Current Affairs

10-February-2022 Current Affairs in Hindi

भारत और विदेश से सम्बंधित ’10 फरवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 10 February 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

10 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 10th February 2022 in Hindi

आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपनी टीम का क्या नाम रखा है?

  • पुणे टाइटंस
  • अहमदाबाद टाइटंस
  • गुजरात टाइटंस
  • गुजरात स्ट्राइकर
Show Answer
उत्तर: गुजरात टाइटंस - आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपनी टीम के नाम की घोषणा की है टीम का नाम "गुजरात टाइटंस रखा गया है. टीम की मालिक सीवीसी कैपिटल ने 5,625 करोड़ रुपये में अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी हासिल की थी. नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने हाल ही में मेगा ऑक्शन से पहले हार्दिक पंड्या, राशिद खान एवं शुभमन गिल को शामिल कर लिया है.

हाल ही में कौन सा केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ जुड़ने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • पुणे
  • जम्मू-कश्मीर
Show Answer
उत्तर: जम्मू-कश्मीर - जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश हाल ही में राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ जुड़ने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है. यह राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली एक डिजिटल निवेशक मंच हैं. जिसके जरिये निवेशक अपनी व्यावसायिक आवश्यकताओं के मुताबिक मंजूरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे.

निम्न में से किसके द्वारा ATLAS क्षुद्रग्रह ट्रैकिंग सिस्टम 24 घंटे पूरे अन्तरिक्ष को स्कैन करने में सक्षम पहला सिस्टम बन गया है?

  • इसरो
  • डीआरडीओ
  • नासा
  • ईसा
Show Answer
उत्तर: नासा - नासा के द्वारा ATLAS यानी (Asteroid Terrestrial-impact Last Alert System) क्षुद्रग्रह ट्रैकिंग सिस्टम 24 घंटे पूरे अन्तरिक्ष को स्कैन करने में सक्षम पहला सिस्टम बन गया है. यह एटलस एक अत्याधुनिक क्षुद्रग्रह पहचान प्रणाली है जिसे हवाई विश्वविद्यालय खगोल विज्ञान संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है.

निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में “परय शिक्षालय” नामक ओपन रूम क्लासरूम लांच करने की घोषणा की है?

  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • दिल्ली सरकार
  • पश्चिम बंगाल सरकार
Show Answer
उत्तर: पश्चिम बंगाल सरकार - पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा हाल ही में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी छात्रों के लिए "परय शिक्षालय" नामक ओपन रूम क्लासरूम लांच करने की घोषणा की है. जिसके तहत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के छात्रों को प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह कक्षाएं जमीन पर संचालित की जाएंगी.

निम्न में से किस पार्क को भारत की पहली OECM साइट घोषित किया गया है?

  • अरावली जैव विविधता पार्क
  • यमुना जैव विविधता पार्क
  • महेंद्रगढ़ जैव विविधता पार्क
  • सुंदर जैव विविधता पार्क
Show Answer
उत्तर: अरावली जैव विविधता पार्क - अरावली जैव विविधता पार्क को हाल ही में भारत की पहली OECM साइट घोषित किया गया है. यह OECM टैग "प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा दिया जाता है. जिसके अनुसार, OECM स्थल संरक्षित नहीं हैं, लेकिन जैव विविधता में समृद्ध हैं। अरावली पहाड़ियाँ देश की पहली OECM साइट हैं.

निम्न में से किस केंद्रशासित प्रदेश में हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खोला गया है?

  • दादर नगर हवेली
  • अंडमान और निकोबार
  • दिल्ली
  • जम्मू-कश्मीर
Show Answer
उत्तर: जम्मू-कश्मीर - जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा इग्लू कैफे खोला गया है. जिसका नाम स्नोग्लू रखा गया है. इसे वसीम शाह ने बनवाया है. इसका व्यास 44.5 फीट और ऊंचाई 37.5 फीट है। यह कैफे इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक बन गया है.

इनमे से किस वर्ष लॉस एंजिल्स में आयोजित किये जाने वाले ओलंपिक में सर्फिंग, क्लाइम्बिंग और स्केटबोर्डिंग जैसे नए खेल को शामिल किया गया है?

  • 2023
  • 2024
  • 2025
  • 2028
Show Answer
उत्तर: 2028 - वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्स में आयोजित किये जाने वाले ओलंपिक में सर्फिंग, क्लाइम्बिंग और स्केटबोर्डिंग जैसे नए खेल को शामिल किया गया है. इन खेल को 2020 टोक्यो ओलंपिक में पेश किया गया था। भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और आधुनिक पेंटाथलॉन को छोड़ दिया गया है.

भारत के सबसे बड़े डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म “मेडिबडी” ने किस बॉलीवुड अभिनेता को आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है?

  • अक्षय कुमार
  • राजकुमार राव
  • अमिताभ बच्चन
  • अजय देवगन
Show Answer
उत्तर: अमिताभ बच्चन - भारत के सबसे बड़े डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म "मेडिबडी" ने बॉलीवुड के महानायक और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है. इसके साथ ही अमिताभ बच्चन मंच पर उपलब्ध विभिन्न सेवाओं का समर्थन करते हुए दिखाई देंगे.

चीन और किस देश ने हाल ही में 60 बिलियन डालर के CPEC के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है?

  • जापान
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • पाकिस्तान
Show Answer
उत्तर: पाकिस्तान - पाकिस्तान और चीन ने हाल ही में 60 बिलियन डालर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे "CPEC" के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये है. यह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का एक संग्रह है, जो पूरे पाकिस्तान में निर्माणाधीन हैं। यह 2013 में शुरू हुआ था। इस परियोजना का शुरूआती मूल्य 47 बिलियन अमरीकी डालर था.

Current Affairs in Hindi – 9 February 2022

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *