Current Affairs in Hindi – 16 August 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “16 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘16 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


16 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किसने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा दिसंबर 2019 से शुरू करने का फैसला किया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. भारतीय रिज़र्व बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय रिज़र्व बैंक - भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) के तहत 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा दिसंबर 2019 से शुरू करने का फैसला किया है. एनईएफटी के सुविधा अभी सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक मिल रही है.

प्रश्‍न 2. हाल ही में किस कंपनी का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ के आंकड़े को पार पहुच गया है?
क. टीसीएस
ख. टोयोटा
ग. महिंद्रा
घ. रिलायंस इंडस्ट्रीज

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. रिलायंस इंडस्ट्रीज - मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ के आंकड़े को पार पहुच गया है. पिछले 2 दिनों में रिलायंस के शेयर करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

प्रश्‍न 3. जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के दीपक पुनिया ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर दोनों

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - एस्टोनिया की राजधानी ताल्लिन में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के दीपक पुनिया ने 86 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने फाइनल मुकाबले में रूस के अलिक शेजुखोव के खिलाफ 2-2 की बराबरी पर रहकर यह गोल्ड मेडल जीता है.

प्रश्‍न 4. जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के विक्की ने बाटमग्नाई एनकेथुवशिन को हराकर कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर दोनों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्रोंज मेडल - जूनियर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत के विक्की ने बाटमग्नाई एनकेथुवशिन को 4-3 अंको से हराकर ब्रोंज मेडल जीता है. इससे पहले अमेरिका के लुकास जॉन डेविसन से विक्की क्वार्टर फाइनल में 7-1 से हार गए थे.

प्रश्‍न 5. 19 वर्ष के संघर्ष के बाद बीसीसीआई ने किस राज्य को क्रिकेट संचालन के लिए पूर्ण मान्यता दे दी है?
क. पंजाब
ख. गुजरात
ग. केरल
घ. उत्तराखंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. उत्तराखंड - 19 वर्ष के संघर्ष के बाद हाल ही में बीसीसीआई ने उत्तराखंड को क्रिकेट संचालन के लिए पूर्ण मान्यता दे दी है और सितंबर 2019 से शुरू हो रहे घरेलू टूर्नामेंट में सीएयू ही क्रिकेट संचालन का जिम्मेदारी संभालेगी.

प्रश्‍न 6. भारत की फिजिकल डिसेबिलिटी टीम ने किस देश की टीम को हराकर फिजिकल डिसेबिलिटी टी20 वर्ल्‍ड सीरीज जीत ली है?
क. वेस्टइंडीज
ख. पाकिस्तान
ग. इंग्लैंड
घ. साउथ अफ्रीका

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इंग्लैंड - भारत की फिजिकल डिसेबिलिटी टीम ने इंग्लैंड की टीम को हराकर फिजिकल डिसेबिलिटी टी20 वर्ल्‍ड सीरीज जीत ली है. फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड टीम को उन्ही के घर में 36 रन से हराकर ख़िताब जीत लिया है.

प्रश्‍न 7. हाल ही में किस देश ने चीन के इलेक्‍ट्रॉनिक सामानों पर 10 प्रतिशत का नया शुल्‍क लगाने का फैसला 15 दिसम्‍बर 2019 तक टाल दिया है?
क. भारत
ख. जापान
ग. रूस
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अमेरिका - अमेरिका ने हाल ही में चीन के चीन के इलेक्‍ट्रॉनिक सामानों पर 10 प्रतिशत का नया शुल्‍क लगाने का फैसला 15 दिसम्‍बर 2019 तक टाल दिया है. लेकिन 01 सितम्‍बर 2019 से 300 अरब डॉलर की चीन की वस्‍तुओं पर नया शुल्‍क लग जायेगा.

प्रश्‍न 8. भारतीय क्रिकेट टीम का कौन सा बल्लेबाज एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाला पहला बल्लेबाज बन गया है?
क. रोहित शर्मा
ख. विराट कोहली
ग. अजंता मेंडिस
घ. शिखर धवन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. विराट कोहली - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली एक दशक में 20 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है और विराट कोहली ने 2010 के दशक में 20018 रन बनाए और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रिकी पोटिंग ने 2000 के दशक 18962 रन बनाए थे.

प्रश्‍न 9. निम्न में किस हाईकोर्ट ने कुछ संशोधनों के साथ 15 अगस्त को फिल्म ‘बटला हाउस’ को रिलीज करने के मंजूरी दे दी है?
क. चेन्नई हाईकोर्ट
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. कोलकाता हाईकोर्ट
घ. मुंबई हाईकोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दिल्ली हाईकोर्ट - दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में कुछ संशोधनों के साथ 15 अगस्त को फिल्म ‘बटला हाउस’ को रिलीज करने के मंजूरी दे दी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है की फिल्म के निर्माताओं को अपने बयान का पालन करना होगा और याचिका का निपटारा कर दिया.

प्रश्‍न 10. इनमे से किस क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शामिंदा एरंगा टेस्ट, वनडे और टी-20 करियर के अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाला एकमात्र गेंदबाज बन गए है?
क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ख. भारतीय क्रिकेट टीम
ग. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
घ. श्रीलंका क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. श्रीलंका क्रिकेट टीम - श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शामिंदा एरंगा टेस्ट, वनडे और टी-20 करियर के अपने पहले ही ओवर में विकेट लेने वाला एकमात्र गेंदबाज बन गए है.
Read Also...  Hindi Current Affairs - 13 मई 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *