Current Affairs – 23 February 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
23rd February 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
23rd फ़रवरी 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 23rd फ़रवरी 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 23rd फ़रवरी 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. भारत का कौन सा रेलवे स्टेशन देश का पहला ‘लेडीज स्पेशल’ रेलवे स्टेशन बना है?
क. गांधीनगर
ख. गोरखपुर
ग. कानपुर
घ. मुंबई
संछिप्त में जरूर पढ़े: राजस्थान राज्य में जयपुर का गांधीनगर रेलवे स्टेशन देश पहला समान्य रेलवे स्टेशन बन गया है जिसमे केवल महिलाएं कार्यभार संभालेंगी. गांधीनगर स्टेशन अब ‘लेडीज स्पेशल’ रेलवे स्टेशन बन गया है. महिला कर्मचारियों को पूर्ण आत्मविश्वास से कार्य करने के लिये खास प्रशिक्षण दिया गया है.
Q2. इनमे से कौन विशेष महिला सेल की शुरुआत करेगा?
क. रामनाथ गोविन्द
ख. अरुण जेटली
ग. नीति आयोग
घ. रेल मत्रालय
संछिप्त में जरूर पढ़े: महिला उद्यमियों के तेजी से बढ़ते समूह के मद्देनजर नीति आयोग विशेष महिला सेल की शुरुआत करेगा ताकि उन्हें अपनी मुहिमों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न हित धारकों से जुडऩे का मंच मिल सके. नीति आयोग के अनुसार भारत में र्सावजनिक एवं निजी क्षेत्रों में महिला उद्यमी काफी तेजी से बढ़ रही हैं.
Q3. ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2018 के अनुसार दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट किस देश का है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. सिंगापुर
घ. चीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2018 के अनुसार सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का पासपोर्ट विश्व का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है. यह पहली बार हुआ है की किसी दो एशियाई देशों के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट का दर्जा मिला है. इस सूची में दो अंक के सुधार के साथ भारत 73वें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 94वें स्थान पर पहुंच गया है.
Q4. इनमे से किस सोशल साईट ने एकसाथ कई ट्वीट और अकाउंट इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया है?
क. फेसबुक
ख. ट्विटर
ग. अमेज़न
घ. इन्स्ताग्राम
संछिप्त में जरूर पढ़े: ट्विटर ने कई अकाउंट से एक जैसे मेसेज पोस्ट करने व स्वचालित टूल के ज़रिए रीट्वीट और लाइक करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. ट्विटर 23 मार्च के बाद से ऐसे अकाउंट सस्पेंड करना शुरू कर देगा. फर्ज़ी खबरें और विदेशी प्रोपेगैंडा का प्रसार रोकने के लिए पश्चिमी देशों की सरकारों के दबाव के बाद ट्विटर ने यह कदम उठाया है.
Q5. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी कितनी भारतीय भाषाओं में ईमेल एड्रेस सपोर्ट करेगी?
क. 15 भाषाओं
ख. 20 भाषाओं
ग. 30 भाषाओं
घ. 5 भाषाओं
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपनी सेवाओं और ऐप के लिए 15 भारतीय भाषाओं में ईमेल एड्रेस को सपोर्ट करना शुरू करेगी. इनमें हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मणिपुरी, कोंकणी, उर्दू आदि भारतीय भाषाएं शामिल हैं. वहीं, यूज़र्स कंप्यूटर पर माइक्रोसॉफ्ट के आउटलुक अकाउंट के लिए स्थानीय भाषाओं में ईमेल आईडी बनाकर आसानी से मेल सेंड और रिसीव कर सकेंगे.
Q6. इनमे से किस सरकार ने औषधीय और सुगंधित पौधों पर अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया है?
क. दिल्ली सरकार
ख. उत्तर प्रदेश सरकार
ग. केन्द्र सरकार
घ. महाराष्ट्र सरकार
संछिप्त में जरूर पढ़े: पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए औषधीय और सुगंधित पौधों (एमएपी) पर एक अंतर-मंत्रालयी समिति (आईएमसी) का गठन किया गया है. अंतर-मंत्रालयी समिति केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों का समन्वय करेगी ताकि औषधीय और सुगंधित पौधों के क्षेत्र का विकास हो सके.
Q7. इनमे से कौन अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज़ बना है?
क. युजवेंद्र चहल
ख. आशीष नेहरा
ग. मोहमद शमी
घ. कुलदीप यादव
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल बुधवार को सेंचुरियन में मेज़बान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में 64 रन देकर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज़ बन गए. इससे पहले जोगिंदर शर्मा ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन दिए थे. वहीं, चहल अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में 7 छक्के खाने वाले पहले भारतीय और कुल पांचवें खिलाड़ी भी बने है.
Q8. इनमे से किसने दुनिया का सबसे सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च किया है?
क. इसरो
ख. स्पेस एक्स
ग. मर्लिन कनाडा
घ. इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिकन कंपनी स्पेस एक्स ने दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट फाल्कन हैवी लॉन्च कर दिया है. महत्वपूर्ण बात यह है कि इस रॉकेट के साथ एक स्पोर्ट्स कार भी भेजी गई है. इस रॉकेट का वजन दो स्पेस शटर के वजन के बराबर है, जिसका वजन 63.8 टन है, 230 फुट लंबे इस रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हैं.
Q9. इनमे से किस भारतीय क्रिकेटर ने टी-20 में सर्वाधिक बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया है?
क. विराट कोहली
ख. सुरेश रैना
ग. शिखर धवन
घ. रोहित शर्मा
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने मेज़बान टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में 0 पर आउट होने के साथ अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा यानी 4 बार 0 रन पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. रोहित शर्मा से पहले बल्लेबाज़ यूसुफ पठान और पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा सर्वाधिक 3 बार 0 पर आउट हुए है.
Q10. इनमे से किस देश की खिलाडी मैरिट बोयरगेन ने शीतकालीन ओलम्पिक में सबसे ज्यादा पदक जीते है?
क. अमेरिका
ख. चीन
ग. जापान
घ. नार्वे
संछिप्त में जरूर पढ़े: नॉर्वे की क्रॉस-कंट्री स्कीअर मैरिट बोयरगेन ओलम्पिक में सबसे ज्यादा पदक जितने वाली महिला खिलाड़ी बन गई है, उन्होंने चार गुना पांच किलोमीटर रिले में जीत दर्ज करने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी ओले ईनर बोर्यन्देल की बराबरी कर ली थी, वह 14 पदकों के साथ शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में सबसे अधिक पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गई है.