Current Affairs in Hindi – 29 August 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’29 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’29 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 29th August 2020 in Hindi (29 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस वर्ष किसे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है?

  1. जेफ़ बेजोस
  2. कृष्ण प्रेमनारायण
  3. किर्शन राय
  4. नरेंद्र मोदी
सही उत्तर देखे
उत्तर: कृष्ण प्रेमनारायण - एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस वर्ष एसोसिएट्स एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग के सीनियर पार्टनर कृष्ण प्रेमनारायण कोलाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है वे इस अवार्ड से सम्मानित किये जाने वाले 28वीं शख्सियत हैं. कृष्ण प्रेमनारायण ने वर्ष 1988 में AAAI के प्रेसिडेंट की कमान संभाली थी.

प्रश्न 2. भारत में पहली बार समानता की बात करने वाले वैष्णव संत रामानुजाचार्य स्वामी का भव्य मंदिर किस शहर में बनाया जा रहा है?

  1. दिल्ली
  2. जयपुर
  3. मुंबई
  4. हैदराबाद
सही उत्तर देखे
उत्तर: हैदराबाद - भारत में पहली बार समानता की बात करने वाले वैष्णव संत रामानुजाचार्य स्वामी का भव्य मंदिर हैदराबाद में बनाया जा रहा है. उनके जन्म हो हाल ही में 1000 साल पूरे हो चुके हैं उनके मंदिर बनाने की कुल लागत 1000 करोड़ से ज्यादा है. उनकी दो मूर्तियां होंगी पहली मूर्ति अष्टधातु की 216 फीट ऊंची है, जिसे स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी नाम दिया गया है.

प्रश्न 3. सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को खरीदने के लिए वालमार्ट ने किस कंपनी के साथ हाथ मिलाया है?

  1. गूगल
  2. फेसबुक
  3. माइक्रोसॉफ्ट
  4. ट्विटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट - सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को खरीदने के लिए वालमार्ट ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाथ मिलाया है. दोनों के इस फैसले से ऑनलाइन मार्केटप्लेस को बढ़ाने में सहायता मिलेगी. वहीं, न्यूयॉर्क में वॉलमार्ट के शेयर करीब 3.6 प्रतिशत से बढ़कर 135.47 डॉलर तक पहुंच गए हैं.

प्रश्न 4. जब कोई अमीर देश किसी वैक्सीन के बनने से पहले ही वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से डोज खरीदने की डील कर लेता है उसे क्या कहते है?

  1. वैक्सीन नेशनलिज्म
  2. वैक्सीन राष्ट्रवाद
  3. दोनों
  4. वैक्सीन लाइफ
सही उत्तर देखे
उत्तर: दोनों - हाल ही में कोरोना काल के दौरान कई नए शब्द मिले है जैसे की सोशल डिस्टेंसिंग, कोविड, एल्बो बंप और कई शब्द. हाल ही ने नया शब्द आया है. जब कोई अमीर देश किसी वैक्सीन के बनने से पहले ही वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से डोज खरीदने की डील कर लेता है उसे "वैक्सीन नेशनलिज्म" या "वैक्सीन राष्ट्रवाद" कहा जाता है. हाल ही में वैक्सीन आने से पहले ही यूएस की 45 हजार करोड़ की डील कर ली है जबकि ब्रिटेन के पास देश की आबादी से 6 गुना ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज उपलब्ध होंगे.

प्रश्न 5. वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन के तौर पर शुरू की गई किस योजना के हाल ही में 6 वर्ष पूरे हो गए जिससे अब तक 40.35 करोड़ भारतीयों को लाभ मिला है?

  1. प्रधानमंत्री जन धन योजना
  2. प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना
  3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  4. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना
सही उत्तर देखे
उत्तर: प्रधानमंत्री जन धन योजना - वर्ष 2014 में स्वतंत्रता दिवस के बाद 28 अगस्त को वित्तीय समावेशन के लिए राष्ट्रीय मिशन के तौर पर शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना को हाल ही में 6 वर्ष पूरे हो गए जिससे अब तक 40.35 करोड़ भारतीयों को लाभ मिला है. इस योजना के लगभग 8 करोड़ खाताधारक सरकार से विभिन्न योजनाओं के तहत प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्राप्त करते हैं.

प्रश्न 6. केंद्र सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास के लिए किस नाम से हेल्पलाइन सेवा शुरु की है?

  1. उदय
  2. किरण
  3. प्रकाश
  4. स्वास्थ्य समाज
सही उत्तर देखे
उत्तर: किरण - केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की तलाश करने के लिए लोगो के लिए "किरण" नाम से हेल्पलाइन सेवा शुरु की है. इस हेल्पलाइन सेवा के तहत हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 जारी किया गया जिसका उद्देश्य लोगों में मानसिक बीमारियों की दर भी बढ़ी की रोकथाम और मनोवैज्ञानिक क्षेत्र में संकट प्रबंधन को उपलब्ध कराना है.

प्रश्न 7. 29 अगस्त को पूरे विश्वभर में किसके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

  1. परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  2. सरकारी समझोतों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  3. ड्रग्स के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  4. तम्बाकू के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस - 29 अगस्त को पूरे विश्वभर में परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने सर्वसम्मति से 2 दिसंबर 2009 को संकल्प 64/35 अपनाने हुए 29 अगस्त हो यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने की घोषणा की थी.

प्रश्न 8. पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले पाकिस्तान के कौन से खिलाडी बन गए है?

  1. पहले
  2. दुसरे
  3. तीसरे
  4. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: दुसरे - पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम हाल ही में 29वे टेस्ट मैच में 53वें पारी में सबसे तेज 2000 टेस्ट रन बनाने वाले पाकिस्तान के दुसरे खिलाडी बन गए है. जबकि पहले स्थान पर जावेद मियांदाद है जिन्होंने 24 टेस्ट में ही 2000 रन पूरे किये. साथ ही बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से 2000 टेस्ट रन बनाने वाले 10वें बल्लेबाज हैं.

प्रश्न 9. अपनी सेहत कारणों से किस देश के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?

  1. ऑस्ट्रेलिया
  2. जापान
  3. इंडोनेशिया
  4. मालदीव
सही उत्तर देखे
उत्तर: जापान - जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने हाल ही में अपनी पुरानी बीमारी अल्सरेटिव कोलाइटिस की वजह से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. लेकिन हाल के दिनों में लगातार तेज बुखार आने की वजह से वह जांच के लिए दो बार अस्पताल गए है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी इस बीमारी के लिए एक नया ट्रीटमेंट करा रहा हूं, जिसमें नियमित रूप से जांच और देखरेख की जरूरत है.

प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के इतिहास में पहली बार हाल ही में आतंकी वारदात को अंजाम देने और 51 व्‍यक्तियों की हत्‍या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है?

  1. मालदीव
  2. अमेरिका
  3. न्‍यूजीलैंड
  4. आयरलैंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: न्‍यूजीलैंड - न्‍यूजीलैंड इतिहास में पहली बार हाल ही में आतंकी वारदात को अंजाम देने और 51 व्‍यक्तियों की हत्‍या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इस शख्‍स का नाम ब्रेंटन टैरेंट है जिस पर 15 मार्च 2019 को न्यूजीलैंड की नूर मस्जिद में ऑटोमैटिक हथियारों से हमला कर 51 नमाजियों की हत्या करने का आरोप था.
Read Also...  5 जुलाई 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 5 July 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *