Current Affairs in Hindi – 4 April 2019 Questions and Answers

4 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “4 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘4 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


4 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. हाल ही में जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, किस वर्ष के दौरान भारत में वायु प्रदूषण की वजह से 12 लाख लोगों की मौत हुई है?
क. 2018
ख. 2017
ग. 2016
घ. 2015

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2017 - हाल ही में अमेरिका के हेल्थ इफेक्ट्स इंस्टीट्यूट के द्वारा जारी की गयी स्टेट ऑफ ग्लोबल एयर 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 के दौरान भारत में वायु प्रदूषण की वजह से 12 लाख लोगों की मौत हुई है.

प्रश्‍न 2. हाल ही में जारी किये गए सूचकांक के मुताबिक, भारत में पिछले कितने वर्षो में निर्धनता दर 55% से घटकर 28% हो गयी है?
क. 3 वर्षों
ख. 6 वर्षों
ग. 8 वर्षों
घ. 10 वर्षों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 10 वर्षों - संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और ऑक्सफ़ोर्ड गरीबी उन्मूलन एवं मानव विकास पहल के द्वारा हाल ही में जारी किये गए अंतरराष्ट्रीय बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक के मुताबिक भारत में पिछले 10 वर्षो में निर्धनता दर 55% से घटकर 28% हो गयी है.

प्रश्‍न 3. केन्द्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में किसकी 5 किस्‍मों को जीआई टैग दिया है?
क. भारतीय चाय
ख. भारतीय कॉफी
ग. अमेरिकी मक्के
घ. भारतीय दाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारतीय कॉफी - केन्द्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय कॉफी की 5 किस्‍मों को जीआई टैग दिया है. भारत में किसानों के द्वारा लगभग 3.66 लाख कॉफी 4.54 लाख हेक्‍टेयर क्षेत्र में कॉफी उगायी जाती है.

प्रश्‍न 4. ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के मुताबिक, भारत का कौन सा राज्य बाल विवाह मामलों में दुसरे स्थान पर है?
क. उत्तर प्रदेश
ख. केरल
ग. त्रिपुरा
घ. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. त्रिपुरा - हाल ही में ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में से त्रिपुरा राज्य बाल विवाह मामलों में दुसरे स्थान पर है. एक रिपोर्ट में त्रिपुरा राज्य में 15 से 19 वर्ष की कन्याओं की शादी के मामले देखे गये हैं

प्रश्‍न 5. निम्न में से किस संसद ने सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. भारतीय संसद
ख. अमेरिकी संसद
ग. यूरोपीय संसद
घ. चीनी संसद

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. यूरोपीय संसद - यूरोपीय संसद ने हाल ही में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है एकल उपयोग (सिंगल-यूज़) वाले प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के लिए मतदान किया है. यूरोपीय संघ के मुताबिक, प्लास्टिक कचरा मुख्य रूप से एक बड़ा मुद्दा है.

प्रश्‍न 6. किस कंपनी ने सेकंड जनरेशन स्मार्ट डिस्प्ले इको शो भारत में लॉन्च किया है?
क. फ्लिप्कार्ट
ख. अमेज़न
ग. वालमार्ट
घ. शॉपरशूज

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमेज़न - अमेज़न कंपनी ने हाल ही में सेकंड जनरेशन स्मार्ट डिस्प्ले इको शो भारत में लॉन्च किया है. यह 10 इंच की स्मार्ट डिस्प्ले हैं जो डॉल्बी साउंड को सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 22,999 रुपए है.

प्रश्‍न 7. पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच _______ को हाल ही में इंडियन टी-20 लीग में सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है?
क. विजय शर्मा
ख. श्रीकान्त किन्दम्बी
ग. तुषार अरोठे
घ. विजय सिंह

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. तुषार अरोठे - पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच तुषार अरोठे को हाल ही में इंडियन टी-20 लीग में सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. डीसीपी क्राइम ब्रांच ने तुषार अरोठे के अलावा 18 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किस देश के राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. इण्डोनेशिया
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अल्जीरिया
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अल्जीरिया - हाल ही में अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्दुलअज़ीज़ बूतेफ़्लीका ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने देश में उनके ख़िलाफ़ कई सप्ताह से देश भर में व्यापक प्रदर्शन के चलते इस्तीफ़ा दे दिया है. वे 20 वर्ष से इस पद पर थे.

प्रश्‍न 9. ओसामा की मदद करने वाले पूर्व आईबी प्रमुख एजाज शाह ने किस देश के संसदीय मामलों के मंत्री पद शपथ ली है?
क. चीन
ख. श्री लंका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. पाकिस्तान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पाकिस्तान - ओसामा की मदद करने वाले पूर्व आईबी प्रमुख एजाज शाह ने हाल ही में पाकिस्तान के संसदीय मामलों के मंत्री पद शपथ ली है. एजाज शाह पर पहले ही ओसामा बिन लादेन की मदद करने का आरोप भी लग चुका है.

प्रश्‍न 10. अमेरिका ने हाल ही में किस देश को 24 एमएच-60 आर रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टरों को बेचे जाने की मंजूरी दे दी है?
क. चीन
ख. इराक
ग. भारत
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारत - अमेरिका के अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है की अमेरिका ने हाल ही में भारत को 24 एमएच-60आर रोमियो सीहॉक हेलिकॉप्टरों को 2.4 अरब डॉलर में बेचे जाने की मंजूरी दे दी है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 30 December 2018 GK Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *