजेना सेसुक
सही उत्तर
उत्तर: वनिता गुप्ता - भारतीय-अमेरिकी वनिता गुप्ता अमेरिका की पहली भारतीय-अमेरिकी एसोसिएट अटॉर्नी जनरल के तौर पर कार्य करेगी जिसके लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट ने पुष्टि कर दी है वे इस पद व सेवा का कार्यरत होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी.

वित्त वर्ष 2022 के लिए किस कंपनी के अध्यक्ष के रूप में रेखा मेनन को नियुक्त किया गया है?

  • निसान
  • नैसकॉम
  • हुंडई
  • टाटा
सही उत्तर
उत्तर: नैसकॉम - वित्त वर्ष 2022 के लिए नैसकॉम (नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज) के अध्यक्ष के रूप में हाल ही में Accenture India की प्रमुख रेखा मेनन को नियुक्त किया गया है.

पब्लिकेशन हाऊस एस्पायर मीडिया और एंटरप्रेन्योरशिप मीडिया ने किस देश में स्मॉल एंटरप्राइजेज यूएसए पोर्टल लांच किया है?

  • जापान
  • चीन
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर
उत्तर: अमेरिका - पब्लिकेशन हाऊस एस्पायर मीडिया और एंटरप्रेन्योरशिप मीडिया ने हाल ही में अमेरिका में अपनी सेवाओं का विस्तार करने की उद्देश्य से स्मॉल एंटरप्राइजेज यूएसए पोर्टल लांच किया है. यह पोर्टल अपने जरूरी कंटेंट से यहां के SMBs को ‌एजूकेट करने का प्रयत्न करेगा.
Read Also...  Current Affairs - 25 March 2018 - Questions and Answers in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *