Current Affairs in Hindi – 4 August 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “4 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘4 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


4 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने वर्ष 2020 के किस महीने तक पुरे भारत में 3G सर्विस बंद करने की घोषणा की है?
क. अप्रैल
ख. मार्च
ग. जुलाई
घ. दिसम्बर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मार्च - टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने हाल ही में मार्च 2020 तक पुरे भारत में 3G सर्विस बंद करने की घोषणा की है. एयरटेल ने 3G नेटवर्क को बंद करने की शुरुआत कोलकाता से कर दी है.

प्रश्‍न 2. भारत के किस वरिष्ठ पत्रकार को प्रतिष्ठित ‘रेमन मैग्सेसे’ सम्मान 2019 के नामित किया गया है?
क. संदीप कुमार
ख. उमेश यादव
ग. रवीश कुमार
घ. संजय वर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रवीश कुमार - भारत के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को प्रतिष्ठित ‘रेमन मैग्सेसे’ सम्मान 2019 के नामित किया गया है. यह पुरस्कार एशिया में साहसिक एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए दिया जाता है. रवीश कुमार हिन्दी न्यूज़ चैनल एनडीटीवी इंडिया के सबसे प्रमुख चेहरा हैं.

प्रश्‍न 3. हाल ही में किसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है?
क. संदीप अगरवाल
ख. संजय दीप
ग. सुदीप शर्मा
घ. अनुज अग्रवाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अनुज अग्रवाल - हाल ही में अनुज अग्रवाल को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के चेयरमैन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है. अनुज अग्रवाल का कार्यकाल 01 अगस्त 2019 से प्रभावी हो गया है. वे एएआई के निदेशक मंडल में मानव संसाधन सदस्य हैं.

प्रश्‍न 4. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय शोध को बढ़ावा देने के लिए किस मिशन के तहत सामुदायिक शोध केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गयी है?
क. जिज्ञासा मिशन
ख. डिजिटल इंडिया मिशन
ग. अटल इनोवेशन मिशन
घ. मेक इन इंडिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अटल इनोवेशन मिशन - अटल इनोवेशन मिशन के तहत हाल ही में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय शोध को बढ़ावा देने के लिए सामुदायिक शोध केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गयी है. इस मिशन के तहत अटल टिंकरिंग लैब के लिए 8,800 स्कूलों और अटल इनक्यूबेटर प्रोग्राम के लिए 100 उच्च संस्थानों का चयन किया गया है.

प्रश्‍न 5. बैंक आफ चाइना को भारत में बैंक सेवाएं देने की किसने हाल ही में अनुमति दी है?
क. भारतीय रिजर्व बैंक
ख. निति आयोग
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. केंद्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. भारतीय रिजर्व बैंक - भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में बैंक आफ चाइना को भारत में बैंक सेवाएं देने की अनुमति दी है. आरबीआई ने कहा है की बैंक आफ चाइना लि. को आरबीआई के नियमों का अनुपालन करना होगा. साथ ही रॉयल बैंक आफ स्कॉटलैंड के नाम को बदलकर ‘नेटवेस्ट मार्केट पीएलसी’ किया गया है.

प्रश्‍न 6. वॉल स्ट्रीट जर्नल के आंकड़ों के मुताबिक कौन सा देश इस वर्ष की पहली छमाही में अमेरिका का शीर्ष कारोबारी साझेदार बन गया है?
क. फ्रांस
ख. चीन
ग. मेक्सिको
घ. ईरान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मेक्सिको - वॉल स्ट्रीट जर्नल के आंकड़ों के मुताबिक हाल ही में मेक्सिको इस वर्ष की पहली छमाही में अमेरिका का शीर्ष कारोबारी साझेदार बन गया है. जबकि दुसरे स्थान पर कनाडा आ गया है. ट्रेड वॉर की वजह से चीन फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुच गया है.

प्रश्‍न 7. मेडिकल करियर की शुरुआत करने वाली एक ब्रिटिश-भारतीय डॉक्टर ने भाषा मुखर्जी ने कौन सा ख़िताब जीता है?
क. मिस इंग्लैंड 2019
ख. मिस जापान 2019
ग. मिस ऑस्ट्रेलिया 2019
घ. मिस चाइना 2019

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. मिस इंग्लैंड 2019 - मेडिकल करियर की शुरुआत करने वाली एक ब्रिटिश-भारतीय डॉक्टर ने भाषा मुखर्जी ने हाल ही में मिस इंग्लैंड 2019 का ख़िताब जीता है. अब वे 69वीं मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी. जो की दिसंबर में आयोजित होगी.

प्रश्‍न 8. पाकिस्तान ने बंटवारे के कितने वर्ष की बाद हाल ही में ऐतिहासिक गुरुद्वारा चोवा साहिब को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है?
क. 72 वर्ष
ख. 75 वर्ष
ग. 80 वर्ष
घ. 95 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 72 वर्ष - पाकिस्तान ने हाल ही में बंटवारे के 72 वर्ष बाद हाल ही में ऐतिहासिक गुरुद्वारा चोवा साहिब को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है. जिसका निर्माण 1834 में महाराजा रणजीत सिंह ने कराया था. ईटीपीबी के प्रवक्ता आमीर हाशमी ने कहा है गुरुद्वारा चोवा साहिब के दर्शन के लिए भारत और दुनिया के लोग आ सकते है.

प्रश्‍न 9. मोहम्मद आमिर के बाद किस देश की क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ख. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
ग. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम
घ. भारतीय क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पाकिस्तान क्रिकेट टीम - मोहम्मद आमिर के बाद हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है. वे अभी कनाडा में टी-20 लीग खेल रहे हैं. उन्होंने अपने 10 वर्ष के टेस्ट कॅरियर में 27 टेस्ट ही खेले और 83 विकेट लिए है.

प्रश्‍न 10. इनमे से किसने मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर किर्गिस्तान के तीन फुटबॉल खिलाडी और ताजिकिस्तान के एक खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंधित लगा दिया है?
क. बीसीसीआई
ख. आईसीसी
ग. एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन
घ. फीफा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन - एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन ने हाल ही में मैच फिक्सिंग का दोषी पाए जाने पर किर्गिस्तान के तीन फुटबॉल खिलाडी और ताजिकिस्तान के एक खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंधित लगा दिया है. किर्गिस्तान के राष्ट्रीय खिलाड़ी कुर्सानबेक शेरातोव, इलियाज एलिमोव और अब्दुआजीज माहकामोव पर आजीवन प्रतिबंधित लगाया गया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 14 December 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *