Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 5 December 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 दिसम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘5 December 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 5th December 2020 in Hindi (5 दिसम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


भारतीय मूल की कितने वर्षीय अमेरिकी गीतांजलि राव को टाइम मैगजीन ने किड ऑफ द इयर चुना है?

  • 12 वर्षीय
  • 15 वर्षीय
  • 18 वर्षीय
  • 20 वर्षीय
  • सही उत्तर
    उत्तर: 15 वर्षीय - भारतीय मूल की 15 वर्षीय अमेरिकी गीतांजलि राव को टाइम मैगजीन ने किड ऑफ द इयर चुना है. टाइम मैगजीन ने गीतांजलि को साइंटिस्ट और इनवेंटर बताया है। मैगजीन ने पहली बार इस कैटेगरी में किसी को चुना है. गीतांजलि ने पीने के पानी में प्रदूषण रोकने, अफीम की लत छुड़ाने और साइबर बुलींग रोकने के लिए शानदार कार्य किया है.

    निम्न में से किसके पिता के रूप में मशहूर भारत में जन्मे अमेरिका के भौतिक विज्ञानी नरेंद्र सिंह कपानी का निधन हो गया है?

  • फाइबर ऑप्टिक
  • लोहा
  • हरित क्रांति
  • स्टील
  • सही उत्तर
    उत्तर: फाइबर ऑप्टिक - फाइबर ऑप्टिक के पिता के रूप में मशहूर भारत में जन्मे अमेरिका के भौतिक विज्ञानी नरेंद्र सिंह कपानी का हाल ही में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 1956 में पहली बार फाइबर ऑप्टिक शब्द की उत्पत्ति की थी। उनके नाम पर फाइबर ऑप्टिक कम्युनिकेशंस, लेजर्स, बायो-मेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, सोलर एनर्जी और पॉल्यूशन मॉनिटरिंग के 100 से ज्यादा पेटेंट हैं.

    महान फ़ुटबॉलर डिएगो मेराडोना का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 52 वर्ष
  • 60 वर्ष
  • 65 वर्ष
  • 72 वर्ष
  • सही उत्तर
    उत्तर: 60 वर्ष - महान फ़ुटबॉलर डिएगो मेराडोना का हाल ही में 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. 60 वर्ष की उम्र देहांत की उम्र नहीं मानी जाती, कम से कम किसी एथलीट के लिए तो नहीं। किंतु मे राडोना का जीवन जैसी उलटबांसियों से भरा था, उसमें उनके भाग्य में यह भी लिखा था.

    पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल ने किस एक्टर को पर्सन ऑफ द ईयर 2020 चुना है?

  • विराट कोहली
  • जॉन अब्राहम
  • अक्षय कुमार
  • रणबीर कपूर
  • सही उत्तर
    उत्तर: जॉन अब्राहम - पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल (PETA) ने पशु प्रेमी और किसी भी तरह के एनीमल अब्यूज की खिलाफत करने वाले जॉन अब्राहम को पर्सन ऑफ द ईयर 2020 चुना है. जॉन अब्राहम बाइक प्रेमी माने जाते हैं, लेकिन पशुओं का ध्यान उन्हें इससे ज्यादा रहता है। हाल ही में उन्होंने ई-रिटेलर्स को एक खत लिखा था.

    निम्न में से किस राज्य की विधानसभा ने ऑनलाइन गेमों पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास कर दिया है?

  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • सही उत्तर
    उत्तर: आंध्र प्रदेश - आंध्र प्रदेश विधानसभा ने हाल ही में गेमिंग (संशोधन) विधेयक 2020 को पारित करते हुए ऑनलाइन गेमों पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास कर दिया है. इस गेमिंग (संशोधन) विधेयक 2020 में संशोधन के पीछे मुख्य उद्देश्य राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग और धोखाधड़ी जैसे संगठित अपराधों पर अंकुश लगाना है.

    इनमे से किसके द्वारा शुरु की गयी सहकार प्रज्ञा पहल का केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में अनावरण किया है?

  • सांस्कृतिक मंत्रालय
  • राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम
  • निति आयोग
  • योजना आयोग
  • सही उत्तर
    उत्तर: राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम - राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा शुरु की गयी सहकार प्रज्ञा पहल का केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में अनावरण किया है. जिसके तहत प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए 45 प्रशिक्षण मॉड्यूल और 18 क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए गए हैं. इस पहल का उद्देश्य ज्ञान प्रदान करने के साथ-साथ संगठनात्मक कौशल प्रदान करना है.

    5 दिसम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व मिट्टी दिवस
  • सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
  • दोनों
  • इनमे से कोई नहीं
  • सही उत्तर
    उत्तर: दोनों - 5 दिसम्बर को विश्वभर में "विश्व मिट्टी दिवस" (World soil day) और "सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस" (International Volunteer Day for Social and Economic Development) मनाया जाता है. "विश्व मिट्टी दिवस" को मनाने का उद्देश्य किसानो के साथ आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है.

    उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में किस स्‍वर्गीय प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए एक स्‍मारिका डाक टिकट जारी किया है?

  • श्री आई. के. गुजराल
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • पी वी नरसिम्हा
  • चन्द्र शेखर
  • सही उत्तर
    उत्तर: श्री आई. के. गुजराल - उपराष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में स्‍वर्गीय प्रधानमंत्री श्री आई. के. गुजराल श्रद्धांजलि देते हुए एक स्‍मारिका डाक टिकट जारी किया है. उन्होंने कहा की श्री गुजराल एक विद्वान व्‍यक्ति, मधुर भाषीऔर सज्‍जन राजनेता थे, जिन्‍होंने अपने सक्षम आने वाली चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद कभी भी अपने मूल्‍यों के साथ समझौता नहीं किया.

    भारत और किस देश के बीच संयुक्त आयोग की 7 वीं आभासी बैठक हाल ही में आयोजित की गई?

  • मालदीव
  • सूरीनाम
  • युगांडा
  • चीन
  • सही उत्तर
    उत्तर: सूरीनाम - भारत और सूरीनाम देश के बीच संयुक्त आयोग की 7 वीं आभासी बैठक हाल ही में आयोजित की गई. इस बैठक के दौरान, मंत्रियों ने व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भारत और सूरीनाम के संबंधों को नई गति देने की पुष्टि की. साथ ही दोनों देशो के बीच विभिन्न पाइपलाइन परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई.

    भारत और किस देश के बीच हाल ही में बौद्धिक संपदा परीक्षा और संरक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है?

  • अमेरिका
  • सिंगापूर
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
  • सही उत्तर
    उत्तर: अमेरिका - भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में बौद्धिक संपदा परीक्षा और संरक्षण के लिए साथ ही दोनों देशों के बीच IP सिस्टम को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए है. इस समझोते पर भारत के उद्योग और आंतरिक व्यापार प्रोत्साहन विभाग और संयुक्त राज्य अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय ने किये है.
    Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *