Current Affairs in Hindi – 30 August 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “30 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘30 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


30 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. गूगल कंपनी ने 2 वर्ष पहले लॉन्च किए गए जॉब एप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम ‘गूगल हायर’ किस वर्ष बंद करने की घोषणा की है?
क. 2019
ख. 2020
ग. 2021
घ. 2022

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2020 - गूगल कंपनी ने 2 वर्ष पहले लॉन्च किए गए जॉब एप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम 'गूगल हायर' हाल ही में बंद करने की घोषणा की है गूगल यह एप्लीकेशन 2020 को बंद कर देगा. गूगल ने पूर्व एल्फाबेट बोर्ड के सदस्य डायने ग्रीन के साथ मिलकर 'गूगल हायर' एप्लीकेशन को बनाया था.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किसने भारत के सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अगले वर्ष तक बॉडी स्कैनर्स लगाने की घोषणा की है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो
घ. सीबीआई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो - नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने हाल ही में भारत के सभी बड़े एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए अगले वर्ष तक बॉडी स्कैनर्स लगाने की घोषणा की है और अगले 2 वर्षो में सभी बड़े-छोटे हवाई अड्डों पर बॉडी स्कैनर्स लगाना अनिवार्य कर दिया है.

प्रश्‍न 3. भारत सरकार ने पवन कपूर को किस देश का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. अमेरिका
घ. संयुक्त अरब अमीरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. संयुक्त अरब अमीरात - भारत सरकार ने हाल ही में पवन कपूर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का अगला राजदूत नियुक्त किया है. वे आईएफएस अधिकारी नवदीप सिंह पुरी की जगह स्थान लेंगे जो की 2016 से यूएई में भारतीय मिशन की कमान संभाल रहे हैं. पवन कपूर भी 1990 बैच के आईएफएस अधिकारी है.

प्रश्‍न 4. इनमे से किसने जम्मू और कश्मीर के लिए पांच सदस्यीय मंत्री समूह (GoM) बनाया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. निति आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केंद्र सरकार - जम्मू और कश्मीर के लिए हाल ही में केंद्र सरकार ने पांच सदस्यीय मंत्री समूह (GoM) बनाया है. यह पांच सदस्यीय मंत्री समूह सरकार द्वारा किए जाने वाले विकास हेतु ब्लू प्रिंट तैयार करेगा. साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा उठाये जाने वाले विभिन्न विकास, आर्थिक एवं सामाजिक कदमों के बारे में सुझाव देगा.

प्रश्‍न 5. किस राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. महाराष्ट्र सरकार
ग. गुजरात सरकार
घ. छत्तीसगढ़ सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. छत्तीसगढ़ सरकार - छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है. इस आरक्षण के सम्बन्ध में पहले ही केंद्र सरकार ने संसद में विधेयक पारित कर दिया था.

प्रश्‍न 6. अप्रैल-जून में 10,900 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लेकर किस टेलिकॉम कंपनी ने भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है?
क. वोडाफोन
ख. आईडिया
ग. रिलायंस जियो
घ. डॉलफिन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रिलायंस जियो - ट्राई के द्वारा जारी किये गए आंकड़े के मुताबिक, अप्रैल-जून में सबसे अधिक 10,900 करोड़ रुपए का रेवेन्यू लेकर मुकेश अम्बानी की रिलायंस जियो ने भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को पीछे छोड़ है. अप्रैल-जून में भारती एयरटेल का रेवेन्यू 10,701.5 करोड़ और वोडाफोन-आइडिया का 9,808.92 करोड़ रुपए रहा है.

प्रश्‍न 7. निम्न में से कौन सा बैंक करेंसी चेस्ट्स में नोटों की गिनती के लिए रोबोट लगाने वाले देश का पहला बैंक बन गया है?
क. यस बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. आईसीआईसीआई बैंक
घ. केनरा बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. आईसीआईसीआई बैंक - आईसीआईसीआई बैंक हाल ही में करेंसी चेस्ट्स में नोटों की गिनती के लिए रोबोट लगाने वाले देश का पहला बैंक बन गया है. आईसीआईसीआई बैंक के ये रोबोट अभी मुंबई और नई दिल्ली,सहित देश के 12 शहरों की मुख्य शाखाओं में कार्यरत है.

प्रश्‍न 8. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व गेंदबाज को हाल ही में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
क. अनिल भारद्वाज
ख. विनीत सहारा
ग. आशीष नेहरा
घ. अतुल वासन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अतुल वासन - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज अतुल वासन को हाल ही में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. साथ ही मयंक तहलान को डीडीसीए की जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

प्रश्‍न 9. इंडिया ए और अंडर-19 के कोच के पद से हटाकर किसे नेशनल क्रिकेट अकादमी का हेड नियुक्त किया गया है?
क. आशीष नेहरा
ख. वीवीएस लक्ष्मण
ग. कपिल देव
घ. राहुल द्रविड़

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. राहुल द्रविड़ - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को इंडिया ए और अंडर-19 के कोच के पद से हटाकर नेशनल क्रिकेट अकादमी का हेड नियुक्त किया गया है. अब राहुल द्रविड़ इंडिया-ए और अंडर-19 के लिए रोडमैप भी तैयार करेंगे और कोचिंग मॉड्यूल को भी अपग्रेड करेंगे.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश ने हाल ही में जमीन से 290 किलोमीटर तक फायर करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. श्री लंका
ग. पकिस्तान
घ. मालदीव

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पकिस्तान - पकिस्तान ने हाल ही में जमीन से जमीन पर 290 किलोमीटर तक फायर करने वाली बैलेस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है. इस बैलेस्टिक मिसाइल के परीक्षण के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने बधाई दी. इससे पहले मई महीने में पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण किया था.

प्रश्‍न 11. इनमे से किस हाईकोर्ट के पूर्व जज सुनील गौड़ को अपीलीय प्राधिकरण कोर्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
क. मुंबई हाईकोर्ट
ख. केरल हाईकोर्ट
ग. पंजाब हाईकोर्ट
घ. दिल्ली हाईकोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. दिल्ली हाईकोर्ट - दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज सुनील गौड़ को अपीलीय प्राधिकरण कोर्ट का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. जज सुनील गौड़ को वर्ष 2008 में दिल्ली हाई कोर्ट में जज नियुक्त किया गया था. और उन्हें 11 अप्रैल 2012 को स्थायी जज बनाया गया था.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 22 November 2018 GK Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *