Current Affairs in Hindi – 15 August 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “15 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘15 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


15 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने हाल ही में ________ वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की शुरुआत की गयी है?
क. तीसरे
ख. चौथे
ग. पांचवे
घ. सातवे

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पांचवे - आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने हाल ही में पांचवे वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की शुरुआत की गयी है साथ ही स्वच्छ नगर ऐप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त एमएसबीएम ऐप की भी शुरूआत की गईं है.

प्रश्‍न 2. एशिया के किस आमिर व्यक्ति की नेटवर्थ में 4.45 अरब डॉलर बढ़कर 49.9 अरब डॉलर हो गयी है?
क. लार्री पेज
ख. मुकेश अंबानी
ग. सुंदर पिचाई
घ. अजीज प्रेमजी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मुकेश अंबानी - एशिया के सबसे अमित व्यक्ति की नेटवर्थ में 4.45 अरब डॉलर बढ़कर 49.9 अरब डॉलर हो गयी है साथ ही मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की टॉप 100 सूची में 18वें नंबर तीन स्थान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुच गए है.

प्रश्‍न 3. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किस राज्य की राज्यसभा के लिए नामांकन किया है?
क. गुजरात
ख. पंजाब
ग. बिहार
घ. राजस्थान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. राजस्थान - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हाल ही में राजस्थान की राज्यसभा के लिए नामांकन किया है. इस नामांकन के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट उपस्थित थे. मदन लाल सैनी के निधन के बाद खाली सीट पर 26 अगस्त 2019 को उपचुनाव होगा.

प्रश्‍न 4. सिंगापुर ने किस वर्ष से हाथी के दांत से बने सामान का कारोबार बंद करने की घोषणा की है?
क. 2020
ख. 2021
ग. 2022
घ. 2024

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2021 - सिंगापुर की सरकार ने देश में वर्ष 2021 से हाथी के दांत से बने सामान का कारोबार बंद करने की घोषणा की है. सिंगापुर सरकार ने यह फैसला गैर सरकारी समूहों, हाथी दांत सामान बिक्री करने वाले और अन्य लोगों के साथ 2 वर्ष के विचार-विमर्श के बाद लिया है.

प्रश्‍न 5. 15 अगस्त यानी आज के दिन किस देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है?
क. भारत
ख. जापान
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अफ्रीका

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. भारत - आज के दिन पुरे भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इस दिन वर्ष 1947 को भारत को आजादी मिली थी.

प्रश्‍न 6. सीजीएफ ने किस वर्ष इंग्लैंड में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल करने की घोषणा की है?
क. 2020
ख. 2021
ग. 2022
घ. 2023

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 2022 - राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में वर्ष 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी-20 क्रिकेट को शामिल करने की घोषणा की गयी है. अब 24 वर्ष बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट खेला जायेगा. इस राष्ट्रमंडल खेलों के 18 खेलों में लगभग 45000 एथलीट हिस्सा लेंगे.

प्रश्‍न 7. खेल, संस्कृति तथा पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में हाल ही में भारत और किस देश के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. अफ्रीका
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चीन - हाल ही में भारत और चीन के बीच खेल, संस्कृति तथा पारंपरिक दवाओं के क्षेत्र में चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है. इस समझोते पर भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हस्ताक्षर किये अपनी तीन दिनों की यात्रा पर चीन किये है. साथ ही दोनों देशो के मंत्री राष्ट्रीय खेल एसोसिएशनों, खिलाड़ियों और देश के यूवाओ के बीच आदान प्रदान बढ़ाने पर सहमत हुए है.

प्रश्‍न 8. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कोच को अगले वर्ष होने वाली ‘द हंर्डेड लीग’ के लिए कार्डिफ की पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है?
क. रवि शास्त्री
ख. राहुल द्रविड़
ग. गैरी कर्स्टन
घ. जेम्स कैमरून

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. गैरी कर्स्टन - भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को अगले वर्ष होने वाली ‘द हंर्डेड लीग’ के लिए कार्डिफ की पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है. उनके मार्गदर्शन में भारत ने वर्ष 2011 में विश्व कप जीता था और वे आईलीग में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम से भी जुड़े रहे.

प्रश्‍न 9. निम्न में से किस देश की सरकार ने सरकारी सुविधाएं चाहने वाले प्रवासियों को ग्रीन कार्ड देने से इनकार कर दिया है?
क. भारतीय सरकार
ख. ऑस्ट्रेलियाई सरकार
ग. पाकिस्तान सरकार
घ. अमेरिकी सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अमेरिकी सरकार - अमेरिकी सरकार ने सरकारी सुविधाएं चाहने वाले प्रवासियों को ग्रीन कार्ड देने से मना कर दिया है. अमेरिकी सरकार ने अवैध आव्रजन रोकने के लिए यह नए नियम बनाये है और इस नए नियम को 15 अक्टूबर से लागू किया जायेगा.

प्रश्‍न 10. अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड ने किस देश में सैन्य अभ्यास में शामिल होने का फैसला किया है?
क. भारत
ख. जापान
ग. इण्डोनेशिया
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इण्डोनेशिया - अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गाबार्ड ने हाल ही में इण्डोनेशिया में सैन्य अभ्यास में शामिल होने का फैसला किया है. वे 2013 से अमेरिका की हवाई की सांसद हैं. हवाई नेशनल गार्ड की सदस्य तुलसी गाबार्ड ने कहा है की मुझे अपने देश से प्यार है और मुझे एक सैनिक के तौर पर और कई तरीकों से अपने देश की सेवा करना पसंद है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 18 February 2020 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *