Current Affairs in Hindi – 12 December 2022 Questions and Answers

12 December 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘12 दिसम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘12 December 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 12 December 2022 in Hindi (12 दिसम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)

ग्रामीण भारत में वित्तीय समावेशन के लिए स्पाइस मनी ने हाल ही में किस बैंक के साथ भागीदारी की है?

  • बैंक ऑफ़ इंडिया
  • केनरा बैंक
  • यस बैंक
  • एक्सिस बैंक
Show Answer
Ans. एक्सिस बैंक - ग्रामीण भारत में वित्तीय समावेशन के लिए स्पाइस मनी ने हाल ही में ऐक्सिस बैंक के साथ करार किया है. जिसके तहत स्पाइस मनी का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण इलाकों के बीच वित्तीय समावेशन के मौजूदा अंतर को कम या खत्म करना है. इसके तहत ग्रामीण जनता को उसके द्वार पर सभी जरूरी बैंकिंग सुविधाएं इस करार के तहत पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

केंद्र सरकार ने किस कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को हाल ही में “बी20 इंडिया” का अध्यक्ष नियुक्त किया है?

  • रिलायंस
  • अद्दानी
  • टाटा संस
  • इनफ़ोसिस
Show Answer
Ans. टाटा संस - केंद्र सरकार ने हाल ही में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को हाल ही में "बी20 इंडिया" का अध्यक्ष नियुक्त किया है. बी20 वैश्विक कारोबारी समुदाय के लिए जी20 का आधिकारिक चर्चा मंच है. इस वर्ष के लिए थीम "जिम्मेदार, त्वरित, अभिनव, सतत, और न्यायसंगत व्यवसाय" है.

भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में कितने व्यक्ति को जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है?

  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
Show Answer
Ans. 2 - भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में 2 शख्स लेबनान के डॉ ओगिरत युनान और डॉ वालिद सलाबी को जमनालाल बजाज फाउंडेशन द्वारा जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है. इस फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 1977 में महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी और दत्तक पुत्र श्री जमनालाल बजाज की याद में की गई थी.

भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला को हाल ही में किस देश में “प्रेसीडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  • लन्दन
  • जापान
  • कनाडा
  • अमेरिका
Show Answer
Ans. अमेरिका - अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला को "प्रेसीडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह अपने समुदाय और देश में योगदान के लिए दिया गया यह सर्वोच्च सम्मान है.

सार्क देशों के लिए मुद्रा विनिमय सुविधा के तहत किस भारतीय बैंक ने मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के साथ मुद्रा अदला-बदली के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

  • आईसीआईसीआई बैंक
  • बैंक ऑफ़ इंडिया
  • केनरा बैंक
  • भारतीय रिजर्व बैंक
Show Answer
Ans. भारतीय रिजर्व बैंक - भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में सार्क देशों के लिए मुद्रा विनिमय सुविधा के तहत मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण के साथ मुद्रा अदला-बदली के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसके तहत मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण, आरबीआई से अधिकतम 200 मिलियन डॉलर तक की राशि किस्‍तों में निकाल सकता है.

निम्न में से किस देश के फूटबाल खिलाडी फॉरवर्ड एडेन हजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है?

  • ब्राज़ील
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अमेरिका
  • बेल्जियम
Show Answer
Ans. बेल्जियम - बेल्जियम के फूटबाल खिलाडी फॉरवर्ड एडेन हजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है. इस वर्ष 31 साल के विंगर ने 2008 में 17 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय टीम के लिये पदार्पण किया था. उन्होंने टीम के लिये 126 मैच खेले और 33 गोल दागे है.

हाल ही में किस आयोग ने टीआरएस का नाम बदलकर BRS करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है?

  • निति आयोग
  • योजना आयोग
  • शिक्षा आयोग
  • चुनाव आयोग
Show Answer
Ans. चुनाव आयोग - चुनाव आयोग ने हाल ही में टीआरएस के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को बताया कि उसने उनकी पार्टी का नाम परिवर्तन स्वीकार कर लिया है. केसीआर ने इसी साल अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था.

विश्व के सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची 2022 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

  • 54वें स्थान
  • 67वें स्थान
  • 87वें स्थान
  • 98वें स्थान
Show Answer
Ans. 87वें स्थान - विश्व के सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची 2022 में भारत 87वें स्थान पर रहा है. जबकि यूएई साल 2022 में पासपोर्ट की रेटिंग में पहले स्थान पर है। यूएई पासपोर्ट के साथ यात्री 180 देशों में बिना किसी परेशानी से प्रवेश कर सकते हैं. इस सूची में संयुक्त अरब अमीरात के बाद टॉप दस स्थानों पर यूरोपीय देशों का दबदबा था.

फोर्ब्स के द्वारा जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची लगातार कौन सी बार सीतारमण ने जगह बनायीं है?

  • दूसरी
  • तीसरी
  • चौथी
  • पांचवी
Show Answer
Ans. चौथी - फोर्ब्स के द्वारा जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची लगातार चौथी बार सीतारमण ने जगह बनायीं है. वे 36वें नंबर पर रहीं है. इस सूची में बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ और नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का नाम शामिल है.
Read Also...  “15 जुलाई 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर” हिंदी में SSC, UPSC के लिए – Hindi Current Affairs
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *