Current Affairs in Hindi – 21 February 2019 Questions and Answers

21 February 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “21 फरवरी 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘21 February 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


21 फरवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. सरकार ने हाल ही में कितने राज्यों में नंबर 112 सिंगल इमरजेंसी हेल्पलाइन सेवा लॉन्च की है?
क. 6 राज्यों
ख. 8 राज्यों
ग. 10 राज्यों
घ. 12 राज्यों

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 12 राज्यों - सरकार ने हाल ही में 12 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में नंबर 112 सिंगल इमरजेंसी हेल्पलाइन सेवा लॉन्च की है. 112 पर कॉल करके नागरिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर से कनेक्ट हो सकेंगे और तत्काल मदद ले सकेंगे.

प्रश्‍न 2. एशिया के सबसे बड़े मिलिट्री एविएशन शो “एयरो इंडिया 2019” का उद्घाटन किसने किया है?
क. पियूष गोयल
ख. अरुण जेटली
ग. निर्मला सीतारमण
घ. नरेन्द्र मोदी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. निर्मला सीतारमण - 24 फरवरी तक चलने वाले बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े मिलिट्री एविएशन शो "एयरो इंडिया 2019" का उद्घाटन हाल ही में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है. एयरो इंडिया 2019 की थीम "रनवे टू बिलियन ऑपट्यूनिटीज" है. साथ ही पहली बार राफेल लड़ाकू विमान आसमान में उड़ान भरता हुआ दिखा.

प्रश्‍न 3. भारत और किस देश के बीच हाल ही में रक्षा, पर्यटन और कृषि सहित 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है?
क. चीन
ख. इराक
ग. अमेरिका
घ. अर्जेंटीना

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अर्जेंटीना - भारत और अर्जेंटीना के बीच हाल ही में रक्षा, पर्यटन और कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है. नई दिल्‍ली में बातचीटी के बाद इन समझोते पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अर्जेंटीना के राष्‍ट्रपति मौरेसियो मैक्री ने किये है.

प्रश्‍न 4. उच्च न्यायालय के आदेश पर किस देश ने हाल ही में अपने देश में लगभग 2,000 पोर्नोग्राफी और गैंबलिंग की वेबसाइटों को बंद कर दिया है?
क. जापान
ख. इंग्लैंड
ग. श्री लंका
घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बांग्लादेश - बांग्लादेश ने हाल ही में उच्च न्यायालय के आदेश पर लगभग 2,000 पोर्नोग्राफी और गैंबलिंग की वेबसाइटों को बंद कर दिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले भी बांग्लादेश ने 1,523 पॉर्न और गैंबलिंग की वेबसाइटों को बंद कर दिया था.

प्रश्‍न 5. 26 लाख करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से हाल ही में किसने नई नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स पॉलिसी को मंजूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्रीय कैबिनेट
घ. निति आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केंद्रीय कैबिनेट - वर्ष 2025 तक 26 लाख करोड़ रुपए के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम तैयार करने के उद्देश्य से हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स पॉलिसी को मंजूरी दे दी है. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम तैयार होने से 1 करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य भी रखा गया है.

प्रश्‍न 6. निम्न में से कौन सी चिपसेट निर्माता कंपनी ने दूसरी पीढ़ी का 5G चिपसेट “X55” बनाया है?
क. इंटेल
ख. एएमडी
ग. क्वालकॉम इंक
घ. किरिन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. क्वालकॉम इंक - वर्ल्ड की सबसे बड़ी मोबाइल चिपसेट निर्माता कंपनी क्वालकॉम इंक ने हाल ही में दूसरी पीढ़ी का 5G चिपसेट "X55" बनाया है. X55 चिपसेट वाले स्मार्टफोन 2019 की अंत तक मार्केट में आ जायेगे. इस चिपसेट से यूजर्स को 7GBPS तक की वायरलेस स्पीड मिलेगी.

प्रश्‍न 7. स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर कौन हाल ही में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाला बल्लेबाज बन गया है?
क. केन विलियमसन
ख. अलेक्स हेल्स
ग. रॉस टेलर
घ. स्मिथ जोंस

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रॉस टेलर - हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रॉस टेलर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के 8007 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में 81 गेंद में 69 रन की पारी खेली है.

प्रश्‍न 8. हेमिल्टन मसाकाद्जा को हाल ही में किस देश की क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया गया है?
क. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
ख. होन्ग-कोंग क्रिकेट टीम
ग. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
घ. नेपाल क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम - हाल ही में ग्रीम क्रेमर की जगह हेमिल्टन मसाकाद्जा को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया गया है. साथ ही तीन सदस्यों की चयन पैनल ने हेमिल्टन मसाकाद्जा के अलावा पीटर मूर को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का नियुक्त किया है.

प्रश्‍न 9. पंजाब और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के बाद किस क्रिकेट एसोसिएशन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी है?
क. दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन
ख. गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन
ग. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन
घ. कर्नाटक स्टेट क्रिेकट एसोसिएशन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. कर्नाटक स्टेट क्रिेकट एसोसिएशन - पुलवामा आतंकी हमले के बाद हाल ही में कर्नाटक स्टेट क्रिेकट एसोसिएशन ने चिन्नास्वामी स्टेडियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी है. इससे पहले पंजाब और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने भी स्टेडियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी थी.

प्रश्‍न 10. हाल ही में जारी की गयी आईसीसी वनडे रैंकिंग में कौन सी टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है?
क. न्यूजीलैंड टीम
ख. ऑस्ट्रेलिया टीम
ग. बांग्लादेश टीम
घ. दक्षिण अफ्रीका टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. न्यूजीलैंड टीम - हाल ही में जारी की गयी आईसीसी वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. साथ ही तीसरे स्थान से फिसलकर दक्षिण अफ्रीका 111 अंको के साथ चौथे स्थान पर पहुच गयी है. आईसीसी वनडे रैंकिंग भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है.

प्रश्‍न 11. मोनाको के स्पोर्टिंग क्लब में भारत के किस राज्य की एनजीओ ‘युवा’ को स्पोर्ट फॉर गुड अवॉर्ड दिया गया है?
क. पंजाब
ख. कर्नाटक
ग. केरल
घ. झारखंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. झारखंड - मोनाको के स्पोर्टिंग क्लब में भारत की झारखंड राज्य की एनजीओ ‘युवा’ को स्पोर्ट फॉर गुड अवॉर्ड दिया गया है. उन्होंने अवार्ड झारखंड की एनजीओ ‘युवा’ को फुटबॉल के द्वारा गांवों में लड़कियों को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए दिया गया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 31 August 2020 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *